अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, घायल अस्पताल में भर्ती


अनूपपुर

जिले के वेंकटनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से पटना से पेंड्रा की ओर जा रहा दोपहिया वाहन चालक रामा विश्वकर्मा उम्र लगभग 40 वर्ष निवासी पटना, जिसको अज्ञात वाहन द्वारा लापरवाही पूर्वक चलाते हुए ओवरटेक करते हुए खूंटाटोला बिजली ऑफिस के पास टक्कर मार दिया और मौके से फरार हो गया था। जिससे रामा विश्वकर्मा गंभीर चोट आई है, यह घटना शामं की बताई जा रही है। वही पीछे से आ रहे प्राइवेट पुलिस वाहन चालक रोहित केवट निवासी वेंकटनगर की तत्परता से तत्काल पीड़ित को मुख्य मार्ग से किनारे करते हुए 108 एम्बुलेंस को बुलाया गया जहां उपचार के लिए जैतहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है, जिनका इलाज चल रहा है।

बाबूलाल गुप्ता के निधन पर भाजपा परिवार ने व्यक्त की शोक संवेदना


अनूपपुर

भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी नीरज गुप्ता के पिता बाबूलाल गुप्ता का 21 दिसंबर 2024 को आकस्मिक निधन हो गया उनके निधन पर मध्य प्रदेश शासन के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिलीप जायसवाल, सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह, कोल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रामलाल रौतेल, अनूपपुर विधायक विसाहू लाल सिंह, भारतीय जनता  पार्टी  के जिला अध्यक्ष रामदासपुरी, जिला महामंत्री अखिलेश द्विवेदी, हीरा सिंह श्याम, जितेंद्र सोनी, जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह सहित भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों  ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की। त्रयोदशी का कार्यक्रम 2 जनवरी 2025 को उनके निज निवास बापू चौक बरगवां रोड अमलाई में संपन्न होगा।

कार दुर्घटना में चालक गंभीर रूप से घायल, नशे की हालत में चला रहा था गाड़ी


अनूपपुर

अमरकंटक थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर देर रात एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। घटना की सूचना मिलते ही पेट्रोलिंग पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार में केवल चालक सुरजीत मरावी (30 वर्ष), पिता अशोक मरावी, सवार था। वह ग्रामीण बैंक के पास राजेंद्रग्राम का निवासी है। बताया गया कि सुरजीत नशे की हालत में राजेंद्रग्राम से अमरकंटक घूमने आया था।

डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना के विस्तृत कारणों की जांच जारी है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget