मोटरसाइकिल में साड़ी फंसने से गिरी महिला, गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती


अनूपपुर

कोतवाली थाना अनूपपुर अंतर्गत मैरटोला पसला गांव में अपने रिश्तेदार के साथ घर से किराना सामान लेने गांव के ही एक किराना दुकान में मोटरसाइकिल से जा रही 35 वर्षीय संतोषी बाई पति संतकुमार कोल की मोटरसाइकिल में साड़ी का पल्लू फंसने से गिरने पर एक पर बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर पंजे के पास से कट गया गंभीर रूप से घायल महिला को परिजनों द्वारा जिला चिकित्सालय अनूपपुर ले आने पर ड्यूटी डॉक्टर नितेश वर्मा,सर्जन डॉक्टर साकेत कौशिक,डॉक्टर के ,बी,प्रजापति,डॉक्टर उन्नति सिंह की टीम द्वारा द्वारा गंभीर हालत में महिला का कई घन्टो तक सक्रियता से उपचार करते हुए पंजे के नीचे कटे पैर को अलग कर उपचार किया घटना के बाद से महिला के शरीर से अत्यधिक खून निकलने पर चिकित्सकों द्वारा निकलते खून को रोके जाने से उसकी जान बच सकी महिला जिला चिकित्सालय में डॉक्टरों की देखरेख में उपचार करा रही है।

मछली पकड़ने गए दो युवकों की पिपरिया जलाशय में डूबने से मौत, रेस्क्यू दल ने निकाला शव


अनूपपुर

जिले के कोतमा थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत देवगवा के जोगीटोला गांव से लगे पिपरिया जलाशय में शुक्रवार की रात मछली पकड़ने गए दो युवकों की बांध के नहर में डूबने से मौत हो गई घटना की जानकारी मिलने पर कोतमा थाना द्वारा अनूपपुर जिला मुख्यालय के रेस्क्यू दल को सूचना दिए जाने पर शनिवार की सुबह रेस्क्यू दल ने दोनों युवकों का शव बांध के नहर के गहरे पानी से बरामद करते हुए कोतमा पुलिस को सौपा है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कोतमा थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत देवगवा के जोगीटोला में रहने वाले 25 वर्षीय तुलसी केवट पिता मनी केवट एवं 28 वर्षीय कृष्णपाल सिंह पिता सुंदर सिंह शनिवार की रात गांव से कुछ दूर पर स्थित पिपरिया जलाशय के नहर के पास दो जाल लेकर मछली पकड़ने गए रहे जिनके देर रात तक वापस ना आने पर ग्रामीणों द्वारा कोतमा पुलिस को दोनों युवकों के पानी में डूब जाने का संदेह व्यक्त करते हुए जानकारी दी जिस पर कोतमा पुलिस द्वारा जिला मुख्यालय अनूपपुर के एसडीईआरएफ के रेस्क्यू दल प्रमुख कमांडेंट जे,पी,उईके को सूचना दिए जाने पर रेस्क्यू दल प्रभारी डिप्टी कमांडेंट रामनरेश भवेदी के नेतृत्व में नायक मुन्नालाल, सैनिक अनुज कुमार, रामभरोसे सिंह, सुनील सिंह, भूपेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह रेस्क्यू सामग्री लेकर घटनास्थल पर पहुंचकर शनिवार की सुबह रेस्क्यू का कार्य प्रारंभ किया इस दौरान बांध के नहर के गहरे पानी में कई घंटे निरंतर खोजबीन पर दोनों युवकों का शव बरामद किया गया जिसे कोतमा पुलिस के हवाले किए जाने पर पुलिस के द्वारा पंचनामा एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा ले जाकर पी,एम,की कार्यवाही की गई इस दौरान कोतमा थाना प्रभारी सुदेश सिंह,उप निरीक्षक पी,एस,बघेल के साथ पुलिस दल एवं ग्राम पंचायत के पदाधिकारियों एवं ग्रामीण जनो द्वारा रेस्क्यू कार्य में सहयोग दिए जाने पर दोनो युवकों के शव को बरामद करने में सफलता मिल सकी।

मादा भालू शावक सहित सीट व दरवाजा तोड घुसा घर में, खाद्य सामग्री खाकर किया नुकसान


अनूपपुर

जिले के कोतमा तहसील अंतर्गत नगरपरिषद डोला के वार्ड नंबर 10 एवं 11 में छत्तीसगढ़ राज्य से देर रात होने पर एक मादा भालू अपने एक बच्चे के साथ अचानक आम नागरिकों के घरों में दीवाल,दरवाजा,आरसीसी सीट एवं अन्य को तोड़कर घरो के अंदर प्रवेश कर विभिन्न प्रकार के खाने की सामग्री को अपना आहार बना रही है अचानक भालू के घर के अंदर प्रवेश कर सामग्री खाते देख, आहट सुनकर आम नागरिक विगत तीन माह से निरंतर भयभीत एवं परेशान है वहीं वनविभाग के अधिकारी/कर्मचारी पटाखा एवं अन्य माध्यमों से दोनों भालू को जंगल की ओर भेजने का प्रयास करते हैं लेकिन आहार की तलाश में यह भालू रात्रि समय होने पर किसी भी समय वापस आ जाती है विगत रात नगर परिषद डोला के वार्ड क्रमांक 10 एवं 11 में दो घरों में यह दोनों भालू घर का दरवाजा तोड़कर दीवाल लांघ कर एवं आरसीसी सीट तोड़कर घर के अंदर प्रवेश कर गए रहे जिससे भयभीत घर परिवार के सदस्यों के हो-हल्ला करने पर दोनों भालूओ को नागरिकों द्वारा वन विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों की सहयोग से नगर के बाहर स्थित जंगल में खदेड़ा हैं नागरिकों द्वारा जिले के जनप्रतिनिधियों, जिला प्रशासन एवं वनविभाग के जिम्मेदार अधिकारियों से विगत 3 माह से उत्पन्न मादा भालू एवं उसके बच्चे के आतंक से मुक्ति दिलाने हेतु दोनों का रेस्क्यू कर अन्य स्थान पर ले जाने की बात कहते हुए पत्र लिखा है।

विगत 5 सितंबर की रात मादा भालू ने नगर परिषद डोला के वार्ड क्रमांक 11 निवासी 76 वर्षीय वृद्ध महिला कौशिल्या पति स्व,बंशी यादव पर हमला कर गम्भीर तर से घायल किया रहा जो वर्तमान समय भी जिला चिकित्सालय अनूपपुर में भर्ती रहकर उपचार रत है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget