दो घटनाओं में पम्प बनाते समय कुएं में गिरने व अज्ञात वाहन से टकराने पर दो की मौत एक घायल


अनूपपुर

कोतवाली थाना अनूपपुर में दो अलग-अलग घटनाओं में जगत विहीन कुआं में पंप बनाते समय युवक एवं जैतहरी से अनूपपुर आते समय अज्ञात वाहन से मोटरसाइकिल टकराने पर एक युवक की स्थल पर मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल होने पर जिला चिकित्सालय अनूपपुर से मेडिकल कॉलेज शहडोल रेफर किया गया है, दोनों घटनाओं पर पुलिस के द्वारा कार्यवाही की जा रही है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना अनूपपुर अंतर्गत दुधमनिया गांव के वार्ड क्रमांक 3 निवासी श्यामलाल सिंह के 28 वर्षी पुत्र बृजेंद्र सिंह घर के सामने स्थित जगतविहीन कुआं में पंप को सुधार रहा था, तभी पैर फिसलने से कुआं के अंदर गहरे पानी में डूब गया डूबने की आहट मिलने पर पत्नी द्वारा अन्य लोगों को जानकारी दिए जाने पर कोतवाली थाना अनूपपुर के उपनिरीक्षक अजय सिंह टेकाम रेस्क्यू दल प्रभारी रामनरेश भवेदी घटनास्थल पर पहुंचकर हुए कुआं में भरे पानी को पंप से बाहर निकालते हुए बृजेंद्र के शव को बाहर निकाल कर पीएम हेतु जिला अस्पताल अनूपपुर भेजा। दूसरे मामला जैतहरी से अनूपपुर मोटरसाइकिल से आ रहा था, वार्ड नंबर 5 जमुनिहाटोला अनूपपुर निवासी 35 वर्षीय जमुना प्रसाद बैगा पिता रामलाल बैगा जिनके साथ लल्लू कोल पिता मुन्ना कोल निवासी फाटकटोला जैतहरी बाइक में बैठा था,  अनूपपुर जैतहरी मुख्य मार्ग के मध्य छुलहा गांव के समीप अज्ञात बड़े वाहन से टकरा जाने पर जमुना प्रसाद बैगा को गंभीर चोट लगने से स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि लल्लू कोल को गंभीर छोटे आने पर जिला चिकित्सालय अनूपपुर लाकर प्रारंभिक उपचार बाद गंभीर स्थिति होने से मेडिकल कॉलेज शहडोल रेफर किया गया है, दोनों घटनाओं की सूचना पर पुलिस के द्वारा कार्यवाही की जा रही है।

 नववर्ष में विदेशी पर्यटक पहुँचे अमरकंटक, स्नान व दर्शन के लिए भारी भीड़


अनूपपुर

नए साल के पहले दिन श्रद्धालु मां नर्मदा के उद्गम स्थल पर पहुंच रहे हैं। अमरकंटक में मंदिर के मुख्य द्वार से लंबी-लंबी लाइनें लगी हुई है। नर्मदा नदी के कुंड के पास भी लोगों की भीड़ इकट्ठा है। 2 सालों से लगातार अमरकंटक में इस तरह की भीड़ देखने को मिली। पर्यटकों ने कपिलधारा, जलप्रपात, दूध धारा जलप्रपात, माई की बगिया, सोनमुड़ा, जैन मंदिर, कबीर चबूतरा के दर्शन किए।

अमरकंटक में श्रद्धालुओं की संख्या ज्यादा होने की वजह से लगभग 1 से 2 किलोमीटर पहले ही गाड़ियों को रोक दी गई है। ऐसे में बुजुर्ग और दिव्यांग काफी परेशान होते दिखे। हालांकि इससे जाम की समस्या नहीं हुई।


अमरकंटक की सभी होटल और लॉज बुक हैं। कई विदेशी पर्यटक भी अमरकंटक पहुंचे है। मुख्य मंदिर पहुंचने वाले मार्ग में लगने वाली दुकानों को व्यवस्थित कर दूसरी जगह लगवाया गया हैं। इसके साथ ही हर जगह पुलिस बल की तैनात है।

अमरकंटक के कपिलधारा और सोन नदी के उद्गम स्थल पर भी कांच के पुल बनाए गए हैं। नर्मदा नदी पर बने पुल से पर्यटक कपिलधारा के मनमोहक दृश्य देख सकेंगे, जबकि सोनमुड़ा पर बने पुल से सोन नदी का मनोरम दृश्य दिखाई देगा। इन दोनों पुलों की लंबाई लगभग 40 फीट होगी। इनकी ऊंचाई 200 से 300 फीट के बीच होगी। इन्हें बनाने में भी करोड़ों खर्च किए गए हैं।

आरक्षक की सूझबूझ से सायबर धोखाधड़ी से बचाया, आईजी ने किया सम्‍मानित


शहड़ोल

जिले के खैरहा थाना अंतर्गत मैकी बाई पति संतोष सिंह निवासी ग्राम कोइलहा के साथ अज्ञात जालसाज व्यक्ति द्वारा पुलिस अधिकारी बनकर फ्रॉड करने का प्रयास किया गया, किन्तु माईक्रोबीट प्रभारी महिला आरक्षक 827 अज्ञावती के द्वारा अपने माईक्रोबीट में व्हाट्स ऐप ग्रुप के माध्यम से आमजन को सायबर अपराध से बचाव के लिए प्रचार प्रसार कर जागरूक किया जा रहा है। आरक्षक 827 अज्ञावती द्वारा सायबर अपराध से बचाव की जनजागृति के कारण उक्‍त महिला सायबर धोखाधड़ी से बच गई।

अत: तत्परता एवं सूझबूझ से महिला को सायबर धोखाधड़ी से बचाकर अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन किये जाने पर पुलिस महानिरीक्षक शहडोल ज़ोन द्वारा उत्साहवर्धन हेतु महिला आरक्षक 827 अज्ञावती थाना खैरहा जिला शहडोल को 1000/- रूपये के नगद पुरस्‍कार से पुरस्कृत किया गया।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget