पुलिस बकरी खरीददार बनकर 5 माह तक गांव में डाला डेरा, 5 आरोपी गिरफ्तार, 4 लाख का तार जब्त


शहड़ोल

जिले में पुलिसकर्मी चोरों को पकड़ने के लिए बकरी खरीददार बनकर लगभग एक महीने तक उनके गांव में घूमती रहे। पुलिस ने गांव के बच्चों से दोस्ती की और उनसे बकरी खरीदने का नाटक कर चोरों तक पहुंची। इसके बाद सबूत जुटाकर बिजली केबल चोरी करने वाले बदमाशों का पर्दाफाश करते हुए पांच चोरों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से 11 हजार KV की लगभग 4 लाख रुपए की तार बरामद हुई है।

बिजली के तार की चोरी करने वाले शातिर चोर दीपक कुमार चक्रवैस, नीरज बैगा, संजू बैगा, गुरु प्रसाद बैगा, अनिल बैगा को धर दबोचा। आरोपियों के पास से 11 हजार केवी की लगभग 4 लाख रुपए की तार जब्त कर कार्रवाई  की है। 

पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि इससे पहले उन्होंने थाना सिंहपुर, बुढ़ार, धनपुरी, अमलाई, केशवाही जैसे कई थाना क्षेत्र के इलाकों में केबल काटकर चोरी की थी। इसके साथ ही उमरिया जिले के  थाना पाली में घुनघुटी, मुंदरिया में नई रेलवे लाइन की तार को अपने साथियों के साथ मिलकर तार काटकर चोरी किया था। इस मामले मामले में शामिल अन्य आरोपियों की पता पुलिस तलाश कर रही है।



टिकठी पतेरिया जंगल में युवती की हत्या का खुलासा, युवक ने की थी हत्या


शहड़ोल

चौकी झींकबिजुरी थाना जैतपुर अंतर्गत ग्राम टिकठी के पतेरिया जंगल में महुआ के पेड़ की शाखा में दुपट्टे से फांसी के फंदे में 20 वर्षीय युवती का शव बरामद हुआ था। 

प्रारंभिक जांच के दौरान परिजनों के द्वारा शंका जाहिर करते हुए बताया गया था कि युवती को उसकी मां ने देर शाम बालों में कंघी करने से मना करते हुए डांटा था जो कि उसे इतना नागवारा गुजरा कि वह नाराज होकर घर से बाहर निकल गई। इसके बाद पतेरिया टोला के जंगल में एक पेड़ में फांसी का फंदा बनाकर झूल गई।

पुलिस द्वारा घटनास्थल एवं शव का सूक्ष्मतापूर्वक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के उपरांत यह पाया गया कि मामला संदिग्ध है। मर्ग जांच में सायबर सेल, फारेंसिक एवं अन्य भौतिक साक्ष्यों का परीक्षण करने के उपरांत यह पाया गया कि कि युवती का दोस्त दीपेश उर्फ छोटू उर्फ नंदी जायसवाल उम्र 21 साल निवासी बंधवाटोला चैकी दर्शिला उसे लेकर जंगल में गया था जहां उसने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाया एवं जब मृतिका ने इसका विरोध किया तो उसने मृतिका की गला दबाकर हत्या कर दी एवं घटना को आत्महत्या का स्वरूप देने के लिए दुपट्टे से फांसी का फंदा लगाकर शव को लटका दिया। संपूर्ण घटनाक्रम के दौरान उसके दोस्त सूरज जायसवाल पिता भीमसेन जायसवाल उम्र 22 साल निवासी चैकी दर्शिला ने उसकी मदद की। पुलिस ने प्रकरण से संबंधित कपड़े, घड़ी, मृतिका का टूटा हुआ मोबाईल एवं अन्य साक्ष्य जप्त किये हैं। प्रकरण के दोनों आरोपी गिरफ्तार हैं, जिन्हें न्यायालय पेश किया जाएगा।

दुष्कर्म के आरोपी थाना पर महिला के ऊपर डालने आये थे, पुलिस ने किया गिरफ्तार

*आरोपी ने दबंगई पूर्वक कई साल साल तक महिला का किया शोषण किया*


शहडोल

जिले के सोहागपुर थाना में दर्ज दुष्कर्म के एक मामले में आरोपी और उसके साथी थाने में पीड़िता के ऊपर दबाव डालकर मामला ख़त्म कराने थाने पहुँचे लेकिन पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाल दिया। वहीं आरोपी के साथ थाने आए उसके तीन अन्य साथियों ने जब देखा कि उनका साथी गिरफ्तार कर लिया गया है तो वह थाने से सरपट भाग खड़े हुए।

जानकारी के अनुसार पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध सोहागपुर थाना पुलिस ने दुराचार मामला दर्ज कर लिया था लेकिन आरोपी को इसकी जानकारी नहीं थी। आरोपी को यह जानकारी लगी कि उसके खिलाफ महिला सोहागपुर थाने पहुंच शिकायत लिखवा रही है। तभी आरोपी अपने कुछ साथियों के साथ थाने पहुंचा और महिला को समझने की कोशिश करने लगा, लेकिन तब तक आरोपी के विरुद्ध पुलिस द्वारा पीड़िता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की जा चुकी थी।

*भागने का असफल प्रयास*

जिसके बाद थाने आए दुराचार के आरोपी ग्राम कोटमा निवासी जितेंद्र सिंह 40 वर्ष पिता ललन सिंह को पुलिस ने वहीं पर पकड़ने की कोशिश की और लॉकअप के अंदर डालने का प्रयास किया। लेकिन आरोपी व उसके साथियों ने पुलिस से धक्का मुक्की शुरू कर भागने का प्रयास किया। हालाकि आरोपी जितेंद्र सिंह को आखिरकार पुलिस ने थाने के अंदर से ही पकड़ कर सलाखों के पीछे डाल दिया।

जानकारी के अनुसार सोहागपुर थाना क्षेत्र निवासी तलाकशुदा एक महिला ने ग्राम कोटमा निवासी जितेंद्र सिंह 40 वर्ष पिता ललन सिंह के विरुद्ध शारीरिक शोषण की शिकायत थाने में दर्ज कराई। महिला का आरोप है कि आरोपी ने दबंगई पूर्वक कई साल से उसका शोषण किया। परेशान होकर महिला ने जून महीने से उससे मिलना जुलना बंद कर दिया तो आरोपी ने महिला को धमकी देना लगा था। अब महिला की रिपोर्ट पर सोहागपुर पुलिस ने जितेंद्र सिंह के विरुद्ध धारा 376, 376 (2) (एन) का प्रकरण दर्ज किया गया है।

*दबंगई दिखाने आया था*

लेकिन महिला द्वारा थाना जाकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने की भनक लगते ही आरोपी अपने तीन साथियों के साथ महिला के ऊपर दबाव डालने तथा समझौता करने खुद थाने पहुंच गया। तभी महिला ने पुलिस को पुलिस को बताया कि उसके साथ दुराचार करने व धमकी देने वाला यही आरोपी है, जो साथियो के साथ थाना आया है। जब पुलिस उसे पकड़ने लगी तो आरोपी ने अपने साथियों के साथ थाना परिसर से भागने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं सका । हालाकि उसके साथ आए तीनो दोस्त थाने से भाग गये, उनके खिलाफ कोई प्रकरण दर्ज नहीं था ।

इस समबन्ध में डीएसपी राघवेंद्र द्विवेदी ने बताया कि आरोपी पकड़े जाने के डर से जमीन पर लेट जा रहा था, जिसे पकड़कर लॉकअप तक ले जाने मशक्कत करनी पड़ी। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget