रमेश विधुडी के बयान पर युवा कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, जलाया पुतला


अनूपपुर

दिल्ली की कालकाजी सीट से भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी की एक आपत्तिजनक टिप्पणी ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है, बिधूड़ी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह कहते हैं "कालकाजी की सारी सड़कें प्रियंका गांधी के गाल जैसी बना देंगे." ये बयान आते ही कांग्रेस नेताओं ने इसकी कड़ी निंदा की और इसे भाजपा की महिला विरोधी मानसिकता का प्रतीक करार दिया। उक्त बयान का विरोध करते हुए आज युवा कांग्रेस द्वारा सांसद रमेश बिधूड़ी द्वारा किये गये बदजुबानी के लिये युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गुड्डू चौहान के नेतृत्व मे नगर पालिका पसान जिला अनूपपुर के मजदूर चौक मे रमेश बिधूड़ी के पुतले को जूता चप्पल के माला पहनाकर रमेश बिधूड़ी माफी मांगो, नरेन्द्र मोदी माफी मांगो, स्मृति ईरानी माफी मांगो के नारे लगाते हुये रमेश बिधूड़ी का पुतला दहन किया गया। इस दौरान युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गुड्डू चौहान के साथ मानवेन्द्र मिश्रा, नदीम अशरफी, पंकज पांडे, बिलाल खान, जयप्रकाश पांडे, मनोज बर्मन, मुनेश चंद्रा, राजेन्द्र सोलंकी सहित सैकड़ों युवा कांग्रेस के नेता पदाधिकारी मौजूद रहे।

दो हाथी का आतंक,एसडीएम ने किया निरीक्षण, हाथी से बचाव का ग्रामीणों को दिया प्रशिक्षण


अनूपपुर

छत्तीसगढ़ राज्य की सीमा से मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिला अंतर्गत जैतहरी,अनूपपुर तहसील के ग्रामों से गुजरते हुए, वन परिक्षेत्र, थाना एवं तहसील राजेंद्रग्राम/पुष्पराजगढ़ के ग्राम पंचायत पटना अंतर्गत बधार गांव में चार दिनों से दो प्रवासी हाथी दिन में जंगलों में विश्राम करने बाद देर रात होते ही ग्रामीण अंचलों के बीच बस्ती में पहुंचकर आहार की तलाश में ग्रामीणों के घरों में तोड़फोड़ कर एवं खेत-बांड़ी में लगे विभिन्न प्रजाति के अनाजों को अपना आहार बना रहे हैं, दोनों हाथी पटना बीट के लाघाटोला गांव के समीप स्थित चिरईपानी जंगल में पूरा दिन बिताने के बाद देर रात होने पर ग्राम पंचायत पटना के बधार गांव के नदियाटोला, स्कूलटोला, बड़का टोला आदि मोहल्ले में पहुंचकर पूरी रात के मध्य तीन कच्चे मकान में तोड़फोड़ कर तथा खेत-बांडियों में लगे सब्जी एवं अन्य तरह के अनाजों को अपना आहार बनाया, इस बीच हाथी गश्ती दल में लगे वनविभाग के अधिकारी/कर्मचारियों के साथ ग्रामीणों ने भी हाथियों को बीच बस्ती से भगाए जाने का हल्ला, पटाखा, मशाल के साथ हर संभव प्रयास किए जाने के बाद भी हाथी खाने की लालच में गांव के आसपास ही पूरी रात विचरण करते रहे है। सुबह होने पर बधार गांव के समीप स्थित जंगल में पहुंचकर विश्राम कर रहे हैं, हाथियों द्वारा किए गए घरों तथा खेत-बांडियों के नुकसान को लेकर एसडीएम पुष्पराजगढ़ महिपाल गुर्जर नायब तहसीलदार कौशलेंद्र मिश्रा,सोहनलाल कोल एवं वन परिक्षेंत अधिकारी विजय श्रीवास्तव के साथ निरीक्षण कर संबंधित पटवारी को मुआवजा प्रकरण तत्काल बनाकर दिए जाने के निर्देश दिए, इस दौरान वनविभाग के द्वारा हाथियों से सावधान रहने तथा उनसे बचाव करने के संबंध में ग्राम पंचायत भवन पटना में प्रोजेक्टर के माध्यम से ग्रामीणों को प्रशिक्षण दिया गया।

निरंकुश सफ़ाई कर्मियों का गुंडाराज सफाई कार्य के बहाने नपा को कर रहे ब्लैकमेल, कार्यवाही आवश्यक

*बदनाम करने नही छोड़ रहे कोताही साजिश का शिकार हो रही नगर की सफाई व्यवस्था*


अनूपपुर

नगर पालिका परिषद अनूपपुर के द्वारा  स्वक्षता अभियान के अंतर्गत प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी अतिरिक्त सफाई का कार्य नगर के वार्ड क्रमांक 5 में कराया जा रहा था जिस पर नपा के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा बताए गए कार्य को  न करते हुए कुछ सफ़ाई कर्मियों ने नगर पालिका को बदनाम किये जाने की नियत से वार्ड के अतरी में पहुंच कर सूखे कचरे को हटाने के बजाय गीले कचरे को रखकर फोटो खिंचवाने एवं साजिश के साथ जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा बताए गए कार्य को न करते हुए बदनाम किये जाने का काम किया गया जबकि अतिरिक्त सफाई अभियान के तहत केवल सूखे कचरे को हटाने का काम किया जाता है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक नपा द्वारा प्रत्येक वर्ष के बीच मे लगभग नगर के सभी वार्डों में 3 से 4 बार अतिरिक्त सफाई का कार्य कराया जाता है  लेकिन नपा में कार्य कर रहे सफ़ाई कर्मियों के मनमानीपन की वजह से कार्य मे गुणवत्ता देखने को नही मिल पाती। ज्ञातव्य है कि नपा अनूपपुर में कार्य कर रहे सफ़ाई कर्मी पूरी तरह से निरंकुश देखने को मिल रहे इनके द्वारा काम कम बल्कि नेतागिरी ज्यादा देखने को मिल रही कई बार देखा गया कि ये अपने प्रभारियों से भी जबरदस्त तरह से उलझन पैदा कर बिना काम किये ही वेतन को लेकर ब्लैक मेल करते देखे जा रहे है।

इतना ही नही वार्ड प्रभारियों द्वारा इन्हें काम बताने के बाद काम पर न जाने या काम न करने के स्थिति में बोलने पर तरह तरह की धमकियां दी जाती है। देखा गया कि यह कोई नई बात नही है सफाई कर्मियों के द्वारा जबरजस्ती का दवाब बनाकर वेतन के बहाने काम बंद कर आमजन को परेशान किया जाना आदत में रहा है,मनमर्जी करना ,काम न करना ,ब्लैक मेल करना, गऱीबी व सफाई काम का बहाना बताकर आमजन में समर्थन जुटाकर अपने अधिकारियों को ब्लैकमेल करने इन कर्मचारियों के आदत में है।

होता क्या है कि जब इन कर्मियों द्वारा अपनी बात को लेकर जबरजस्ती दवाब बनाए जाने का काम किया जाता रहा और जिम्मेदार या प्रभारी द्वारा मना करने की स्थिति में ये कर्मचारी कुछ न कुछ बहाना बताकर अनशन कर सड़कों पर उतरते रहे हैं। और अपनी मजबूरी व गरीबी बताकर पालिका को बदनाम करने में कमी नही करते यंहा तक कि वास्तविकता को न समझ पाने के स्थिति में अन्य समाजसेवी दलो भी समर्थन में उतर जाते रहे जबकि सत्यता यह है कि ये काम नाम मात्र का करते है वेतन पूरा लेते है।

बताया जा रहा कि सफाई संरक्षकों को 2 माह का वेतन एक साथ न मिलने पर नगर पालिका को बदनाम करने की कोशिश की गई जबकि इसी निकाय से इनको प्रत्येक माह वेतन दी जाती, दिनांक 3 जनवरी 2025 को तत्कालीन सीएमओ आईएएस महिपाल सिंह गुर्जर के द्वारा दूसरे माह का वेतन 10 ,12 दिन के अंदर देने को कहा गया किंतु सफाई संरक्षक अपनी बात पर अडिग है। लोगो की माने तो नगर की स्वक्षता व सुंदरता को लेकर यंहा पदस्थ सफाई कर्मी पूरी तरह से रोडा बन रहे है अगर समय रहते इन उदासीन कर्मचारियों पर जिला प्रशासन,नगरीय प्रशासन, सहित नगर पालिका के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा समय रहते कार्रवाई नही की गई या ,या की यथार्थ की जानकारी लिए बिना समाजसेवी संगठन के लोगों द्वारा ऐसे ही समर्थन दिया जाता रहेगा तो नगर के सफ़ाई अभियान में ग्रहण बना ही रहेगा।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget