भारत माता पब्लिक स्कूल नियम विरुद्ध हो रहा है संचालित, शिक्षा से खिलवाड़


अनूपपुर

भारत माता पब्लिक स्कूल, कोतमा जो छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए स्थापित किया गया था, आज गुणवत्ता विहीन शिक्षा और असुविधाजनक शिक्षण वातावरण के लिए चर्चा में है। स्कूल की कमियों ने छात्रों के भविष्य को खतरे में डाल दिया हैं। मध्य प्रदेश शिक्षा नीति के अनुसार शासकीय या अशासकीय सभी विद्यालयों में बी टी आई / बीएड प्रशिक्षित शिक्षक ही अध्यापन कार्य के लिए योग्य होंगे, लेकिन शिक्षकों को कम पैसा देने के लिए बिना अनुभवी शिक्षकों को भी नियुक्ति किया जाता है, जिससे बच्चों का भविष्य अंधेरे में जाता दिखाई पड़ता है।

भारत माता पब्लिक स्कूल जिस स्थान पर अथवा जिन कमरों पर संचालित है, वहां वेंटिलेशन व्यवस्था अत्यधिक दयनीय है। कमरों में एक भी खिड़की नहीं बनाई गई है, जिसके चलते छोटे बच्चे सर दर्द या माइग्रेन के शिकार हो रहे हैं। स्कूल प्रशासन को शिक्षकों के प्रशिक्षण और विकास पर ध्यान देना चाहिए। सरकारी अधिकारियों को स्कूल की बुनियादी ढांचे और संसाधनों की कमी को पूरा करना चाहिए। स्कूल प्रशासन और सरकारी अधिकारियों को मिलकर काम करना चाहिए ताकि छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।

इस प्रकार, भारत माता पब्लिक स्कूल, कोतमा में नियम विरुद्ध शिक्षा और असुविधाजनक शिक्षण वातावरण की समस्या का समाधान करने के लिए स्कूल प्रशासन और सरकारी अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।

संपदा 2.0 के माध्यम से जिले का पहला दस्तावेज हुआ पंजीकृत 


शहडोल

भूमि की खरीदी बिक्री को आसान एवं पारदर्शी बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा संपदा 2.0 को लॉन्च किया गया है। संपदा 2.0 लांच होने से लोगों को भूमि की खरीदी,बिक्री आदि के कार्यों को आसानी से किया जा रहा है। इसी कड़ी में संपदा 2.0 के माध्यम से पंजीयक कार्यालय शहडोल में शहडोल जिले के जनपद पंचायत सोहागपुर के ग्राम पैलवाह निवासी रामकुमार मार्काें ने संपदा 2.0 के माध्यम से वसीयत नामा कराया। उप पंजीयक सुनील विश्वकर्मा ने बताया कि संपदा 2.0 के माध्यम से अगर कोई पक्षकार रजिस्ट्री कार्यालय तक नहीं आ सकता है वह अपने घर बैठे आईडी बनाकर रजिस्ट्री करा सकते हैं तथा जिओ टैली के माध्यम से संपत्ति सर्च की जाती है इससे हर प्रॉपर्टी की जिओ टेली कर दी गई है जिससे प्रॉपर्टी को छुपाया नहीं जा सकता। खसरा नंबर डालने पर जिओ टेली के माध्यम से पूरी जानकारी मिल जाती है, अन्य व्यक्ति के आने से रजिस्ट्री नहीं हो सकती।

 खाद्य प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण, लिया सैम्पल


शहडोल

कलेक्टर डॉ. केदार सिंह के निर्देशन में दीपावली त्योहार को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण एवं जाँच की कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में खाद्य सुरक्षा अधिकारी आर. के. सोनी कनिष्ठ अपूर्ति अधिकारी आर एन जाटव  द्वारा आज बुढार स्थित अंकुर स्वीट्स, श्याममिष्ठान, जोधपुर मिष्ठान,  आदर्श स्वीट्स , अभिनंदन स्वीट्स आदि खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया तथा मिठाइयों के सेंपल जाँच हेतु लिये गये, जिन्हें जाँच हेतु खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया, जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर  अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। अमानक स्तर के खाद्य पदार्थ पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget