बैंक के सामने हुई लूट का पुलिस ने नहीं कर पाई पर्दाफाश, नही पकड़ाए लूट के आरोपी 


 उमरिया 

जिले में लगातार अपराधी घटनाएं बढ़ रही हैं वहीं पाली स्थित स्टेट बैंक के सामने से 1 लाख 40 हजार की लूट के आरोपियों को पुलिस नहीं पकड़ पाई है। लगभग 3 महीने से ज्यादा का समय हो गया है लेकिन पुलिस उस पर नाकाम साबित होती हुई दिखाई दे रही है।

पूरा मामला उमरिया जिले की पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत एन एच 43 स्टेट बैंक के सामने का है। जहां सुरेंद्र कुमार मिश्रा सेंट्रल बैंक से पैसे निकाल कर स्टेट बैंक पाली में एनएफटी के फार्म लेने के लिए गए हुए थे। जैसे ही फॉर्म लेकर गेट से बाहर निकले वैसे ही बाइक में दो युवक आए और उनके रुपए से भरा बैग छीनकर ले गए बताया जाता है कि उस बैग में 1 लाख 40 हजार रुपए रखे हुए थे जो  अज्ञात युवक छीन कर भाग गए थे।  जिसकी रिपोर्ट 3 महीने पहले थाने में दर्ज हो चुकी है लेकिन 3 महीने बीत जाने के बाद भी पुलिस उसका एक सुराग तक लगा नहीं पाई है।

जबकि शहर के चप्पे चप्पे पर सीसीटीवी कैमरे तैनात हैं और पुलिस के पास मुखबिर तंत्र के अलावा कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण हैं जिनके माध्यम से वह पता लगा सकती है लेकिन फिर भी पुलिस कोई भी कार्यवाही करने में नाकाम साबित हो रही है। वही इस संबंध में पाली थाना प्रभारी मदनलाल मरावी ने बताया कि अभी आरोपियों की तलाश नहीं की जा सकी है प्रयास जारी हैं।

पॉलिटेक्निक कॉलेज में पढ़ने वाले दो छात्र गुटों में हुआ विवाद जमकर हुई मारपीट

*तमाशबीन बनकर पुलिस आरक्षक बनाता रहा वीडियो*


शहडोल

जिला मुख्यालय कोतवाली थाना क्षेत्र में आए दिन आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं, और पुलिस इन घटनाओं को रोकने में नाकाम साबित हो रही है। एक मामला सामने आया है, जिसमें कॉलेज के पढ़ने वाले छात्रों में विवाद हो गया। विवाद के पहले दो छात्र गुटों में गहमा गहमी देख स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी, लेकिन पुलिस जब पहुंची जब विवाद खत्म होने लगा था। पुलिस आरक्षक वीडियो बनाता रहा और दोनों पक्षों में मारपीट होती रही।

कोतवाली थाना क्षेत्र के पॉलिटेक्निक कॉलेज में पढ़ने वाले दो छात्र गुटों में विवाद हो गया, विवाद किस बात को लेकर हुआ है पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।  फौरीतौर पर यह बात सामने आई है कि दो छात्र गुटों में पहले पॉलिटेक्निक ग्राउंड में गहमा गहमी हुई और गाली गलौज हो रही थीं, जिसे देख कुछ स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी, लेकिन कोतवाली पुलिस ने केवल एक आरक्षक को मौके पर भेजा और विवाद करने वाले युवक दर्जन की संख्या में थे। पुलिस आरक्षक के सामने युवकों ने जमकर मारपीट की अकेला आरक्षक क्या करता, उसने केवल वीडियो बनाते-बनाते मारपीट करने वाले युवकों को कहा कि कर लो विवाद तुम, बना लो अपना करियर। कहकर पुलिस आरक्षक युवकों को समझ रहा था, कि विवाद करोगे तो वीडियो में सभी का चेहरा कैद हो जाएगा और तुम पर पुलिस मामला दर्ज करेगी। पुलिस आरक्षक को वीडियो बनाते देख युवकों ने मारपीट करने के बाद वहां से भाग खड़े हुए हैं।

कोतवाली थाना क्षेत्र के पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने यह वारदात हुई है। कोतवाली थाने से महज कुछ दूरी पर यह घटना दिन दहाड़े बीच सड़क में हुई है। यह सड़क राजेंद्र टॉकीज से पांडव नगर को जोड़ती है, और यहां हर मिनट में दर्जनों गाड़ियां गुजराती हैं। लोगों ने घटना के पहले मामले की जानकारी पुलिस को दी लेकिन कोतवाली से केवल एक ही आरक्षक आया गनीमत रही कि यहां कोई बड़ी घटना नहीं घटी। अगर युवकों के पास कोई धारदार हथियार या वस्तु होती तो शायद कोई बड़ी घटना घट सकती थी।

थाना प्रभारी कोतवाली रावेद्र तिवारी ने बताया की जानकारी मिलने पर चीता में मौजूद आरक्षक को मौके पर भेजा था, विवाद किस बात को लेकर हुआ है विवेचना जारी है।

13 वर्ष से फरार वारेंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार


अनूपपुर

जिले में 13 वर्ष से फरार स्थायी वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।  न्यायालय सुश्री अंजली शाह न्यायिक मजिस्ट्रेट अनूपपुर के प्र.क्र. 759/11 धारा 457, 380 ताहि के फरारी स्थायी वारंटी दन्ना वादी पिता मोती लाल वादी निवासी चकौडिया थाना जैतपुर जिला शहडोल जो वारंटी 13 वर्ष से फरार चल रहा था। जिसे फरारी स्थायी वारंटी दन्ना वादी पिता मोती लाल वादी निवासी चकौडिया थाना जैतपुर जिला शहडोल को जैतपुर से गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया, न्यायालय द्वारा उक्त वारंटी का जेल वारंट जारी करने पर जिला जेल अनूपपुर में दाखिल किया गया है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget