नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी हुआ गिरफ्तार


उमरिया

जिले के थाना मानपुर अंतर्गत 13 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आने पर 9 अक्टूबर 2024 को 4 आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 381/24 धारा 70 (2), 137(2), 87 BNS एवं 5G/6 पाक्सो एक्ट के तहत प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया । पुलिस अधीक्षक उमरिया द्वारा मामले में प्रत्येक पहलुओं पर समीक्षा करते हुये शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु दिशा निर्देश दिये गये। मानपुर पुलिस टीम द्वारा मामले में 3 आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया गया एवं अतिम फरार मुख्य आरोपी की पता तलाश जारी रखी जो कि गिरफ्तारी से बचने के लिये छिप रहा था। पुलिस टीम द्वारा मुखबिर से प्राप्त जानकारी, भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्यो के आधार पर आरोपी के छिपे होने के जिले एवं जिले के बाहर संभावित सभी स्थानो पर आरोपी को खोजा परंतु आरोपी बचने में कामयाब होता रहा। पुलिस टीम द्वारा दिन-रात जारी रखे गये गये प्रयासो के परिणामस्वरूप अंतिम फरार मुख्य आरोपी अभिषेक कुशवाहा को जिला भोपाल से गिरफ्तार करने में सफलता हाथ लगी।

छात्र विरोधी भाजपा सरकार के खिलाफ एनएसयूआई ने घंटी बजाकर किया विरोध प्रदर्शन


उमरिया

एन एस यू आई के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे जी के निर्देशानुसार एवं एनएसयूआई जिला अध्यक्ष मो. असलम शेर के नेतृत्व में कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई उमरिया ने पेपर लीक, भ्रष्टाचार, सरकार की शिक्षा नीति और ‘छात्र विरोधी’ कदमों के विरोध में घंटी बजाकर विरोध प्रदर्शन किया। ‘छात्र अधिकार’ दौरान प्रदर्शनकारी नारे लगा रहे थे और हाथों में तख्तियां लिए हुए थे, जिन पर शुल्क वृद्धि और ‘शिक्षा के निजीकरण’ के खिलाफ नारे लिखे हुए थे

छात्रों के सम्मान में एन एस यू आई मैदान में, सोई हुई सरकार जगाओ घंटी बजाओ घंटी बजाओ के नारे के साथ भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। एन एस यू आई की मांगे पेपर लीक पर कड़ा कानून, सबको शिक्षा सबको प्रवेश, दोषियों को सजा एवं 10 करोड़ रुपए का जुर्माना, छात्रवृत्ति को लोकसेवा गारंटी अधिनियम में जोड़ना, छात्र संघ चुनाव आदि।

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के जिला अध्यक्ष मो. असलम शेर ने बताया कि आज पूरे देश प्रदेश में सबसे बड़ा चिंता का विषय शिक्षा है जिस तरीके से भाजपा सरकार मनमाने रवैये को अपनाते हुए पेपर लीक, फीस वृद्धि में भ्रष्टाचार कर छात्र छात्राओं का गला घोंटने का कार्य कर रही है वह गंभीर एवं आलोचना के पात्र है। छात्र छात्राओं को एक ओर भ्रष्टाचार तो दूसरी ओर महंगाई का सामना करना पड़ रहा है, वही भाजपा सरकार छात्र छात्राओं को रोजगार देने में नाकाम हो रही है, जिसके विरोध में आज एन एस यू आई उमरिया के द्वारा भाजपा की सोई सरकार को जगाने के लिए घंटी बजाकर विरोध जताया गया है। 

पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, दो मोटरसाइकिल जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार


शहडोल

थाना प्रभारी कोतवाली राघवेंद्र तिवारी के निर्देशन में कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गई गाड़ियों का खुलासा किए हैं ! कोतवाली थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस को मोटरसाईकिल चोरी के अपराध के अज्ञात आरोपी की तलाश के दौरान, मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक बिना नंबर की हीरो होंडा कंपनी की काले रंग की मोटरसाइकिल आरोपी अंकित राय यादव उर्फ चंदन यादव पिता जवाहर लाल राय यादव, निवासी वार्ड नंबर 01, कोनी रीवा रोड शहडोल, थाना सोहागपुर, जिला शहडोल, अपने कब्जे में रखा हुआ है।

सूचना मिलते ही मुखबिर के बताये स्थान पर कोतवाली पुलिस की टीम द्वारा मौके पर दबिश दी गई, जहां उपस्थित आरोपी अंकित राय यादव को पकड़ लिया गया और उसके कब्जे से बिना नंबर की हीरो होंडा मोटरसाइकिल (चेचिस नंबर MBLHA 11 ENB9F 23367) को बरामद कर जप्त किया गया। आरोपी अंकित ने पूछताछ में बताया कि उसने दूसरी मोटरसाइकिल शासकीय कन्या छात्रावास के ग्राउंड से चोरी की थी और इसे धनपुरी निवासी मोहम्मद नावेद पिता जलील खान को ₹10,000 में बेचा था। जिसके आधार पर मोहम्मद नावेद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से मोटरसाइकिल बरामद कर जब्त की गई। आरोपी अंकित राय यादव ने स्वीकार किया कि उसने यह मोटरसाइकिल चोरी की और इसे बिक्री के लिए छिपाकर रखा था। आरोपी के बयान और साक्ष्यों के आधार पर, मोटरसाइकिल को बरामद कर लिया गया है। दोनो आरोपीगणों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर जेल भेज दिया गया है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget