3 जुआरी गिरफ्तार, 12 हजार सहित 4 बाइक जप्त, 17 पाव अवैध शराब जप्त


अनूपपुर

जिले के थाना भालूमाड़ा के अंतर्गत ग्राम चुकान में कुछ लोग  बैठ कर ताश के पत्तों से रूपये पैसो का हारजीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है, सूचना पर पुलिस ग्राम चुकान पहुँचकर रेड कार्यवाही कर आरोपी लोकनाथ केवट पिता भागवत केवट उम्र 52 वर्ष निवासी आमाडांड, श्रवण कुमार गुप्ता पिता छोटेलाल गुप्ता उम्र 45 वर्ष निवासी पयारी नंबर 2, संतोष कुमार चंद्र पिता मंडल दास चंद्र उम्र 36 वर्ष निवासी चुकान सभी थाना भालूमाडा क्षेत्र अंतर्गत फड़ से नगदी  12 रुपए एवं चार मोटरसाइकिल कुल सामान 2 लाख 82 हजार रुपए जप्त कर कब्जे पुलिस लिया गया उपरोक्त तीनों आरोपी गण व फरार आरोपी तुलाराम नि भाद के विरुद्ध अपराध क्रमांक 04/2025 धारा 13 जुआ एक्ट का कायम कायम कर विवेचना में लिया गया।

*अवैध शराब जप्त*.

थाना रामनगर क्षेत्रान्तर्गत संचालित ढाबा, होटल की तलाशी चेकिंग के दौरान स्टेडियम तिराहा राजनगर  01 व्यक्ति अवैध शराब विक्रय करते पाए जाने पर आरोपी दिनेश कुमार केवट पिता राम जी केवट उम्र 21 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 3 सीधी दफाई राजनगर के कब्जे से 17 पाव देसी प्लेन शराब कीमती 850 रुपये कीमती को जप्त कर अपराध क्र. 08/25 धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है।

जंगल मे लकड़ी काटने गया ग्रामीण को बाघ ने उतारा मौत के घाट, क्षत विक्षत लाश

*हमले से हुई दूसरी मौत ग्रामीणो में दहशत का माहौल*


शहडोल

वन्यप्राणी और मानव द्वंद कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बाघ के हमले से मौत की दूसरी घटना है। इस बार जंगल में लकड़ी लेने गए अधेड़ ग्रामीण, बाघ का शिकार बन गया। शहडोल जिले के शहडोल वन परिक्षेत्र के अंतरा बीत अंतर्गत पंचगांव बिरहुलिया मार्ग पर जंगल में लकड़ी बीनने गए एक ग्रामीण को बाघ ने अपना निवाला बना लिया। बाघ अधेड़ को जंगल में घसीट ले गया।

बाघ के हमले से ग्रामीण की मौत हो गई। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। सर्च अभियान के बाद ग्रामीण का शव झाड़ियों में मिला। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया। जानकारी के अनुसार अधेड़ ग्रामीण जमुना बैगा पंचगांव बिरहुलिया मार्ग के जंगल लकड़ी बीनने गया था। इसी दौरान झाड़ी में छिपे बाघ जमुना बैगा पर हमला कर उसे घसीटकर जंगल के अंदर ले गया। जहां वन्यप्राणी और मानव द्वंद युद्ध हुआ इस लड़ाई में ग्रामीण की जान चली गई। बाघ ने ग्रामीण के कई टुकड़े कर दिए। जिससे उसका क्षत विक्षत शव जंगल में पड़ा था।

प्रदेश के संरक्षित क्षेत्र, उमरिया बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या क्षमता से ज्यादा हो गई है तो सामान्य वनमंडलों में भी बाघ दिखाई देने लगे हैं। शायद यही कारण है कि बाघ रिहायशी इलाकों में विचरण कर रहे। इस पूरे मामले में वनमंडलाधिकारी वन मंडल दक्षिण शहडोल श्रद्धा पंद्रे का कहना है कि, लकड़ी बीनने गए एक ग्रामीण की बाघ के हमले में मौत होने की सूचना मिली है। सरकार की तरफ से आर्थिक सहायता राशि 8 लाख है, जिसमें से अभी रेंज ऑफिसर ने तत्काल सहायता राशि 10 हजार दिया गया है। शेष राशि पीएम रिपोर्ट आने के बाद उपलब्ध कराया जाएगा। लोगों से अपील की गई है। जंगल क्षेत्र में न जाए और यदि वन्य प्राणी कही दिखाई दे तो उन्हें नुकसान न पहुंचाए।

करोड़ो की कोयला ड्रिल मशीन जलकर खाक, कोयला उत्पादन ठप्प 


शहडोल

जिले के धनपुरी ओसीएम मे गत दिवस कोयला उत्पादन मे लगी ड्रिल मशीन मे आग लग गई। देखते ही देखते करोड़ों की मशीन जलकर खाक हो गई। घटना के बाद कोयला खदान मे अफरा-तफरी मच गई। मामले की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक मशीन जलकर राख हो चुकी थी। यह पूरी घटना एसईसीएल सोहागपुर क्षेत्र के धनपुरी कोयला खदान की हैं। मशीन जलने से कोयले का उत्पादन ठप्प हो गया है। आग लगने का कारण अज्ञात है। प्रकरण की जांच की जा रही है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget