तीन आरोपी गिरफ्तार, चौथा आरोपी कहा हैं पुलिस को नही पता? 


अनूपपुर

जिले के भालूमाड़ा थाना अंतर्गत शिवकुमार मिश्रा पिता रामप्रमोद मिश्रा निवासी ग्राम भाद के द्वारा शिकायत किया गया कि प्रहलाद सिंह, आदित्य मिश्रा ,राम सुफल मिश्रा और उदित मिश्रा के द्वारा घर में घुसकर राम प्रमोद मिश्रा व शिव कुमार मिश्रा के साथ मारपीट की गई। फरियादी की रिपोर्ट से थाना भालूमाडा में अपराध क्रमांक 362/ 24 धारा 296, 115(2), 351(3), 3(5),331(6) का कायम कर विवेचना के दौरान आरोपी उदित मिश्रा पिता राम सुखल मिश्रा उम्र 24 वर्ष, प्रहलाद सिंह पिता बलराम सिंह उम्र 40 वर्ष व राम सुफल मिश्रा पिता रामाधार मिश्रा उम्र 52 वर्ष निवासी तीनो निवासी भाद को गिरफ्तार उनके कब्जे से लोहे का पाइप जप्त किया।  भाद को गिरफ्तार कर न्यायालय कोतमा पेश किया गया जहां से उपरोक्त तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था, मगर गिरफ्तारी तीन लोगों की बताया जा रहा है चौथा आरोपी कहा है उसका पुलिस जिक्र नही कर रही हैं। चौथा आरोपी की बारे में न बता पाना की वह फरार हैं या गिरफ्तार हो चुका हैं, सवालिया निशान लग रहा है। पुलिस उसका नाम क्यू छुपाना चाह रही है, यह तो वही बता सकती हैं।

*इस मामले की जानकारी के लिए जब भालूमाड़ा के थाना प्रभारी राकेश उइके को कॉल किया गया तो उनका कॉल व्यस्त आ रहा था*

पत्नी से हुआ विवाद, शराबी पति ने घर में लगाई आग, गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक


शहड़ोल

जिले में हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है। जहां एक शराबी पति ने मामूली सी बात पर पत्नी की पिटाई कर घर में आग लगा दिया। जिससे गृहस्थी का सारा सामान, नगदी और जेवरात जलकर खाक हो गए। गनीमत रही कि घर के अंदर रखा गैस सिलिंडर खाली था, जिससे कोई बड़ी घटना होने से टल गई। घटना के बाद पत्नी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी, जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पति मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले पर पड़ताल शुरू कर दी है।

जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के घोरषा गांव के रहने वाला शराब के नशे धुत्त पति राम सजीवन का पत्नी शकुंतला बाई से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिससे नाराज पति ने घर का सारा सामान इकट्ठा कर उसमें मिट्टी का तेल डाल दिया और उसमें आग लगा दी। देखते ही देखते आग में गृहस्थी का सारा सामान, नगदी और जेवरात जलकर खाक हो गए।

गनीमत रही कि घर के अंदर रखा गैस सिलिंडर खाली था, जिससे कोई बड़ी घटना होने से टल गई। वहीं घटना के दौरान जब पत्नी और बेटे ने उसे ऐसा करने से रोकने की कोशिश की तो उसने दोनों के साथ मारपीट की। जिससे आहत मां बेटे ने मामले की शिकायत ब्यौहारी थाने में दी है। शिकायत पर ब्यौहारी पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

पुलिस ने 25 लाख के 175 मोबाईल रिकवर कर मोबाईल स्वामियों को सौपा


 अनूपपुर

पुलिस अधीक्षक कार्यालय को सीधे प्राप्त होने वाली एवं थाना/चौकी में लंबित मोबाईल गुम संबंधी विगत 05 वर्षों शिकायतों को एकत्र कर ट्रेस कर संबंधित थानों को रिकवरी हेतु भेजा गया था। जिस पर जिले के समस्त थानों के द्वारा अनूपपुर जिला, मध्यप्रदेश के अन्य जिलों एवं विभिन्न राज्यों से कुल 175 मोबाईल फोन कीमती लगभग 25 लाख रुपये रिकवर कर पुलिस अधीक्षक कार्यालय भेजा गया था। रिकवर किये गए मोबाइल स्वामियों को पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर रहमान के द्वारा सोन सभागार कलेक्ट्रेट परिसर अनूपपुर में सुपुर्द किया गया। जिससें मोबाईल स्वामी के चेहरे में खुषी की लहर देखी गयी और उनका पुलिस के प्रति विश्वास की भावना जागृत हुई। 

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget