दो सड़क हादसे में दो की मौत, युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बाइक टकराई पत्थर से

*मर्ग कायम कर पुलिस जुटी जांच में*


शहडोल 

जिले के अमलाई थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत हो गई है। पहली घटना में एक बाइक सवार युवक सड़क किनारे लगे मील के पत्थर से टकरा गया, जिससे उसकी मौत हो गई, दूसरी घटना में मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी, जिससे युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। दोनों ही मामलों पर पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार वैसाखू पाव पिता सूरज पाव मोटरसाइकिल से बीती रात ससुराल जा रहा था, तभी देवरी के पास एक बाइक को युवक ने ओवरटेक किया, जिससे बैसाखु की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे मील के पत्थर से टकरा गई, युवक की बाइक काफी तेज रफ्तार में थी, पत्थर से टकराने के बाद युवक सड़क पर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कुछ देर बाद ही युवक ने मौके पर दम तोड़ दिया। राहगीरों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी, पुलिस मौके पर पहुंची तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। 

इसी तरह दूसरी घटना में एक 32 वर्षीय युवक की मॉर्निंग वॉक करते समय सड़क हादसे में मौत हो गई है। पुलिस के अनुसार पवन विश्वकर्मा पिता रामखेलावन विश्वकर्मा 32 निवासी छोटी अमलाई, शहडोल अनूपपुर हाईवे पर युवक मॉर्निंग वॉक करने के लिए तड़के निकला था। उसने अपने कान में ईयर फोन लगाए हुए थे। इस दौरान पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने युवक को रौंद दिया और मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी, पुलिस स्थानीय लोगों की जानकारी पर जांच शुरू कर दी है। अमलाई थाना प्रभारी जेपी शर्मा ने बताया कि दो युवकों की सड़क हादसे में मौत हुई है। मामले पर मर्ग कायम कर विवेचना की जा रही है।

खुली खदान में मजदूर की मौत के मामले में ब्लास्टिंग  अधिकारी हुए निलंबित

*लापरवाही गैर इरादतन हत्या का मामला पंजीबद्ध, प्रबंधनपर उठ रहे सवाल*


अनूपपुर

जिले की राजनगर खुली खदान में डीजीएमएस के नियमों के विपरीत ब्लास्टिंग अधिकारी और खनन से जुड़ी कंपनी की मनमानी में हुई ठेका मजदूर अजय कोल की मृत्यु के मामले में आखिरकार कॉलरी ने ब्लास्टिंग अधिकारी एके सिंह को बुधवार को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया हैं। दूसरी ओर रामनगर थाना ने ब्लास्टिंग अधिकारी को लापरवाह मानते हुए गैर इरादतन हत्या का आरोपी मानते हुए अपराध दर्ज किया है।

थाने में दर्ज किए मामले में पुलिस ने स्पष्ट किया कि घटना के दिन संबंधित अधिकारी ने मजदूरों से 11.15 बजे बताए स्थल पर बारूद अनलोड कराया और होल में बारूद भरवाने के उपरांत मजदूरों को सेफ जोन में भेज दिया। जबकि ब्लास्टिंग अधिकारी स्वयं असेफ जोन में वाहन पर बैठ अपने साथ वाहन चालक और पीछे की सीट पर मजदूर अजय कोल को बैठाया और फिर विस्फोट के आदेश दिए। विस्फोट में एक पत्थर तेजी से उछाल कर वाहन के छत पर गिरा और छत तोड़ते हुए नीचे बैठे अजय कोल के सिर पर जा गिरा, जिसकी चोट से अजय की मृत्यु हो गई। इस घटना में लापरवाही पाते हुए एके सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी सी/03 खोंगापानी थाना झगराखांड जिला एमसीबी (छग) के खिलाफ धारा 106 (1) बीएनएस का मामला दर्ज किया है।

*डीजीएमएस की जांच में पाई लापरवाही*

राजनगर ओसीएम की घटना के बाद जांच में पहुंची डीजीएमएस की टीम ने कॉलरी प्रबंधकों की लापरवाही का एक और खुलासा किया है, जहां प्रारंभिक जांच में ही ब्लास्टिंग के लिए निर्धारित किए गए समय से पूर्व कोयला खनन में विस्फोट किया गए था। इस पर डीजीएमएस ने कॉलरी मैनेजर दीपक बेंजामिन को नोटिस जारी करते हुए पूछा कि जब कोयला खदान में दोपहर 2 बजे बाद ब्लास्टिंग के प्रावधान है तो दोपहर 12 बजे कोयला खनन में ब्लास्ट कैसे किया गया?। जिसके बाद मंगलवार को दिनभर

*ओसीएम में मचा हड़कंप*

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इसरार मंसूरी ने बताया कि 19 अक्टूबर को थाना रामनगर अंतर्गत राजनगर खुली खदान में विस्फोट के दौरान युवक की मृत्यु मामले में ब्लास्टिंग अधिकारी के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध किया गया है।

40 किलोमीटर पदयात्रा कर यूनियन के किसान एवं मजदूर पहुँचे जिला मुख्यालय


अनूपपुर

संयुक्त ठेकेदारी मजदूर यूनियन सीटू जैतहरी जिला अनूपपुर के द्वारा बैराज पहुंच मार्ग महुदा, क्योंटार  से पदयात्रा  निकाल कर जिला मुख्यालय अनूपपुर पहुंचा । यात्रा में तमाम प्रकार के कष्ट झेलते हुए किसान, मजदूर एवं महिला 35-40 किलोमीटर पदयात्रा किया।

उल्लेखनीय है कि संयुक्त ठेकेदारी मजदूर यूनियन के द्वारा 16 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन सोन नदी में बने बैराज पहुंच मार्ग महुदा क्योटार में जारी है ।उनकी मांग है कि पुनर्वास के शर्तों का अक्षरशः पालन करवाया जाए एवं श्रम कानून का शक्ति से पालन करवाया जाकर काम से हटाए गए श्रमिकों को काम पर वापस लिया जाए , न्यूनतम वेतन से कम भुगतान किये जाने पर बकाया का भुगतान करवाई जाए एवं ग्राम अमगवा के किसानों का जमीन अधिग्रहण किये10 साल से अधिक होने पर किसानों का जमीन किसानों को वापस किया जाए आदि-श्रम कानून से संबंधित मांगों को लेकर के आंदोलन जारी है , लेकिन ना तो जिला प्रशासन ना तो श्रम विभाग और ना ही मोजरवारे पावर प्लांट के प्रबंधन , किसान एवं मजदूरों के कानूनी एवं जायज़ मांगों को नहीं मान रही है जिसके कारण दिन प्रतिदिन क्षेत्र में तनाव बढ़ते जा रहा है ।

उक्त आशय की जानकारी संयुक्त ठेकेदारी मजदूर यूनियन सीटू के महासचिव कामरेड सहसराम चौधरी ने बताया की कलेक्टर कार्यालय जिला अनूपपुर के समक्ष आंदोलनकारी डेरा डालो घेरा डालो आंदोलन किए जाने का तैयारी कर लिया है । पदयात्रा में प्रमुख रूप से युनियन के अध्यक्ष कामरेड जुगुल किशोर राठौर, माकपा जिला सचिव कामरेड रमेश सिंह राठौर, अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति के अध्यक्ष कामरेड पार्वती राठौर, कामरेड ओमप्रकाश राठौर, साथी राजकुमार साथी, कैलाश सिंह, साथी चमेली सिंह, साथी रमेश सिंह राठौर,सहित पचास से अधिक किसान, मजदूर एवं महिलाएं सामिल रहीं हैं।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget