अज्ञात वाहन की ठोकर से घायल युवक की अस्पताल पहुंचने के पूर्व मौत


अनूपपुर

जिला चिकित्सालय अनूपपुर में उपचार हेतु ले गए युवक की अस्पताल पहुंचने के पूर्व मौत हो गई घटना की सूचना पर जिला अस्पताल पुलिस चौकी द्वारा कार्यवाही की जा रही हैl

घटना के संबंध में बताया गया कि शहडोल जिले के अमलाई थाना अंतर्गत जमुडी ग्राम निवासी 26 वर्षीय चरकू सिंह पिता भगई सिंह गोंड जो विगत रात मोटरसाइकिल से अकेले जैतपुर के फुलवारी गांव में रिश्तेदारी में जा रहा था तभी अज्ञात वाहन चालक ने मोटरसाइकिल को पीछे से ठोकर मार दी जिससे चरकू के सिर एवं शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आने पर परिजनों द्वारा उपचार हेतु देर रात जिला चिकित्सालय अनूपपुर लाया गया जहां ड्यूटी डॉक्टर ने परीक्षण दौरान अस्पताल आने के पूर्व ही मृत्यु हो जाना घोषित करते हुए घटना की जानकारी जिला अस्पताल पुलिस चौकी को दी जिस पर पुलिस चौकी प्रभारी हरपाल सिंह परस्ते द्वारा परिजनों की उपस्थिति में मृतक के शव का पंचनामा एवं ड्यूटी डॉक्टर से पी,एम,कराने बाद मृतक के शव का अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को सौंपते हुए घटना की जानकारी संबंधित थाना को अग्रिम कार्यवाही हेतु प्रदाय की।

 नवयुवती का पीछा कर परेशान करने, घर में घुसने पर आरोपी गिरफ्तार, गया जेल


अनूपपुर

रेल्वे विभाग अनूपपुर में कार्यरत 27 वर्षीय नवयुवती के द्वारा थाना कोतवाली अनूपपुर पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि विगत कुछ दिनों से सुरेन्द्र शिवहरे निवासी अनूपपुर डियुटी से आते जाते वक्त बुरी नियत से पीछा करता था, रात करीब 03.00 बजे जब नवयुवती अपने घर में सो रही थी तो अचानक दरवाजा खटखटाने की आवाजें आने पर खिड़की से देखी तो सुरेन्द्र शिवहरे घर का गेट कूदकर प्रथम मंजिल में आकर दरवाजा खटखटा रहा था जो हल्ला करने पर आस पास के लोग जाग गये और सुरेन्द्र शिवहरे मौके पर से भाग गया एवं घर के दरवाजे पर एक लेडिस छोटे पर्स में टाफियां एवं आपत्तिजनक पत्र रखकर चला गया।

पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर रहमान के निर्देशन में टी. आई. कोतवाली निरीक्षक अरविन्द जैन द्वारा तत्काल नवयुवती की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 457/24 धारा 78,331(4) बी.एन.एस. दर्ज किया जाकर सहायक उपनिरीक्षक आशीष सिहं, प्रधान आरक्षक महेन्द्र राठौर, शेख रसीद, राजेश कंवर द्वारा आरोपी सुरेन्द्र कुमार शिवहरे पिता गया प्रसाद शिवहरे उम्र 42 वर्ष निवासी खेडिया पेटोल पंप सामने अनूपपुर को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश करने पर जेल भेज दिया गया है।

छात्राओं ने प्राचार्य पर अश्लील हरकत, छेड़छाड़ व यौन शोषण का लगाया आरोप, मामला पंजीबद्ध

*प्राचार्य के दायित्व से किया मुक्त, विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय मे अटैच*


अनूपपुर

स्कूली बच्चो की सुरक्षा व उनको यौन शोषण से बचाव की लगातार जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर छात्राओं के साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकत किए जाने का मामला सामने आया है। जहां जैतहरी विकाशखण्डे के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पढने वाली 5 छात्राओं ने विद्यालय के प्राचार्य द्वारा की जा रहीं अश्लील हरकत व छेड़छाड़ तथा उन्हे जबरन अश्लील वीडियो देखने के लिए मजबूर किए जाने की शिकायत छात्राओं ने जैतहरी थाना में दर्ज कराई। शिकायत पर पुलिस ने 21 अक्टूबर को आरोपी प्राचार्य संजय श्रीवास्तव के खिलाफ धारा 354, लैगिंक अपराधों से बालकों के संरक्षण अधिनियम 2012 की धारा 9/10 तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अधिनियम 2015 की धारा 3(2, एक्स, व्हीए) के तहत मामला दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

*यह है मामला*

जैतहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत विद्यालय में कक्षा 11वीं में अध्ययनरत 5 छात्राओं ने जैतहरी थाने में लिखित अलग-अलग शिकायत में बताया कि विद्यालय के प्राचार्य संजय श्रीवातस्व उनके ऊपर गलत नियत रखते हुए उनके साथ अश्लील हरकत एवं छेड़छाड़ करते हैं जिससे परेशान होकर छात्राओं ने इसकी जानकारी परिजनों को बताते हुए 18 अक्टूबर को थाना पहुंचकर प्राचार्य की लिखित शिकायत कर कार्यवाही की मांग की। शिकायत में बताया कि प्राचार्य संजय श्रीवास्तव द्वारा उन्हे अकेले में बुलाना, उनके साथ बैड टच करना, जबरन कॉल करने के लिए बोलना या फिर छुट्टियों में कॉल करना सहित क्लास में आकर जबरन अश्लील वीडियो देखने की बात कहना एवं अपने ऑफिस में अकेले बुलाकर बिना मतलब की बात करना सहित अश्लील हरकत व छेड़छाड़ करते थे।

शिकायत के बाद किए गए अन्यंत्र स्थानांतरण विद्यालय में पढने वाली छात्राओं के साथ अश्लील हरकत एवं छेड़छाड़ किए जाने की शिकायत पर प्राचार्य को जनजातीय कार्य विभाग द्वारा प्रभारी प्राचार्य के दायित्व से पृथक कर उन्हे कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी पुष्पराजगढ़ में संलग्र करते हए वरिष्ठ शिक्षक कुसुमकांत मिंज को प्रभारी प्राचार्य का दायित्व सौंपा है।

पुलिस अधीक्षक मोतीउर रहमान ने बताया कि मामला पंजीबद्ध कर लिया गया हैं, प्राचार्य द्वारा की गई हरकतों को साइबर सहित सभी पहलुओं पर जांच कर कार्यवाई की जायेंगी।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget