यूवक का अपहरण कर लूट करने वाले 4 आरोपियो को 5-5 वर्ष का करावास व 2500-2500 का जुर्माना

*सूनसान जंगल मे ले जाकर मारपीट कर लूट की घटना को दिया था अंजाम*


अनूपपुर।  

जिला लोक अभियोजक पुष्पेेन्द्र कुमार मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि न्यायालय पंकज जायसवाल, प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश अनूपपुर के न्यायालय ने प्र0 क्र0 06/21 थाना कोतवाली अनूपपुर के अपराध क्र0 204/19 धारा -294, 365, 394, 506 भारतीय दण्ड संहिता के आरोपीगण दानिश अंसारी पिता शकील अनवर अंसारी आयु 27 वर्ष निवासी-सेन्ट्रल हॉस्पिटल कॉलोनी क्वा. नबी/41 थाना-अमलाई, जिला- शहडोल, श्रेय जैन पिता जैनेन्द्र कुमार जैन आयु 27 वर्ष श्रेय जैन पिता जैनेन्द्र कुमार जैन आयु 27 वर्ष निवासी-वार्ड न. 10 सिनेमा रोड बुढ़ार, थाना-बुढ़ार, जिला-शहडाल तारीक खान पिता ताज मोहम्मद खान आयु 27 वर्ष तारीक खान पिता ताज मोहम्मद खान आयु 27 वर्ष निवासी-खान टिम्बर धनपुरी, वार्ड न. 15 थाना-धनपुरी, जिला-शहडोल, हर्षल तिवारी पिता स्व. ओमप्रकाश तिवारी आयु 26 वर्ष निवासी-वार्ड न. 1 कॉलेज कॉलानी धनपुरी एवं थाना-बुढ़ार, जिला-शहडाल सभी को अधिकतम 05-05 वर्ष के कठोर कारावास एवं कुल  2500-2500 रू. के अर्थदण्डा से दण्डित किया है। मामले में शासन की ओर से पैरवी लोक अभियोजक पुष्पेंद्र मिश्रा द्वारा की गई। 

07 जून 2019 को कोतवाली अनूपपुर में आकाश सिंह ने इस आशय की शिकायत की कि वह दिनांक 06 जून 2019 को अपनी कार न. एम.पी.-65 सी-2939 से रात्रि करीब 08 बजे मैकल क्लब अनूपपुर कॉफी हाउस में कॉफी पीने के लिए गया था, जहॉं पहुंचते ही तारीक खान का उसके मोबाइल पर फोन आया और उसने पूछा था कि कहा हो, तो उसने उसे कॉफी पीने की जानकारी दिया, तब करीब 10 मिनट के अंदर तारीक खान अपनी कार से कॉफी हाउस पहुंचा, तारीक खान को उसने काफी पीने बोला तो उसने इंकार कर दिया और अपने मोबाइल से किसी से बात करने लगा। करीब 10 मिनट के अंदर तारीक के अन्य चार-पॉच साथी गण एक-दूसरी सफेद रंग की स्कार्पियो गाड़ी से पहुचे और उसमें से कुछ लड़के उतरकर दो आदमी तारीक खान की कार में चले गये तथा तारीक के अन्य तीन साथी स्कार्पियो गाड़ी से उतरकर तारीक को साथ लेकर, जैसे ही वह अपनी कार में बैठकर घर वापस जाने के लिए चला, तो सभी चारों लोग आकर उसे रोक लिये और उससे लिपटकर जबरदस्ती उसकी गाड़ी से उसे उतारकर अपनी सफेद रंग की स्कार्पियो गाड़ी में बैठा लिये और उसका मोबाइल छीन लिये तथा ग्राम जमुड़ी के आगे सड़क से थोड़ा हटकर निर्जन सूनसान जंगली क्षेत्र में ले जाकर सभी लोग उसे मारपीट किये, भद्दी-भद्दी गालियॉं दीं तथा उसके गले की सोने की चैन, तनिष्क हीरे  की अंगूठी जबरदस्ती छीन लिये। आरोपीगण द्वारा फरियादी आकाश को मारपीट करने से उसके सिर, पीठ, दोनों पैरों की जांघ, बाएं हाथ की कलाई, कनपटी, नाक में  चोटें आई तथा उसके द्वारा रिपोर्ट करने पर उसे जिन्दा नहीं छोडने  की धमकी दी। फरियादी की उक्त शिकायत के आधार पुलिस द्वारा रिपोर्ट लेख की गई। मामला विवेचना में लिया गया तथा अनुसंधान पूर्ण कर अभियोग-पत्र न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां विचारण उपरान्ता न्याययालय द्वारा अभियुक्तनगण को दोषी पाते हुए उपरोक्त् दण्ड से दण्डित किया है।

जन शिक्षक पर महिला ने लगाया शारीरिक शोषण व छेड़छाड़ का आरोप, एसपी से हुई शिकायत

*विद्यालय में महिला रसोई व झाड़ू पोछा का करती हैं काम, थाना में नही लिखी रिपोर्ट*



अनूपपुर

संकुल केन्द्र उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमदरी में एक महिला रसोई व झाडू पोछा का कार्य करती है। महिला द्वारा पुलिस अधीक्षक अनूपपुर को लिखित शिकायत दी गई हैं, जिसमें उल्लेख है कि घटना 27 सितंबर 2024 को महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाने का असफल प्रयास, धमकी, पूर्ति, प्रलोभन एवं पूर्व वर्ष 2022 में कन्या छात्रावास अमदरी में बलात्कार शारीरिक संबंध स्थापित कर चुका है। निरंतर आए दिन परेशान करता रहता है। पीड़िता आदिम जनजाति वर्ग से गोंड जनजाति की विधवा एवं गरीब महिला हैं, पति की मृत्यु वर्ष 2023 में हो चुकी है। महिला के चार बच्चे साथ में रहते है, जिनका भरण पोषण महिला द्वारा मेहनत मजदूरी करके किया जाता है । अन्य स्रोत नहीं है महिला को कन्या छात्रावास अमदरी में वर्ष 2020 में रसोईया के कार्य में विद्यालय द्वारा रखा गय था,  घटना 27 सितंबर 2024 को महिला विद्यालय में सफाई का कार्य कर रही थी उस दिन विद्यालय में कम बच्चे आए थे। उस दिन परीक्षा भी चल रही थी जिससे सभी बच्चे अन्य कमरों में थे, खाली पड़े कमरे में सफाई कर रही थी, तभी श्रीनिवास पटेल अंदर घुस आया और बोला कि थोड़ा ढंग से सफाई करो और कहते हुए दरवाजे को बंद कर लिया मेरी तरफ़ गलत नीयत से आगे बढने लगा और मुझे वहीं पीछे पकड़ कर बेंच में पटक दिया और गलत संबंध बनाने का जबरन बल पूर्वक प्रयास करने लगा, लेकिन मेरे प्रतिरोध करने से वह उक्त कार्य में असफल रहा और वहां से यह धमकी देते हुए भाग गया कि मैं महिला को काम से निकलवा दूंगा, किसी को जानकारी शिकायत नहीं देना, जिसकी शिकायत करने प्राचार्य नारायण सिंह आर्मो के कक्ष में गई और सारी घटना बताई, प्राचार्य जन शिक्षक को डांटा और समझौता करने का आश्वासन देकर मुझे घर भेज दिया। 3 अक्टूबर 2024 को राजेंद्रग्राम जाकर बीईओ सतीश तिवारी के पास जाकर पूरी घटना बताई और उनसे कार्रवाई करने तथा न्याय दिलाए जाने की मांग की तो उन्होंने तत्काल अपने मोबाइल फोन पर श्री निवास पटेल शिक्षक से बात करने का प्रयास किया किन्तु फोन लगाने पर फोन नहीं उठाया, दूसरे दिन मजबूर होकर महिला 4 अगस्त 2024 को थाना करण पठार जाकर पुलिस से आप बीती बताई तो पुलिस वाले ने अपने हाथ से एक आवेदन बनाया और महिला से हस्ताक्षर करवाकर बोले कि समाज में बदनामी होगी और पति भी नहीं है। जिससे काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा, इसलिए हम शिक्षक को यही बुलाकर समझौता करवाकर डांट देंगे, यह कहकर महिला को वापस भेज दिया, और महिला की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। जन शिक्षक जो रीवा जिले का मूल रूप से रहने वाला है और काफी राजनीतिक प्रभाव वाला व्यक्ति है जो मुझे काफी समय से तंग वह परेशान कर रखा है। वर्ष 2022 माह फरवरी में छात्रावास में मेरे साथ जबरन बलपूर्वक महिला का शारीरिक शोषण किया प्रतिरोध करने पर मेरे शरीर में चोट आई थी जिसके निशान अभी भी दाहिने हाथ के कोहनी में मौजूद है घटना की शिकायत प्राचार्य नारायण आर्मो को की थी, जिन्होंने विद्यालय की बदनामी से बचने के लिए समझौता कर ले और रिपोर्ट नहीं देने के लिए मना करने लगे, और महिला को कन्या छात्रावास से हटाकर हायर सेकेंडरी स्कूल में कर दिए, इस प्रकार महिला को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, उसके बच्चो की जीविका भरण पोषण व उनके भविष्य पर गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई हैं। महिला का कहना है कि वह बच्चों के लिए जी रही हैं, वरना उसका मेरा मर जाना ही अच्छा होता। महिला ने एसपी से श्रुनिवास पटेल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाकर कार्यवाही करवाई जाए, जिससे मेरी जान माल की सुरक्षा हो सके।

जिला अस्पताल बना रेफर सेंटर,  डिलिवरी न कराने, निजी अस्पताल व मेडिकल कालेज करते हैं रेफर

*जनहित में पार्षद ने सीएमएचओ व कलेक्टर से की शिकायत*


अनूपपुर

रेफरर सेंटर के नाम से जाना जाने वाला जिला चिकित्सालय अनूपपुर में आये दिन मरीजों के परिजनो की शिकायत रहती हैं कि यहां गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी न कर ज्यादातर महिलाओं को जिला चिकित्सालय से शहडोल और मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया जाता है। अनूपपुर के वार्ड नंबर 2 के पार्षद अपने वार्ड की एक गर्भवती महिला को जिला चिकित्सालय अनूपपुर लेकर गए थे जहां डॉक्टर ने डिलीवरी न कर उसे शहडोल मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जिसकी शिकायत पार्षद ने कलेक्टर सहित मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी की हैं।

नगर पालिका अनूपपुर के अंतर्गत वार्ड नंबर 2 के पार्षद संजय चौधरी ने मुख्य शिक्षा स्वास्थ्य अधिकारी को शिकायत करते हुए बताया कि मेरे वार्ड का निवासी हीरा चौधरी ने अपनी पत्नी 22 वर्षीय सीमा चौधरी को 21 अक्टूबर को जिला चिकित्सालय में रात 8 बजे भर्ती कराया गया था। जिला चिकित्सालय के डॉक्टर और स्टाफ ने 2 घंटे परेशान किया और भ्रमित जानकारी करने के बाद कहा कि बच्चा मां के पेट का गंदा पानी पी गया बच्चा खतरे में है और यहां पर डिलीवरी नहीं हो सकती है, इसे शहडोल ले जाओ। परिवार निजी अस्पताल ले जाने में सक्षम नहीं था। परिजन गर्भवती महिला को शहडोल मेडिकल कॉलेज लेकर गए। जहां रात 11 बजे महिला की सामान्य डिलीवरी हो गई।

पार्षद संजय चौधरी ने आरोप लगाए की जिला चिकित्सालय में गर्भवती महिलाओं के साथ अभद्रता की जाती है। नॉर्मल डिलीवरी न कर उन्हें परेशान किया जाता है और अधिकांश गर्भवती महिलाओं को शहडोल मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया जाता है।

मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी एके अवधिया ने कहा कि रात में कौन से डॉक्टर ड्यूटी पर थे और किन वजह से गर्भवती महिला को रेफर किया गया था। डॉक्टर का पक्ष जानने के बाद ही मैं आपको जानकारी दे पाऊंगा।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget