रेलवे मजदूर कांग्रेस ने नवागत डीआरएम का किया स्वागत, कर्मचारियों ने रखी मांग, मिला आश्वासन


अनूपपुर

बिलासपुर मंडल के नवागत डीआरएम राजमल खोईवाल के प्रथम अनौपचारिक मुलाकात व स्वागत रेलवे मजदूर कांग्रेस बिलासपुर के मंडल समन्वयक बी.कृष्ण कुमार के नेतृत्व में मजदूर कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी बिलासपुर अंशुमन मिश्रा भी उपस्थित रहे। मजदूर कांग्रेस बिलासपुर प्रतिनिधि मंडल में केन्द्रीय पदाधिकारी जोनल कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मण राव,केन्द्रीय कोषाध्यक्ष डी.के. स्वाइन,संयुक्त महामंत्री विजय अग्निहोत्री,अतिरिक्त संयुक्त महामंत्री अर्बन बैंक डायरेक्टर आर.के.यादव , एस.आईच,व राजकुमार साडें,लोकतांत्रिक ट्रैक मेंटेनर एसोसिएशन के संयुक्त महामंत्री शुभम उपाध्याय,महिला रेलवे मजदूर कांग्रेस से पी.वी. सुभाषिनी, सृष्टि दास, कार्मिक विभाग से राजकुमारी अन्य रेलवे मजदूर कांग्रेस के पदाधिकारी ‌एम.डब्लू.इस्लाम,गोपी राव,आर.के.दास, राणा नंदी,रतीन्द्र कुमार धल आदि उपस्थित रहे।

नवागत डीआरएम राजमल खोईवाल के प्रथम अनोपचारिक मुलाकात में रेलवे मजदूर कांग्रेस बिलासपुर के मंडल समन्वयक बी.कृष्ण कुमार ने प्रमुखता से ट्रैक मेंटेनर साथियों की महत्वपूर्ण मुद्दे नाइट पेट्रोलिंग को 16 से कम कर 12 किलोमीटर किया जाए, साइकिल अलाउंस का आदेश जारी हो,रनिंग कर्मचारियों के प्रमुख मांग एमएसीपी देने की मांग व रनिंग कर्मचारियों के कार्यप्रणाली का जेपीओ जारी कर नियमानुसार कार्य कराया जाए। नवागत डीआरएम बिलासपुर ने मजदूर कांग्रेस को कहा कि आपके महत्वपूर्ण मांगों पर तत्काल अधिकारियों से बैठक कर निर्णय लिया जाएगा।

पैदल चलने वाले फुटपाथ पर गड्ढा, दुर्घटना को दे रहा है आमंत्रण, जिम्मेदारो ने मूंदी आंखे

सड़क किनारे लगा पत्थरों का ढेर, नगरपालिका के स्वच्छता अभियान पर सवाल


शहडोल

जिले ही नहीं बल्कि प्रदेश की धनाड्य नगर पालिकाओ में शुमार नगर पालिका परिषद् धनपुरी द्वारा आए दिन नगर में स्वच्छता के प्रति आमजन में जागरूकता फैलाने रैलियां निकलवाई जा रही है ,लेकिन पेवर ब्लाक को ऐसे ही सड़क किनारे ही ढेर लगाकर वहीँ रख दिया गया है । जिससे आमजन को भी परेशानी उठानी पड़ रही है

नपा प्रशासन खुद इस स्वच्छता के प्रति लापरवाह नजर आ रहा है । नगर के वार्ड नम्बर 2 रिलायंस ट्रेंड्स के सामने पिछले कई माह से पाइप लाइन फूटी हुई होने के कारण सड़क पर हर दिन हजारो लीटर पानी बह रहा था ,इस सम्बन्ध में समाचार प्रकाशित होने के बाद नपा के जिम्मेदारों की आँखे खुली और पाइप लाइन की मरम्मत कराई गयी । लेकिन मुख्य मार्ग के किनारे फुटपाथ पर खोदे गये गड्ढे एवं बाहर निकाले गये पेवर ब्लाक को ऐसे ही सड़क किनारे ही ढेर लगाकर वहीँ रख दिया गया है । जिससे आए दिन दुर्घटनाए भी हो रही है।

इसके अलावा गड्ढे में पानी भरने से गन्दगी फैलती जा रही है । पूर्व में इस सम्बन्ध में नपा के जिम्मेदारों को इससे अवगत कराया गया था लेकिन सिवाए आश्वासन के कुछ हाथ न आया । इसके परिणाम स्वरूप अब वहाँ आसपास स्थित दुकानदारों के अंदर आक्रोश पनपते जा रहा है । उनका कहना है कि नगर पालिका प्रशासन का स्वच्छता अभियान सिर्फ दिखावा बनकर रह गया है, पहले तो ,महीनो सड़क पर पानी बहता रहा और अब सड़क के किनारे पत्थरों (पेवर ब्लाक ) का ढेर लगा हुआ है।

जबकि फुटपाथ का निर्माण पैदल चलने के लिए बनाया गया है, लेकिन वहाँ महीनो से गड्ढा के साथ साथ पत्थरों का ढेर लगा हुआ है, जिससे आमजन को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। जबकि यह स्थान कोई मोहल्ले की गली नहीं बल्कि धनपुरी -बुढार का मुख्य मार्ग है। इस मार्ग से दिन से हर दिन नपाध्यक्ष का आना जाना होता है । ऐसे में सवाल यह उठ रहा है कि नपा का स्वच्छता अभियान क्या सिर्फ औपचारिकता तक ही सिमटा हुआ है ।

ऑल राउंडर संस्कृति चैलेंजर ट्राफी में हुआ चयन, चौके-छक्के और विकटों से उड़ाएगी होश

*शहड़ोल की बेटी क्रिकेट की दुनिया में कर सकती हैं बड़ा कमाल*


शहडोल 

जिले में क्रिकेट के खेल की तो बात ही अलग है, यहां के लड़के या फिर लड़कियां सभी देश दुनिया में कमाल कर रहे हैं। पूजा वस्त्रकार ने भारतीय टीम में जगह बनाकर जो शुरुआत की थी, उसके बाद से यहां से लड़कियों का गजब टैलेंट निकल रहा है, जो क्रिकेट की दुनिया में पहचान बना रहा है, उन्हीं में से एक नाम संस्कृति गुप्ता का है, जिन्होंने एक साल में ही इतने सारे अचीवमेंट हासिल कर लिए हैं, जिसके बाद इन्हें भविष्य का एक बड़ा ऑलराउंडर माना जा रहा है।

*संस्कृति का कमाल, भर रही उड़ान*

संस्कृति गुप्ता आज वो नाम बन चुकी हैं, जो किसी पहचान की मोहताज नहीं है, संस्कृति गुप्ता ने अपने खेल के दम पर एक अलग मुकाम हासिल कर लिया है, तभी तो अब उनकी हर ओर डिमांड हो रही है, अभी हाल ही में संस्कृति गुप्ता ने मध्य प्रदेश की सीनियर टीम की ओर से खेलते हुए बेहतरीन ऑलराउंडर खेल का प्रदर्शन किया, उसी का नतीजा रहा कि मध्य प्रदेश की टीम वनडे टूर्नामेंट में जीत हासिल करने में कामयाब रही,  जिसमें संस्कृति गुप्ता ने समय-समय पर गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में कमाल दिखाया, संस्कृति गुप्ता को मुंबई इंडियंस की टीम ने वुमन प्रीमियर लीग के लिए भी अपनी टीम में शामिल किया है।

*ऑलराउंडर संस्कृति गुप्ता*

संस्कृति गुप्ता चैलेंजर ट्रॉफी के लिए भी सेलेक्ट हो चुकी हैं. मतलब वहां भी अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी से कमाल करती नजर आएंगी, महज कुछ ही समय में संस्कृति गुप्ता ने जिस तरह से क्रिकेट की दुनिया में अपना नाम बनाया है, उसे देखकर क्रिकेट के जानकारों का कहना है की संस्कृति गुप्ता बहुत जल्द देश की बेहतरीन ऑलराउंडर में से एक होंगी।

*बेहतरीन ऑल राउंडर हैं संस्कृति*

संस्कृति एक बहुत अच्छी ऑलराउंडर हैं, लेफ्ट हैंड बैटिंग करती हैं और ऑफ ब्रेक स्पिन बॉलिंग करती हैं, एक बेहतरीन ऑलराउंडर के दम पर वो महज 19 साल की उम्र में मध्य प्रदेश की सीनियर टीम से खेलती हैं, संस्कृति गुप्ता ने अभी हाल ही में हुए वनडे टूर्नामेंट में मध्य प्रदेश की सीनियर टीम की ओर से खेलते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया, एक मैच में 18 रन देकर 6 विकेट उनका बेस्ट रहा। वहीं बल्लेबाजी में 50 रन उनका बेस्ट रहा, वो एक अच्छी ऑलराउंडर बनकर उभर सकती हैं।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget