मांद से निकलते ही सियार को अजगर ने बनाया निशाना, जकड़ते ही हुई मौत 


उमरिया

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के धमोखर बफर जोन में अजगर ने एक सियार को निगल लिया है। इस घटनाक्रम का एक बहुत ही रोमांचक वीडियो सामने आया है। अजगर ने सियार को उस समय अपना निशाना बनाया, जब सियार अपनी मांद से निकल रहा था, अजगर वहां पहले से ही मौजूद था। जैसे ही सियार बाहर आया, अजगर ने उसे मुंह से पकड़ लिया और आधे से ज्यादा निगल लिया। इसके कुछ ही देर में सियार के प्राण छूट गए।

यह घटना धमोखर रेंज के सलैया बीट में हुई है। घटनास्थल हनुमान जी के प्रसिद्ध मंदिर धौरखोह के निकट है। जब अजगर सियार को आधे से ज्यादा निगल चुका था, तब लोगों ने उसे देखा। लोगों ने इस घटनाक्रम का वीडियो बनाया, जो अब वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस अजगर ने सियार को निगला है, उसकी लंबाई 15 फीट के आसपास है। इतने लंबे अजगर ने जब सियार को अपने मुंह में भरा तो कुछ ही देर में उसके प्राण छूट गए।

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व का यह हिस्सा पर्यटन जोन के बाहर का है, जिसकी वजह से यहां पर्यटक नहीं आते हैं, लेकिन जंगल के इस हिस्से में भी खतरनाक जानवर विचरण करते हैं। बफर जोन होने के बावजूद यहां पर भी जंगल के हिंसक जानवर दिखाई पड़ते हैं।

 पुलिस ने फरार शातिर बदमाश को किया गिरफ्तार


उमरिया

अपराधिक गतिविधियों पर लगाम कसने, लंबित प्रकरणो के निराकरण तथा फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु एसपी निवेदिता नायडू द्वारा दिये गये निर्देश के अनुसार जिले मे लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी अनुक्रम मे पुलिस ने विगत तीन वर्ष पूर्व चोरी की घटना कारित करने वाले एक आदतन अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया है कि थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत 3 वर्ष पूर्व कमलेश राजपूत की मोटरसायकिल चोरी हो गई थी। इस मामले मे पुलिस द्वारा धारा 379, 34 का प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। घटना के एक आरोपी को पूर्व मे ही  गिरफ्तार कर लिया गया था। जबकि राहुल सिंह पिता बलदेव सिंह लूनिया निवासी सरस्वती स्कूल के पास गली नंबर 7, इंदिरा नगर कटनी फरार चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा काफी प्रयासो के पश्चात अंतत: 24 अक्टूबर को उसे भी दबोच लिया गया। बताया गया है कि राहुल सिंह शातिर और आदतन बदमाश है, जिस पर मारपीट, डकैती, अवैध गांजा, शराब की तस्करी, आम्र्स रखने आदि के 28 प्रकरण कटनी जिले के विभिन्न थानों मे दर्ज हैं। आरोपी की गिरफ्तारी मे थाना प्रभारी कोतवाली बालेन्द्र शर्मा,  सउनि विनोद सिंह, पीयूष गौतम, आरक्षक चंदन पाटीदार, कमोद तेकाम, अर्जुन सिंह की विशेष भूमिका थी।

सब स्टेशन में मेंटिंनेंस का कार्य होने के कारण 3 घंटे बिजलीं रहेगी


अनूपपुर

विद्युत विभाग के सहायक अभियंता राहुल कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ अभियंता के एस पटेल ने बताया कि विद्युत वितरण केंद्र कोतमा के सब स्टेशन में मेंटिंनेंस का कार्य एवं उपकरणों में डेंटिंग पेंटिंग का कार्य किया जाना है। जिसके कारण शनिवार को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक 3 घंटे कोतमा नगर पालिका क्षेत्र की विद्युत सप्लाई बाधित रहेगी। कार्य को देखते हुए समय घटाया बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने विद्युत उपभोक्ताओं को हो रही असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए सहयोग करने की अपील की है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget