पूर्व पार्षद ने पुलिया निर्माण हेतु सौपा ज्ञापन, आमरण अनशन की दी चेतावनी


अनूपपुर

अनूपपुर नगरपालिका वार्ड क्रमांक 02 के पूर्व पार्षद पुरुषोत्तम चौधरी ने पुलिया निर्माण हेतु प्रभारी मुख्य नगरपालिका अधिकारी डी. एन. मिश्रा को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि वार्ड में पुलिस कॉलोनी जाने वाले रास्ते में मीरा बर्मन के घर के पास मेरे द्वारा लगभग 19 वर्ष पूर्व सड़क के नीचे एक छोटा सा नाला बनाया गया था,जिससे पूरे शहर के गंदे पानी का निस्तारण होता था,किंतु अब धीरे धीरे शहर बड़ा हो गया और नाला और भी सकरा हो गया साथ ही टूट फूट के कारण बरसात के दिनों में पानी नाला के ऊपर से बहता है,तथा उक्त सड़क पर आए दिन दुर्घटना होती रहती है।जिस पर पूर्व वार्ड पार्षद द्वारा जल्द से जल्द उक्त नाला में पुलिया निर्माण कराए जाने की मांग नगरपालिका के जिम्मेदार अधिकारी और जन प्रतिनिधियों से की गई है,और यदि कार्य समय पर नहीं होता है तो आमरण अनशन किया जाएगा जिसकी समस्त जवाबदारी नगरपालिका की होगी।

स्टेशन में सुविधाओं के विस्तार के लिए आम नागरिकों सहित पूर्व विधायक ने सौपा पत्र


अनूपपुर 

अनूपपुर जंक्शन स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित किया जा रहा है।जिसका कार्य धीमी गति से चलने से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर जिला विकास मंच के संयोजक वासुदेव चटर्जी एडवोकेट सहित पूर्व विधायक एवं कोल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रामलाल रौतेल ने भी स्टेशन प्रबंधक,कलेक्टर अनूपपुर एवं डीआरएम बिलासपुर को पत्र प्रेषित कर चल रहे निर्माण कार्यों को तीव्र गति से प्रारंभ करते हुए सुविधाएं बढ़ाने की मांग की है। ज्ञापन में लेख किया गया है कि रेल मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा एसईसीआर स्थिति अनूपपुर ज. स्टेशन को अमृत भारत योजना में सम्मिलित किया गया है एवं स्टेशन पर नवीनीकरण का कार्य निर्माणाधीन है। यह स्वागत योग्य कदम है।आवागमन के बेहतर प्रबधन हेतु अनूपपुर रेल्वे स्टेशन में प्रवेश हेतु लाइब्रेरी के बगल से कोतवाली तिराहा से प्रस्तावित निर्माणाधीन सड़क को कम से कम 30 फिट चौड़ी सड़क का निर्माण लोक हित में आवश्यक है।जिससे यात्रियों को आवागमन में सुविधा होगी।साथ ही प्रवेश गेट 40 फिट का किया जाना भी आवश्यक है और सड़क को रेल्वे की सीमा से सीधे-सीधे मुख्य स्टेशन होते हुए पुरानी वेस्ट केविन की सड़क से जोड़ा जाना भी आवश्यक है।जिससे अनूपपुर जक्शन जो छ.ग. राज्य के सरगुजा संभाग का प्रवेश द्वार है वहाँ से आने वाले यात्रियों को बिना शहर एवं बाजार में प्रवेश किये वगैर सीधे बिना किसी बाधा के रेल्वे स्टेशन में प्रवेश कर अपनी गंतव्य की यात्रा कर सकेगे और शहर के यातायात की व्यवस्था भी बिना किसी बाधा के सुचारू रूप से संचालित होगी। साथ ही अमृत भारत एवं गतिमान्य योजना के तहत जो भी कार्य निर्माणाधीन है उचित गुणवत्ता के अनुरूप समय सीमा पर समाप्त कराया जावे।इसके अतिरिक्त प्लेटफार्म क्रमांक 01 से 03 एवं 04 को जोड़ने वाली सीढी (फुट ओव्हर ब्रिज रेम सहित) अविलंब निर्माण किया जावे।इसके अतिरिक्त स्टेशन में लिप्ट एवं एक्सीलेटर भी शीघ्र लगाया जावे।एवं प्लेटफार्म क्रमांक 01 से 03 व 04 में जाने के लिए दिव्यांगजनों,वरिष्ट नागरिक के लिए व्यवस्था की जावे।जंक्शन स्टेशन में क्लाक रूम और स्टेशन के बाहर और सभी सीढियों के समीप इलेक्टानिक ग्लो साइन बोर्ड लगाया जावे।

उपरोक्त सुविधाओं का विस्तार यात्रियों के हित के लिए आवश्यक कदम है।यात्री हित में शहडोल- नागपुर ट्रेन का बिस्तार अनूपपुर तक,रानी कमलापति से संतरागाछी के बीच चलने वाली ट्रेन का अनूपपुर में ठहराव,चिरमिरी-रीवा को पैसेंजर के रूप में पुराने समय के अनुसार प्रतिदिन चलाया जाना भी आवश्यक है।

बरौनी-गौदिया एक्सप्रेस का विस्तार नागपुर,ईतवारी, कामठी,अंजनी स्टेशन तक किया जाए।अम्बिकापुर-दुर्ग एक्सप्रेस का विस्तार नागपुर,ईतवारी,कामठी,अंजनी स्टेशन तक किया जाए।टाटानगर-बिलासपुर पैसेजर का विस्तार चिरमिरी तक किया जाये।  उपरोक्त सभी मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया है। ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से जिला विकास मंच के संयोजक वासुदेव चटर्जी एडवोकेट,पूर्व नगर पालिका पार्षद राकेश गुप्ता बबलू,अतुल ताम्रकार,कैलाश गुप्ता एवं बिलासपुर से आए कमर्शियल अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर के स्मृति में सामतपुर का सामुदायिक भवन बना कांजी हौज


अनूपपुर

भगवा पार्टी अनूपपुर के जिला मिडिया प्रभारी धर्मेंद्रकान्त तिवारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि नगरपालिका अंतर्गत वार्ड क्रमांक एक में बनाए गए राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की स्मृति में निर्मित सामुदायिक भवन का उपयोग कांजी हौज नंबर के रूप में हो रहा हैं,जबकि सामुदायिक भवन के चारों ओर बाउंड्रीवाल का निर्माण कराकर बकायदा गेट लगाकर व्यवस्थित कराया गया है,क्योंकि हर वर्ष राष्ट्रवीर दुर्गादास जी के स्मृति में होने वाला कार्यक्रम उक्त सामुदायिक भवन में ही आयोजित किया किया जाता है,साथ ही सामुदायिक भवन प्रांगण में ही झंडारोहण का कार्यक्रम भी सम्पन्न होता है,इसके अलावा शादी विवाह के अवसर पर यह सामुदायिक भवन लोगो के लिए काफी उपयोगी साबित होने के बावजूद सामुदायिक भवन के बाउंड्रीवाल के अंदर पशुओं को बांधने के साथ ही पशुओं को चारा भूसा खिलाया जा रहा हैं।बताया गया कि नगरपालिका अंतर्गत वार्डवासियों को उनके घरों में जगह कम होने के कारण शादी ब्याह और सामाजिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों हेतु होने वाली असुविधा से बचने हेतु बनाए गए सामुदायिक भवन से लोग काफी लाभान्वित होते है,शादी विवाह एवं उत्सव के दिनों में भवन का महत्व और भी बढ़ जाता है।लेकिन ऐसे में लोग उत्सवों में भवन के उपयोग से वंचित रह जाते है।

वही दूसरी ओर अनूपपुर नगरपालिका द्वारा उक्त मामले में संज्ञान लिए जाने की नितान्त आवश्यकता है,क्योंकि नगरपालिका परिषद अनूपपुर द्वारा ही निर्मित उक्त सामुदायिक भवन के आज अतिक्रमण के चपेट में होने के बावजूद भी उसे मुक्त कराने हेतु नगरपालिका द्वारा कोई भी कार्यवाही नहीं हो पाई है,जिससे लोगों के हौसले दिनों दिन बुलंद हो रहे है साथ ही उक्त कृत्य से वार्डवासियों में नाराजगी और असंतोष भी व्याप्त है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget