दुष्कर्म के बाद की थी हत्या, आरोपी को आजीवन कारावास की सजा, 10 हजार का जुर्माना


अनूपपुर

द्वितीय जिला सत्र न्यायाधीश नरेन्द्र पटेल की न्यायालय ने बलात्कार कर हत्या के आरोपी 25 वर्षीय मनीष सिंह गोड निवासी कदमटोला खांडा को थाना कोतवाली अनूपपुर को तीन अलग-अलग धाराओं में आजीवन कारावास एवं 10 हजार रूपयें के अर्थदण्ड की सजा सुनाई हैं। पैरवी लोक अभियोजक पुष्पेन्द्र कुमार मिश्रा ने की।

लोक अभियोजक ने बताया कि आरोपी मनीष सिंह पुत्र रणजीत सिंह ने पीडिता के इच्छा के विरूद्व एवं सम्मति के बिना मैथुन कर बलात्संग करनेके बाद गला घोंटकर कर हत्या करते हुए हत्या को आत्महत्या का स्वरूप देने के लिये नाडे के एक छोर को बल्ली से बांधकर फांसी पर लटका कर दिया था साथ ही हत्या का साक्ष्य विलोपन किया। थाना कोतवाली में अपराध की धारा 339/2019 धारा 302, 376, 201 का अपराध दर्ज कर विवेचना उपरांत न्यायालय में चलान प्रस्तुत किया। जहां द्वितीय जिला सत्र न्यायाधीश की न्यायालय में अपराध प्रमाणित होने पर धारा 376 में 20 साल एवं 4000 रू0 जुर्माना, धारा 302 में आजीवन एवं 4000 रू0 जुर्माना तथा धारा 201 में 7 वर्ष कारावास एवं 2000 रू० जुर्माने की सजा सुनाई।

महिला मजिस्ट्रेट की कार ने बाइक को मारी ठोकर, तीन की हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस


शहड़ोल

शहडोल में महिला मजिस्ट्रेट की कार ने बाइक को ठोकर मार दी। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। घटना ब्यौहारी थाना क्षेत्र के उफरी गांव में बीती रात्रि हुई है। बताया जा रहा है कि महिला मजिस्ट्रेट की कार ने बाइक को ठोकर मार दी। बाइक में सवार दो सगे भाइयों की मौत हो गई तो चालक इस घटना में गंभीर थी। जिसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार रामकरण 55 वर्ष, ईश्वरदीन 62 एवं संतोष सिंह सभी निवासी बड़ी गिरुई बाइक में सवार होकर घर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में एक की घटनास्थल पर मौत हो गई, वहीं दूसरे को अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने मृत घोषत कर दिया।

संतोष सिंह की हालत गंभीर होने पर उसे भर्ती किया गया था, लेकिन उसने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो सड़क हादसे की सूचना तत्काल 108 एम्बुलेंस को दी गई थी, लेकिन एम्बुलेंस समय पर नहीं पहुंची।

इधर, घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी लगने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचवाया। थाना प्रभारी अरुण कुमार पांडेय ने बताया कि सड़क हादसे में मृत रामकरण एवं ईश्ववरदीन पिता दुलारे सगे भाई थे, जो बाइक चालक संतोष सिंह के साथ घर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने टक्कर मारी और मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि उसमें कोई महिला मजिस्ट्रेट सवार थी, पुलिस ने वाहन चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

मुरतजा खान का राष्ट्रीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप में हुआ चयन,  लोगों ने दी शुभकामनाएं


अनूपपुर

इंडियन गेम्स एंड स्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित 12वीं राष्ट्रीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप 2025 के लिए अनूपपुर जिले के तुलरा गांव के निवासी मुरतजा खान का चयन किया गया है। यह प्रतिष्ठित चैंपियनशिप ग्वालियर में आयोजित की जाएगी। मुरतजा का चयन उनकी बेहतरीन प्रतिभा और कठिन परिश्रम का प्रमाण है।प्रतियोगिता की तिथियां और अन्य आवश्यक जानकारी चैंपियनशिप से 15 दिन पहले प्रदान की जाएगी। मुरतजा के चयन से न केवल उनके परिवार में खुशी की लहर है, बल्कि पूरे जिले में गर्व का माहौल है।

*कलेक्टर व एसपी ने दी बधाई*

मुरतजा की इस उपलब्धि के लिए अनूपपुर जिले के कलेक्टर हर्षल पंचोली, पुलिस अधीक्षक मोतीउर रहमान, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तन्मय वशिष्ठ शर्मा, और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इसरार मंसूरी ने बधाई दी है।जिला वॉलीबॉल संघ के संरक्षक लक्ष्मण राव, अरुण कुमार सिंह, आशीष त्रिपाठी, पंकज अग्रवाल ने भी इस सफलता को जिले के लिए गौरव बताया। संघ के अध्यक्ष चैतन्य मिश्रा, कार्यकारी अध्यक्ष सिद्धार्थ शिव सिंह, उपाध्यक्ष अमित शुक्ला, विनोद बिंदेश्वरी प्रसाद पांडेय, शोमनाथ प्रचेता, और विनोद सोनी ने मुरतजा को प्रेरणा का स्रोत बताते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

संघ के सचिव रामचंद्र यादव, कोषाध्यक्ष प्रदीप यादव, सह कोषाध्यक्ष उमेश राय, सह सचिव और स्टेट रेफरी राष्ट्रीय ट्रेनर दिनेश कुमार सिंह चंदेल, मिथलेश सिंह नेताम, सुमिता शर्मा, और हरीशंकर यादव ने भी मुरतजा की मेहनत की सराहना की और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

*जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा*

मुरतजा खान का यह चयन न केवल उनके कठिन परिश्रम का नतीजा है, बल्कि यह जिले के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनकी सफलता ने साबित कर दिया कि मेहनत और समर्पण से बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget