परमिट न मिलने से बसों के थमे पहिये, यात्रियों को हों रही  समस्या, कलेक्टर को सौपा ज्ञापन

*बस मालिक परेशान, यात्री अन्य व महंगे साधनों को ले रहे हैं सहारा*


उमरिया

अस्थाई परमिट पर हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के सख्त फैंसलों के बाद जिले मे बसों के पहिये थम गये हैं। नई परिस्थितियों मे जहां बस ऑपरेटर भारी परेशान हैं, वहीं यात्रियों के लिये भी बड़ी समस्या निर्मित हो गई है। बताया गया है कि बीते कई वर्षो से पूरे प्रदेश मे चलने वाली अधिकांश बसें क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी द्वारा जारी अस्थाई परमिट पर संचालित हो रही थी, परंतु इस संबंध मे उच्चतम न्यायालय द्वारा 4 अक्टूबर 24 एवं मप्र उच्च न्यायालय द्वारा 28 नवंबर 24 को कड़ी टिप्पणी करते हुए याचिकाएं खारिज कर दी गई। जिसके बाद सभी जिलों मे आरटीओ ने अस्थाई परमिट व्यवस्था रोक दी। नतीजतन नये साल के पहले दिन से उमरिया तथा विभिन्न शहरों, क्षेत्रों और अन्य जिलों के बीच संचालित बस सेवाएं ठप्प हो गई है।

*उप आयुक्त न होने से बढ़ी दिक्कत*

जानकारों का मानना है कि न्यायालय के आदेश की वजह से मामला ज्यादा पेचीदा हो गया है। हलांकि बस ऑपरेटर स्थाई परमिट लेकर बसें चला सकते हैंं। जोकि संभागीय मुख्यालय मे पदस्थ डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर द्वारा की जाती है, परंतु विगत दो वर्षाे से यह पद खाली पड़ा है। बिना अधिकारी आये स्थानीय परमिट मिलना भी संभव नहीं है। ऑपरेटरों ने बताया कि जब तक परमिट नहीं मिलती, बसें चलाना संभव नहीं है। ऐसी स्थिति मे उन्हे स्टाफ के वेतन तथा अन्य खर्च का भुगतान जेब से करना होगा। कुल मिला कर पहले से ही टूट चुके बस व्यवसाय के लिये चुनौतियां लगातार बढ़ती जा रही हैं।

*अब ट्रक-टेक्सियों का सहारा*

बसें बंद होने का असर जिले भर की यात्री सेवाओं पर पड़ा है। लोगों को आवागमन मे काफी दिक्कतें आ रही हैं। कल गुरूवार को भी बसें नहीं चलीं। जिस कारण जिला मुख्यालय के लगभग हर बायपास और चौराहे पर यात्रियो की भीड़ दिखाई दी। परेशान लोग ट्रकों और टेक्सियों मे जाने की जद्दोजहद मे जुटे रहे। ऐसे मे सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओंं और बुजुर्गो को हो रही है। गौरतलब है कि ट्रेनो के सीमित विकल्प के कारण जिले की बड़ी आबादी बसों पर आश्रित है। केवल सफर ही नहीं लोग खरीददारी और दूध, फल, सब्जी, अनाज आदि बेंचने के लिये बसों मे अपना सामान लेकर एक स्थान से दूसरी जगह आते-जाते हैं। इसके अलावा नौकरीपेशा नागरिक तथा स्कूली छात्र भी इसी साधन का इस्तेमाल करते हैं।

*बस ऑपरेटर्स ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन*

इस बीच जिले के बस ऑपरेटर्स ने गत दिवस कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन से मुलाकात कर उन्हे एक ज्ञापन सौंपा है। इस मौके पर कलेक्टर को बताया गया कि वर्षो से चल रही व्यवस्था अचानक बंद हो जाने से बस कारोबार से जुड़े हजारो लोगों के सामने जीवन-यापन की स्थिति निर्मित हो गई है। वहीं यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिले मे माननीय न्यायालय के आदेश का पालन कराते हुए यात्री सेवाओं की बहाली के लिये जरूरी है कि बसों को स्थाई परमिट तत्काल जारी हो। जब तक ऐसा नहीं हो पा रहा है, तब तक के लिये कोई वैकल्पिक व्यवस्था की जाय।

यातायात नियमों का पालन करने वालो का किया सम्मान, ट्रैफिक पुलिस का गांधीवादी तरीका


अनूपपुर

अभियान के तहत यातायात पुलिस द्वारा आज ट्रैफिक रूल्स का पालन करने वाले वाहन चालकों का फूल माला पहना कर सम्मान किया गया ,धन्यवाद ज्ञापित करते हुए निरंतर इसी प्रकार बाइक चलाते समय हेलमेट का उपयोग के साथ ट्रैफिक रूल्स का पालन करने की अपील की गई।

इसी प्रकार जो वाहन चालक बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे, उनको रोक कर समझाश देते हुए हेलमेट का उपयोग करने से लाभ बताए गए तथा अपील की गई की नए वर्ष के उपलक्ष पर ट्रैफिक रूल्स का पालन करने का संकल्प ले। जिससे हम रोड पर चलते समय सुरक्षित रहे। 

ड्रिंक एंड ड्राइव करने वाले दो वाहन चालकों पर कार्यवाही करते हुए वाहन जप्त किए गए। अंधेरे में खड़े वाहनों से टकराने से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से आज ट्रैफिक पुलिस द्वारा कमर्शियल वाहनों में रेडियम रिफ्लेक्टर लगाए गए।  दुर्घटना संभावित स्थानों पर सांकेतिक बोर्ड लगाया जा रहे हैं,आज चचाई रोड पर बाबा कुटी एवं विवेकानंद रेस्क्यू के पास सांकेतिक बोर्ड लगवाए गए।

दीवार में सेंधमारी कर हजारो का मोबाइल ले उड़े चोर, जिले में लगातार बढ़ रही हैं चोरी की घटनाएं


शहडोल

जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खामीडोल स्थित एक मोबाइल दुकान की पीछे की दीवार में सेंधमारी करते हुए अज्ञात चोरों ने हजारो कीमत का मोबाइल फोन व नकद समेत हजारो का सामान पार कर दिया ।

सुबह जब दुकान संचालक ने दुकान खोली तो देखा कि अंदर दुकान का सामान बिखरा पड़ा हुआ है , पीछे की ओर जब दुकान मालिक की नजर पड़ी तो दीवाल के पीछे बड़ा सा होल दिखाई दिया था, तब उसे समझ में आया कि दूकान में चोरों ने सेंध मारी की गयी है । यह वारदात बीती रात अज्ञात चोरों द्वारा अंजाम दी गयी । घटना की जानकारी होने के बाद पीड़ित दुकानदार द्वारा इसकी शिकायत जैतपुर थाना में दर्ज कराई गयी ।

जानकारी के अनुसार जैतपुर थाना क्षेत्र के खामीडोल में स्थित विजय कुमार जायसवाल की मोबाइल दुकान में सेंध मार कर चोरी की वारदात हुई है। विजय कुमार ने बताया कि वह शाम को अपने समय पर दुकान बंद कर घर चला गया , जब सुबह दुकान खोलने पहुंचा तो उसने शटर का ताला खोलकर शटर उठाया,तब अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। पीछे की ओर उसने देखा तो दीवाल में एक बड़ा सा छेद था,जिससे उसे यह पता लग पाया कि उसकी दुकान में सेंध मार कर चोरी की वारदात हो गई है।

दूकान संचालक विजय कुमार जायसवाल ने जैतपुर थाने पहुंच मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध चोरी का मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।इस सम्बन्ध में जैतपुर थाना प्रभारी रामकुमार गायकवाड़ ने बताया कि मोबाइल दुकान में सेंध मारकर चोरी की घटना हुई है, दुकान के अंदर रखे मोबाइल एवं कुछ नगद रुपए चोरी हुए हैं। पुलिस के अनुसार यह चोरी कई हजार रुपए की है, शिकायतकर्ता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget