रेत से भरा ट्रैक्टर व धान से भरा पीकप जप्त, सट्टा खिलाते 2 पर कार्यवाही


अनूपपुर

जिले के केवई नदी ग्राम कटकोना घाट से अवैध रेत उत्खनन कर एक ट्रैक्टर अवैध रेत परिवहन कर रहा है सूचना पर थाना बिजुरी ने ग्राम कटकोना से केवई नदी घाट रोड पर कार्यवाही की। नीले रंग का स्वराज कंपनी का ट्रैक्टर मय ट्राली क्रमांक एमपी 65 ZB 2679 जिसमे 2 घन मीटर अवैध रेत मौके पर पाई अवैध रेत परिवहन करते पाया गया, जिस पर आरोपी वाहन स्वामी चालक ओम प्रकाश साहू पिता दयाराम साहू उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम कटकोना को वैध खनिज दस्तावेज टीपी प्रस्तुत न करने पर ट्रेक्टर मय अवैध रेत लोडेड ट्राली विधिवत जप्त कर थाना में खड़ा कराया गया। अपराध क्रमांक 04/25 धारा 303(2), 317(5) BNS एवं 4/21 खान खनिज अधिनियम तथा 77/177 mv act का प्रकरण दर्ज कर, जाँच में जुट गई हैं।

*सट्टा पर्ची काटते हुई कार्यवाही*

जिले के राजनगर बस स्टैण्ड पर लोगो से रुपए पैसे का दाँव लगाकर अंकों की सट्टा पर्ची लिख रहा है जो सूचना पर आरोपी प्रशांत बेहरा पिता स्व अभि बेहरा उम्र 39 वर्ष निवासी इंदिरा नगर थाना रामनगर से सट्टा पर्ची, डॉट पेन, नगदी 1175 रू जप्त किया गया। दूसरे प्रकरण में आरोपी विमलेश वर्मन पिता भवानी प्रसाद वर्मन उम्र 39 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 07 चर्च के पास थाना रामनगर को साइडिंग तिराहा राजनगर में लोगो से रुपए पैसे का दाँव लगाकर अंकों की सट्टा पर्ची लिखते हुए पुलिस द्वारा पकड़ा गया । आरोपी के कब्जे से सट्टा पर्ची, डॉट पेन, नगदी 510/- रू जप्त किया गया। दोनों मामलों में धारा 4 (क) सट्टा अधिनियम के तहत मुक़दमा पंजीकृत किया गया है।

*1 पीकप धान जप्त*

पुलिस चौकी वेंकटनगर एवं मंडी विभाग की संयुक्त कार्यवाही दो पिकप धान मध्य प्रदेश से छत्तीसगढ़ जाती हुई पकड़ी गई। यह धान कौन भेजा था औऱ किसके पास जा रही थी, पुलिस पूरे मामले में जांच मे जुट गई हैं, जल्द ही खुलासा होने की उम्मीद हैं।

श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिये प्रमुख आकर्षण का केन्द्र बना पवित्र नगर अमरकंटक

*पर्यटकों के लिए सोनमुड़ा व कपिलधारा में 151 लाख का बना ग्लास व्यू प्वाइंट*


अनूपपुर

नर्मदा , जोहिला , सोन की उद्गम नगरी अमरकंटक में केन्द्र और राज्य सरकार की करोड़ों रुपयों की बहुत सी योजनाओं के माध्यम से पिछले दो - तीन वर्षो में बहुत से कार्य करवाए गये हैं। जिसके कारण प्रतिवर्ष यहाँ आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। चिंताजनक तथ्य यह भी है कि शुभारंभ किये जाने के बावजूद एसटीपी का कार्य अभी भी अपूर्ण होने से नर्मदा शुद्धिकरण सपना बना हुआ है। पिछले कुछ वर्षों में यहाँ शासकीय / अर्ध शासकीय आयोजनों में भ्रष्टाचार , अनियमितता और नशाखोरी की शिकायतें भी बढ़ी हैं। जिसे लेकर यहाँ के साधू - संतों , नर्मदा उ्दगम मन्दिर के पुजारियों और स्थानीय जनजातीय लोगों में नाराजगी बढी है।

मध्य_प्रदेश का प्रमुख पर्यटन एवं धार्मिक तीर्थ स्थल पवित्र नगरी अमरकंटक के लिए 2024 का वर्ष उल्लेखनीय तो रहा ही  पर्यटक तीर्थ यात्रियों के लिए अनेकों सौगात लेकर आया था इस दौरान कई विकास कार्य पर्यटक आकर्षण के लिए हुए किए गए इससे पर्यटक तीर्थ यात्री अमरकंटक नगर में भारी तादाद में आएंगे उनको आकर्षित किए जाने के लिए कई कार्य हुए हैं मध्य प्रदेश एवं केंद्र की सरकार के द्वारा मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम ने विभिन्न योजनाओं के तहत विकास कार्य किए हैं और साथ ही निरंतर चल भी रहे हैं सोनमुड़ा   73  लाख रुपया की लागत से एवं कपिलधारा में 78 लख रुपए की लागत से प्राकृतिक सौंदर्यता की मनोहारी छवि को देखने के लिए ग्लास व्यू प्वाइंट का निर्माण किया गया है इससे पर्यटक तथा तीर्थ यात्री प्राकृतिक सौंदर्यता को बहुत करीब से देख  सकेगे।इसी तरह रामघाट के दक्षिणी तट में घाट का विकास किया गया है तथा विद्युत व्यवस्था मनोहरी दर्शन के लिए लगाया गया है ।

रामघाट के उत्तर एवं दक्षिण तट को जोड़ने वाला झूला पुल का निर्माण  कार्य कार्य 10 करोड रुपए की लागत से  मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम प्रसाद योजना के तहत निर्माण चल रहा  है जो कि फरवरी मध्य तक में पूरा हो जाएगा यह पर्यटक यात्रियों के लिए आकर्षण का केंद्र होगा ।इसी तरह प्रसाद योजना के तहत पतित पावनी मां नर्मदा जी की उद्गम स्थल मंदिर परिसर में सौंदर्यीकरण के तहत विकास कार्य अनवरत चल रहा है । पर्यटक तीर्थ यात्रियों के आकर्षित करने के उद्देश्य से पावन सलिला नर्मदा नदी के पुष्कर बांध  से लगे मेकल पार्क में सतपुड़ा एडवेंचर क्लब का गत दिनों  भव्य उद्घाटन हुआ है इससे सैलानी और भी लाभान्वित होंगे नगर में विभिन्न जगहों पर पर्यटन विकास निगम द्वारा सुलभ शौचालय बनाया गया है इसी तरह लोक निर्माण विभाग परिसर में अति महत्वपूर्ण व्यक्तियों के लिए आवास हेतु भवन निर्माण किया गया है इसी तरह मेला ग्राउंड में मध्य वर्गीय यात्रियों के लिए आवास भवन निर्माण कराया गया है तथा कार्यक्रम हेतु विशाल ट्यूबलर स्ट्रक्चर का निर्माण का निर्माण किया गया है ।

सोनमूडा में ग्लास व्यू  पॉइंट का कुछ निर्माण शेष है वह भी 15 जनवरी तक पूर्ण कर दिया जाएगा जिसे पर्यटक यात्रियो  के लिए खोल दिया जाएगा ताकि पर्यटक यात्री प्राकृतिक सौंदर्यता तथा हरीतिमा की  वादियो को बहुत ही करीब से   देख सकेंगे । कपिलधारा में  ग्लास व्यू प्वाइंट का निर्माण पूरा हो गया है पर्यटक यात्रियों के लिए शुरू कर दिया गया है । यहां से पर्यटक तीर्थ यात्री श्रद्धालु गण नर्मदा जलप्रपात का सौंदर्य दर्शन कर रहे हैं । 

अमरकंटक के नागरिकों एवं पर्यटक तीर्थ यात्रियों के नाम पर कहा गया है कि न आने वाले सैलानियों पर्यटक तीर्थ यात्रियों के लिए अब सोनमुड़ा  से शुरू होकर माई  बगिया तथा धरम पानी तक रोपवे का निर्माण प्राकृतिक सौंदर्यता मनोरम घाटी को देखने हेतु निर्माण किया जाना चाहिए  तथा इसी तरह कपिलधारा दूध धारा एवं पंचधारा तक रोपवे का निर्माण सरकार कराए तो पर्यटक तीर्थ यात्री और ज्यादा प्रकृति से तारतम्य जोड़ पाएंगे ।इसी तरह अनेकों पर्यटक तीर्थ यात्रियों ने कहा है कि अमरकंटक को खजुराहो चित्रकूट एवं मैहर से हेलीकॉप्टर सेवा से जोड़ा जाना चाहिए ताकि देसी विदेशी पर्यटक यहां आधिकारिक संख्या में आ सके। अमरकंटक का विकास पर्यटन के साथ-साथ धार्मिक आध्यात्मिक विकास भी किया जाना आवश्यक होगा । 

अमरकंटक के नागरिकों सहित भक्त तीर्थ यात्रियों ने मांग की है कि पतित पावनी मां नर्मदा जी का जीवन वृत कथा का लाइट एंड साउंड के जरिए सायं काल किया जाना चाहिए इस कार्य योजना पर भी सरकार को सोचना होगा। अमरकंटक का विकास नर्मदा_शक्ति_लोक पर किया जाना प्रस्तावित है । लेकिन अमरकंटक के नागरिकों  की भावना के अनुसार सर्वांगीण विकास किया जाना आवश्यक चाहिए । यह भी उल्लेखनीय है कि तत्कालीन मुख्य सचिव श्री  के सी एस आचार्य के  द्वारा विकास कार्यक्रमों एवं योजनाओं पर एक गाइडलाइन निर्धारित की गई थी कि अमरकंटक में कंक्रीट का जंगल उगाए बगैर निर्माण कार्य कराया जाए तब ही नर्मदा जी का जलस्तर यथा स्थित में बना रह सकेगा अन्यथा कहीं नर्मदा जी विलुप्त ना हो जाए तथा धड़ाधड़ हो रहे बोरिंग पर प्रतिबंध लगाया जाना आवश्यक बताया गया था। 

इंदिरा पार्क का विकास किया गया है लेकिन अमरकंटक के विकास कार्यों को ऐतिहासिक और पौराणिक स्थलों का नामकरण किया जाना चाहिए । 2025 में अच्छा पार्क उद्यान बनाया  जावे । यदि जैन मंदिर कि अग्निकांड को छोड़ दिया जाए तो अमरकंटक 2024 में आधिकारिक पर्यटक तीर्थ यात्री आये एवं अमरकंटक की रमणीय मनोरम स्थलों का आनंद लिया । पर्यटक तीर्थ यात्रियों के तथा परिक्रमावासियों के सुगम यातायात हेतु जवाहर नवोदय विद्यालय तिराहा से गुरुद्वारा तक तथा नर्मदा के किनारे किनारे बांधा पुल तक  प्राधिकरण द्वारा डामरीकरण का रोड निर्माण किया गया है जो सराहनीय है। नर्मदा उद्गम स्थल परिसर के बगल विकास योजना के तहत रसोई का निर्माण कराया गया है लेकिन वह किन्ही गतिरोध के चलते शुरू नहीं हो पाया है उसे भी उज्जैन एवं मैहर की भांति भोजन प्रसाद के लिए सहज एवं सरल उपलब्धता तीर्थ यात्रियों पर्यटकों भक्त श्रद्धालुओं को बहुत ही काम कीमत पर उपलब्ध कराया जाए यह ट्रस्ट के द्वारा संचालित होना चाहिए । यह भी गौरतलब है कि पर्यटक तीर्थ यात्रियों के साथ अभद्रता पूर्ण व्यवहार ना हो पार्किंग एवं अन्य शुल्क के नाम पर #अवैध_वसूली न की जाए इस पर भी ध्यान रखा जाना चाहिए। अनेकों पर्यटक तीर्थ यात्री यह कहते सुने जाते हैं कि यात्रियों के साथ अवैध वसूली की जाती है अतः अमरकंटक प्रवेश पर ही एक ही बार नियत  शुल्क प्रशासन लेवे। जालेश्वर धाम  जो मध्य प्रदेश अनूपपुर जिला तथा अमरकंटक का अभिन्न अंग है का मार्ग मरम्मत करण होना जरूरी है।

सुरभि महिला समिति ने ठंडी में 100 बच्चो को गर्म कपड़े किये वितरित

*जरूरतमंदों तक मदद पहुंचना हमारी प्राथमिकता - अपर्णा श्रीकृष्णा* 


अनूपपुर

साउथ ईस्टर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड सोहागपुर की सुरभि महिला समिति द्वारा पुष्पराजगढ़ स्वास्थ्य एवं पोषण कार्यक्रम के तहत संचालित फुलवारी केंद्र के 6 माह से डेढ़ साल तक के 100 बच्चों को गर्म कपड़े वितरित किए गए । पुष्पराजगढ़ स्वास्थ्य एवं पोषण कार्यक्रम जन स्वास्थ्य सहयोग संस्था द्वारा संचालित किया जा रहा है । महरान टोला गांव में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमें समिति की अध्यक्ष अपर्णा श्रीकृष्णा, उपाध्यक्ष सत्य रामन्ना, सचिव संगीता सिन्हा, उपक्षेत्रीय प्रबंधक विनय सिन्हा, सर्वोदय समाज के संयोजक संतोष कुमार द्विवेदी, सर्व सेवा संघ के युवा सेल राष्ट्रीय संयोजक भूपेश भूषण शामिल हुए। इस अवसर पर अपने संबोधन में सुरभि महिला समिति की अध्यक्ष अपर्णा श्रीकृष्णा ने कहा कि जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है । महिला समिति के पास यद्यपि कोई बड़े आर्थिक संसाधन नहीं हैं । महिला समिति की पदाधिकारी और सदस्य मिलकर परस्पर सहयोग से साधन जुटाकर कोयला क्षेत्र के आस पास स्थित दूर दर्ज के गांवों में सामाजिक कार्य करते हैं । हमें लोगों के बीच जाकर उनकी मदद करना अच्छा लगता है । हमारे कार्यों को एससीएल प्रबंधन का भरपूर सहयोग मिलता है । 

सर्वोदय समाज के राष्ट्रीय संयोजक वरिष्ठ पत्रकार साहित्यकार संतोष कुमार द्विवेदी ने कहा कि समाज में संसाधनों की कमी नहीं।  कमी है संसाधनों की जरूरतमंदों तक पहुंच सुनिश्चित करने की । जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाना सरकार सामाजिक संस्था संगठनों और सक्षम लोगों का कर्तव्य है और पाना जरूरतमंदों का अधिकार । आपने सुरभि महिला समिति को आदिवासी क्षेत्र में सामाजिक कार्यों के लिए साधुवाद दिया । सर्व सेवा संघ के युवा सेल संयोजक भूपेश भूषण ने कहा कि एससीएल सोहागपुर के महाप्रबंधक पी. कृष्णा से हमने पुष्पराजगढ़ क्षेत्र के कुपोषित बच्चों को ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े प्रदान करने का अनुरोध किया था जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार करते हुए महिला समिति के मार्फत  100 बच्चों तक गर्म कपड़े वितरित कर पीड़ित मानवता की बड़ी सेवा की है । इसके लिए एससीएल प्रबंधन और महिला समिति धन्यवाद के पत्र हैं । कार्यक्रम का संचालन जन स्वास्थ्य सहयोग संस्था के परियोजना सहायक शिवकांत त्रिपाठी ने किया।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget