1.8 लाख अवैध नशीली कोडीनयुक्त 271 नग कफ सीरप की बड़ी खेप जप्त 

*कार के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, सतना से लाई जा रही थी सीरप*


अनूपपुर

जिले में नशे में प्रयुक्त होने वाले कोडीनयुक्त कफ सीरप के स्मलिंग एवं अवैध व्यापार में लगे अपराधियों  की पतासाजी कराई गई एवं एस.पी. द्वारा एकत्र की गई सूचनाओं के आधार पर बुधवार की रात्रि में सतना जिले से एक कार में बड़ी मात्रा में नशे में प्रयुक्त होने वाली कोडिन युक्त कफ सीरप अनूपपुर में खपाये जाने हेतु लाये जाने की सूचना पर कोतवाली पुलिस द्वारा आने जाने वाले रास्तों पर चेकिंग एवं घेराबंदी की गई जो देर रात करीब 04.00 बजे पुलिस की चेकिंग एवं घेराबंदी को देखते हुए नेशनल हाईवे  - 43 से गुजर रही कार भागते वक्त ग्राम बिजौडी में एक मकान से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई जो पीछा करते हुए पहुंची कोतवाली पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार मारूती एक्सप्रेसो MP 65ZA7445 से ले जाई जा रही कुल 271 नग शीशी जिसमें प्रत्येक शीशी 100 ML अवैध मादक पदार्थ कोडीनयुक्त ONREX कप सीरप का लेबल लगा हुआ | कुल 108400 रूपये एवं 350,000 कीमती कार मौके पर से जप्त की गई। सतना जिले से लाई जा रही उक्त नशे की सामाग्री को लाने वालो की पतासाजी कर मौके से फरार हुए अविनाश विक्टर पिता अनिल विक्टर उम्र 37 साल निवासी वार्ड न. 09 न्यायालय के सामने अनूपपुर एवं  नशा कारोबार में शामिल अंकित द्विवेदी पिता राजीव द्विवेदी उम्र 29 साल निवासी अमरकंटक तिराहा के पास वार्ड न. 13 अनूपपुर को गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में मौके पर से फरार हुए आरोपी कोमल उर्फ दरोगा राठौर निवासी ग्राम बर्री अनूपपुर एवं रविशंकर पाण्डेय निवासी अनूपपुर की तलाश पतासाजी हेतु पुलिस टीम लगाई गई है। उक्त आरोपियों के विरूद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 464/24 धारा 8बी, 21,22 नारकोटिक ड्रग्स एण्ड साइक्रोटोपिक सब्सटानसिस एक्ट तथा 5/13 म.प्र. ड्रग कन्ट्रोल एक्ट पंजीबद्ध किया जाकर नशे के कारोबार में लिप्त आरोपियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जा रही है। 

*आरोपियों से पूछताछ* 

बुधवार की शाम पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर रहमान द्वारा थाना कोतवाली पहुंचकर प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों अविनाश विक्टर एवं अंकित द्विवेदी से गहन पूछताछ की गई एवं स्मलिंग कर अनूपपुर जिले में अवैध कफ सीरप की खेप लाने वाले अपराधियों, अवैध कफ सीरप को जिले में बेचने वाले एवं जिले में कफ सीरप का नशा करने वालो के संबंध में विस्तृत जानकारी एकत्र कर कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देश दिये गये है। कफ सिरप का नशा करने वालों को चिन्हित कर  कफ सिरप  नशा मुक्ति के लिए कार्य किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है। 

लगातार शिकायतों के बाद भी तीन वर्षों से गणेश पाठक माई की बगिया में पदस्थ


अनूपपुर

मा नर्मदा जी के उद्गम स्थल पवित्र नगरी अमरकंटक मा नर्मदा जी के भक्तों के लिए आस्था का केन्द्र है हर वर्ष लाखों की संख्या में मां नर्मदा जी की परिक्रमा करने वाले परिक्रमा वासियों का आगमन होता है अमरकंटक के माई की बगिया पर परिक्रमा वासीयो द्वारा तट परिवर्तन किया जाता है,लेकिन माई की बगिया में पदस्थ कर्मचारी गणेश पाठक द्वारा तट परिवर्तन के नाम पर परिक्रमा वासियो को लूटने का काम किया जाता है लगातार तीन वर्षों से इनकी शिकायत कि जा रही है, लेकिन आज तक अपने परिवार के सभी सदस्यों को माई की बगिया में बिना किसी को जानकारी दिये हुऐ कार्यरत हैं, इनके द्वारा माई की बगिया में लगे हुए सीसी टीवी कैमरे को भी नुकसान पहुंचाया गया है , जिसके कारण माई की बगिया के कैमरे मात्र खिलौना बन कर रह गये माई की बगीया में लगे नलो में पानी की कोई व्यवस्था नहीं ऐसे कर्मचारियों को माई की बगिया से हटा कर माई की बगिया को लुटने से बचाएं गणेश पाठक का कार्यकाल हमेशा विवादित रहा यह अपने काले कारनामे की वजह से अटैच भी हो चुके हैं।

घर से लापता किशोरी की बांध में मिला शव, मिर्गी बीमारी से थी पीड़ित, पुलिस ने शुरू की जांच


शहडोल 

जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय किशोरी की लाश बांध में मिलने से सनसनी फैल गई। किशोरी शाम को घर से लापता हुई थी और सुबह उसका शव घर से एक किलोमीटर दूर स्थित बांध में मिला है। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। 

मृतक की पहचान पूनम सिंह पिता शिव शंकर (17) निवासी टेटका के रूप में हुई है। पूनम शाम को लापता हुई थी और सुबह उसका शव टेटका बांध में उतरता हुआ मिला है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि घटना के समय माता-पिता और अन्य परिवार के सदस्य खेत में काम करने गए थे, और पूनम घर में अकेली थी। जब वे घर लौटे तो पूनम नहीं मिली। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। सुबह स्थानीय लोगों ने किशोरी का शव बांध में देखा और इसकी जानकारी पुलिस और परिजनों को दी।

परिजनों ने पुलिस को यह भी बताया कि पूनम को मिर्गी की बीमारी थी, उसे पानी से खतरा रहता था। संभव है कि वह बांध में नहा रही हो और इसी दौरान मिर्गी का दौरा पड़ने से पानी में डूबकर उसकी मौत हो गई हो। पुलिस ने परिजनों के बयान लेने के बाद मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जयसिंहनगर थाना प्रभारी सत्येंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि घर से लापता किशोरी का शव दूसरे दिन बांध में मिला है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget