अनूठी पहल नव विवाहित जोड़ों से करवा रहे हैं पौधारोपण और दिला रहे हैं संरक्षण का संकल्प

*अटूट और सांसों का बंधन, पहले पौधारोपण, फिर गठबंधन*


उमरिया

सांसों का बंधन न टूटे, इसलिए जरूरी है कि गठबंधन से पहले हम पधारोपण करें....। इस थींम पर मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में युवाओं की टोली युवा टीम उमरिया ने नव विवाहित जोड़ों से पौधों पर करने का अभियान शुरू किया है। टीम जिले के अलग-अलग हिस्सों बिरसिंहपुर पाली,नौरोजाबाद, करकेली,उमरिया,चंदिया, मानपुर सहित करीब 120 स्थान पर नव विवाहित जोड़ो से पौधारोपण करा चुके है। इसका सबसे बड़ा लाभ यह है कि विवाह के दौरान उपस्थित लोग भी पौधारोपण की उपयोगिता को समझ पाते हैं और उनमें पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति जागरूकता आती है।

अभी तक अभियान में जुड़े 100 से भी अधिक युवा जुड़े चुके है। युवा टीम उमरिया से जुड़े दो युवा व युवतियों खुशी सेन व हिमांशु तिवारी  को यह विचार आया कि विवाह के समय लिया गया संकल्प लोग जीवन भर निभाते हैं, इसलिए शादी के मौके पर नव विवाहित जोड़े से पौधारोपण कराया जाए। उन्होंने व्हाट्सएप ग्रुप बनाया और युवा टीम उमरिया से जुड़े ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को भी अभियान से जोड़ा। ग्रुप में अभी 100 से भी अधिक युवा जुड़ चुके हैं इसमें होने वाले अन्य खर्च यह सदस्य खुद ही उठते हैं।

टीम लीडर हिमांशू तिवारी ने जानकारी देते हुए कहा युवा टीम उमरिया के द्वारा पिछले वर्ष नव विवाहित जोड़ों से पौधारोपण अभियान आरंभ किया गया था। पिछले 2 वर्ष के भांति इस वर्ष इस अभियान का परिणाम ज्यादा बेहतर है और ज्यादा से ज्यादा लोग इस अभियान से जुड़े हैं व पर्यावरण संरक्षण की संकल्प भी ले रहे हैं।

स्वजन हुए उत्साहित,रोपे पौधे 31 दिसम्बर  को करकेली विकासखंड के उमरिया वार्ड नं 16 निवासी  नव विवाहित अजय कुमार बर्मन और उनकी धर्मपत्नी कविता बर्मन ने पौधारोपण किया तो पूरा परिवार उत्साहित हो गया। उन्होंने संकल्प लिया कि वह इन पौधों को पुत्र की भांति ध्यान रखेंगे और संरक्षण करेंगे। अभियान से जुड़े युवाओं का कहना है कि पौधे वृक्ष बनेंगे तो विवाह की हर वर्षगाठ के साक्षी होंगे। यह आग्रह हैं कि कुछ धन सृष्टि के लिए खर्च करें अभियान से जुड़े हिमांशु तिवारी,खुशी सेन,फरहाना खातून,वर्षा बर्मन,खुशबू बर्मन,साक्षी रैदास, व सभी उपस्थित रहे।

3 मामलों में एक साल से फरार 10 हजार का इनामी आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 *16 अपराध है दर्ज आरोपी के ऊपर*


शहडोल 

 30 अगस्त 2023 को फरियादी देवेन्द्र चर्मकार पिता सियाराम चर्मकार उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम हुडरहा थाना जयसिंहनगर का अपने मामा संतोष चर्मकार के साथ थाना उपस्थित आकर आरोपी मनीष सिंह के विरूद्ध रास्ता रोककर जातिगत गाली गलौच मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराने पर थाना मे अपराध क्र. 661/23 धारा 341/294/323/506 भादवि3;2 व्ही एस सी एस टी एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

फरियादी देवेन्द्र चर्मकार रिपोर्ट कर वापस घर जा रहा था तो पुनः आरोपी मनीष सिंह द्वारा फरियादी एवं उसके मामा से रिपोर्ट की बात को लेकर रास्ता रोककर जातिगत गाली गलौच मारपीट की गई जिस पर फरियादी की रिपोर्ट पर थाना मे अप क्र 665.23 धारा 341.294.323/506/34 भादवि 3;1 3;13;2 एस सी एस टी एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

आरोपी मनीष सिंह बघेल निवासी चरखरी उपरोक्त दोनो घटना घटित करने के उपरांत घटना दिनांक से लगातार फरार था जिसकी पता तलाश एवं गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा 10.000 रू का ईनाम उद्घोषित किया गया था। इसी बीच मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी मनीष सिंह बघेल अहमदाबाद गुजरात में रहता है जो आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित कर अहमदाबाद गुजरात रवाना किया गया जो अहमदाबाद में गोमतीपुर थाना की सहायता से आरोपी मनीष सिंह बघेल पिता हनुमान सिंह बघेल उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम चरखरीए थाना ब्यौहारी को गिरफ्तार किया गया जिसे आज दिनांक 31 दिसम्बर 2024 को न्यायालय पेश किया गया जिसे न्यायालय के आदेश से जेल भेजा गया। 

विदित है कि आरोपी मनीष सिंह बघेल के विरूद्ध थाना ब्यौहारी में 16 अपराध पंजीबद्ध हैं जो थाना की गुण्डा सूची में भी लाया गया है एवं जिला बदर प्रकरण न्यायालय मे विचाराधीन है। आरोपी वर्तमान में 03 मामलों मे फरार था जिसे ब्यौहारी पुलिस द्वारा कड़ी मेहनत से गिरफ्तार किया गया।

तेज रफ्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, एक कि हुई मौत,एक घायल अस्पताल में भर्ती

*मड़सा गांव में युवक जीजा के घर आया था घूमने*


शहडोल 

जिले में जीजा के घर घूमने आए साले की सड़क हादसे में मौत हो गई है। बाइक में सवार दो युवक बाजार की ओर जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार बस ने बाइक को ठोकर मार दी, जिसमें सवार 25 वर्षीय सचिन सिंह की मौके पर मौत हो गई। वहीं, दूसरा बाइक सवार युवक गंभीर घायल हुआ है। घटना जैतपुर थाना क्षेत्र में हुई है।

जानकारी के अनुसार, जैतपुर थाना क्षेत्र के मडसा गांव में तेज रफ्तार बस ने बाइक को ठोकर मार दी, जिसमें सवार एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया तो दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ। मृतक सचिन सिंह (25) उमरिया जिले के मानपुर का रहने वाला था। पुलिस ने बताया कि सचिन अपने जीजा के घर मडसा दो दिन पहले ही घूमने आया था।

*बाइक में दो लोग थे सवार*

परिजनों ने बताया कि सचिन अपने एक दोस्त के साथ बाइक से बाजार जा रहा था, तभी रास्ते में यह सड़क दुर्घटना हुई है। इसमें सचिन की मौत हो गई तो वहीं उसके दोस्त की हालत नाजुक है। स्थानीय लोगों के अनुसार, नर्मदा कंपनी की बस ने बाइक सवार युवकों को मडसा जंगल के पास ठोकर मार कर भाग गई थी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने बस का पीछा किया और बस को स्थानीय लोगों ने पकड़ कर चालक सहित बस को पुलिस के हवाले कर दिया है।

*सूचना के बाद भेजी मौके पर टीम*  

थाना प्रभारी जैतपुर रामकुमार गायकवाड़ से इस संबंध में जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही हमने पुलिस की डायल हंड्रेड के साथ-साथ थाना स्टॉफ भी मौके पर भेजा था। शव का पंचनामा कर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। स्थानीय लोगों ने घटना स्थल से कुछ दूर पर दुर्घटना करने वाली बस को पकड़ लिया था, जो थाने में खड़ी करवाई गई है। चालक पर लापरवाही पूर्वक बस चलाने के तहत मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget