11 जुआड़ियों को पुलिस ने पकड़ा, अवैध शराब परिवहन करते 2 गिरफ्तार


अनूपपुर

जिले के बसंतपुर दफाई अमलाई गीता ग्राम जंगल में कुछ जुआड़ियान जुआ फड़ लगाकर तास पत्ते में रुपये पैसे का हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे थे। दबिश देकर जुआडियो को घेरकर पकड़ा गया। जिनके नाम इस प्रकार नाम आकाश कुमार बंसकार पिता संतोष बंसकार उम्र 24 वर्ष, सोनू पनिका पिता दशरथ पनिका उम्र 28 वर्ष, संतोष यादव पिता स्व० रामकिशन यादव उम्र 30 वर्ष, पंकज भारती पिता अच्छे लाल भारती उम्र 25 वर्ष सभी नि० बसंतपुर दफाई अमलाई थाना चचाई जिला अनूपपुर के निवासी है। चारों जुआड़ियों के पास से तथा जुआ फड़ से 52 ताश के पत्ते व कुल 5690/- रूपये नगदी पृथक पृथक व तास के 52 पत्ते जप्त किया।

दूसरे मामले में चकेठी में जुआडियान सज्जन चौधरी पिता रामखेलावन चौधरी उम्र 28 वर्ष, धनेश सोनी पिता स्व० गोकुल प्रसाद सोनी 36 वर्ष, संजय वर्मा पिता शिव प्रसाद वर्मा उम्र 30 वर्ष, संतलाल चौधरी पिता सुरेश चौधरी उम्र 29 वर्ष, नीलेश कुमार व्दिवेदी पिता स्व० मुरलीधर व्दिवेदी उम्र 50 वर्ष सभी नि० ग्राम चकेठी थाना चचाई जिला अनूपपुर के पास से होना बताये उक्त सभी जुआड़ियों के पास से तथा जुआ फड़ से 52 ताश के पत्ते व कुल 1140/- रूपये जप्त कर जुआं एक्ट नगदी पृथक पृथक व तास के 52 पत्तों में रूपये पैसों की हार जीत का बाजी लगाकर जुआ खेलते पाये जाने पर जप्त कर दोनों मामले में अपराध दर्ज किया।

मौहार टोला चचाई केल्हौरी रोड में आरोपी रोहित बैगा पिता लक्ष्मण बैगा उम्र 19 वर्ष, नीरज महरा पिता जगदीश महरा उम्र 18 वर्ष दोनों निवासी केल्हौरी थाना चचाई के कब्जे से स्कूटी में लोड प्लास्टिक की बोरी में चेक करने पर 06 पाव देशी प्लेन शराब कीमती 420 रूपये, मशाला 08 पाव कीमती 800/- एवं एम डी अंग्रेजी शराब के 05 पाव कीमती 1225 रूपये, आई बी अंग्रेजी शराब के 06 पाव कीमती 1260 रूपये, ४पी एम अंग्रेजी शराब के 04 पाव कीमती 580 रूपये तथा बियर पावर 1000 कंपनी की 10 बाटल कीमती 1500 रूपये कुल लीटर 12.20 एम एल कुल कीमती 5785/- रूपये एवं

3 लाख का 15 टन अवैध कोयला चोरी कर भंडारण करने पर पुलिस ने की कार्यवाही


अनूपपुर

जिले के संतोषी दफाई में राजेन्द कुमार प्रजापति अपने ईटा भट्टा के पास अवैध कोयला चोरी व परिवहन कर भण्डारण कर जमीन के नीचे दबा कर रखा है, मुखबिर की सूचना पर जब पुलिस जब वहाँ पहुँची तो देखा कि दो अलग अलग स्थान पर कोयला चोरी कर अवैध रूप से भण्डारण किया गया था । उक्त भण्डारण राजेन्द कुमार प्रजापति पिता विजय कुमार प्रजापति उम्र 40 साल निवासी बाजार दफाई वार्ड क्रमांक 11 भालुमाड़ा के द्वारा करना पाया गया। राजेन्द्र कुमार प्रजापति को धारा 94 बीएनएसएस का मौके पर नोटिस दिया गया जिन्होने अपने पास कोयला परिवहन व खरीदने व भण्डारण करने के संबंध में कोई दस्तावेज नही होना बताया तथा धारा 63 साक्ष्य अधिनियम को मेमो. लिया गया। जिन्होंने मेमो. में कोयला को चोरी व परिवहन कर भण्डारण करना बताया। चोरी के कोयला को मौके से कुल चार ट्रेक्टर ट्राली जप्ती कर विडियो बनाकर  तौल  कराया गया जो कुल कोयला का वजन 15 टन कोयला अनुमनित कीमती 3 लाख रुपये का जप्त किया आरोपी राजेन्द्र कुमार प्रजापित का कृत्य धारा 303 (2) 317(5) बीएनएस 4/21 खान खनिज अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी को धारा 35 (1) बीएनएसएस का न्यायालय में उपस्थित होने का नोटिस दिया जप्त शुदा कोयला को थाना प्रागंण में सुरक्षा रखा गया। अपराध क्रमांक 372 /24 कायम कर विवेचना में लिया गया।

शराब पी रहे युवकों ने वनरक्षक से की अभद्रता, मामला हुआ दर्ज


अनूपपुर

जिले के वन परिक्षेत्र राजेंद्रग्राम के बीट पटना के कक्ष क्रमांक पी,एफ,197 के प्रतिबंधित क्षेत्र में कुछ लोगों के जंगल के अंदर बैठे होने की सूचना मुखविर द्वारा दिए जाने परिक्षेत्र सहायक राजेंद्रग्राम कल्याण सिंह,वनरक्षक बलभद्र चौबे स्थल पर जाकर देखें तो दो व्यक्ति जंगल के अंदर बैठकर शराब पी रहे थे जिन्हें प्रतिबंधित क्षेत्र से बाहर जाने को कहे जाने पर दीपक साकेत एवं एट अन्य के द्वारा वनरक्षक बलभद्र चौबे के साथ अभद्रता करते हुए शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए गंदी-गंदी अस्लील गालियां देकर धक्का-मुक्की करने लगे,बीच-बचाव करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए दोनों भाग गया घटना पर वनरक्षक चौबे के दाहिने हाथ के नीचे,माथे और नाक पर चोट आई इस दौरान बीटगार्ड पटना नागेन्द्र सोनी,बीटगार्ड करौंदी प्रकाश परतेती को घटना की जानकारी देते हुए राजेंद्रग्राम थाना में सूचना दर्ज कराने पर पुलिस के द्वारा अपराध क्रमांक 249/24,धारा 13, 221,121(1),296 351(3)एवं 3(5) बीएनएस के तहत दीपक साकेत एवं अन्य के विरुद्ध अपराध दर्ज कर विवेचना में जुटी हुई है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget