पोस्ट मानसून मेंटेनेंस कार्य के कारण 26 अक्टूबर तक बिजलीं रहेगी बंद


अनूपपुर

म.प्र. पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमि. अनूपपुर के अधीक्षण अभियंता ने बताया है कि संचा./संधा. उप संभाग राजेन्द्रग्राम अंतर्गत आने वाली समस्त 33 के.व्ही. लाइनों, 11 के.व्ही. लाइन एवं ट्रांसफार्मरों का अति आवश्यक पोस्ट मानसून मेंटिनेंस कार्य किया जाएगा। जिसके कारण 17 अक्टूबर 2024 को 33 के.व्ही. राजेन्द्रग्राम से बेनीबारी फीडर के 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र से जुड़े समस्त विद्युत उपभोक्ताओं, 33 के.व्ही. राजेन्द्रग्राम से अमरकंटक फीडर के 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र से जुड़े समस्त विद्युत उपभोक्ताओं के यहां प्रातः 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक विद्युत आपूर्ति अवरुद्ध रहेगी। इसी प्रकार 18 अक्टूबर 2024 को 33 के.व्ही. रूसा तथा 33 के.व्ही. करंजिया फीडर के 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र से जुड़े समस्त विद्युत उपभोक्ताओं के यहां प्रातः 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक विद्युत आपूर्ति अवरुद्ध रहेगी। 19 अक्टूबर 2024 को 33 के.व्ही. हरदी फीडर के 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र से जुड़े समस्त विद्युत उपभोक्ताओं के यहां प्रातः 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक विद्युत आपूर्ति अवरुद्ध रहेगी। 20 अक्टूबर 2024 को 11 के.व्ही. बम्हनी फीडर से जुड़े समस्त उपभोक्ताओं, 11 केव्ही जालेश्वर फीडर से जुड़े समस्त उपभोक्ताओं, 11 के.व्ही. लीला फीडर से जुड़े समस्त उपभोक्ताओं के यहां प्रातः 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक विद्युत आपूर्ति अवरुद्ध रहेगी। 21 अक्टूबर 2024 को 11 के.व्ही. बसनिहा फीडर से जुड़े समस्त उपभोक्ताओं, 11 केव्ही नवोदय फीडर से जुड़े समस्त उपभोक्ताओं तथा 11 के.व्ही. दूधी फीडर से जुड़े समस्त उपभोक्ताओं के यहां प्रातः 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक विद्युत आपूर्ति अवरुद्ध रहेगी। 22 अक्टूबर 2024 को 11 के.व्ही. करौंदी  फीडर से जुड़े समस्त उपभोक्ताओं, 11 केव्ही अमरकंटक फीडर से जुड़े समस्त उपभोक्ताओं, 11 के.व्ही. पोंड़की फीडर से जुड़े समस्त उपभोक्ताओं, 11 के.व्ही. टेढ़ी लालपुर फीडर से जुड़े समस्त उपभोक्ताओं के यहां प्रातः 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक विद्युत आपूर्ति अवरुद्ध रहेगी। 23 अक्टूबर 2024 को 11 के.व्ही. करपा फीडर से जुड़े समस्त उपभोक्ताओं तथा 11 केव्ही भेजरी फीडर से जुड़े समस्त उपभोक्ताओं के यहां प्रातः 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक विद्युत आपूर्ति अवरुद्ध रहेगी। 24 अक्टूबर 2024 को 11 के.व्ही. राजेन्द्रग्राम फीडर से जुड़े समस्त उपभोक्ताओं, 11 केव्ही लालपुर फीडर से जुड़े समस्त उपभोक्ताओं, 11 के.व्ही. खाटी बिलासपुर फीडर से जुड़े समस्त उपभोक्ताओं, 11 के.व्ही. बेनीबारी फीडर से जुड़े समस्त उपभोक्ताओं के यहां प्रातः 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक विद्युत आपूर्ति अवरुद्ध रहेगी। 25 अक्टूबर 2024 को 11 के.व्ही. दमेहड़ी (पिपरा टोला) फीडर से जुड़े समस्त उपभोक्ताओं, 11 केव्ही खमरौध फीडर से जुड़े समस्त उपभोक्ताओं के यहां प्रातः 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक विद्युत आपूर्ति अवरुद्ध रहेगी। 26 अक्टूबर 2024 को 11 के.व्ही. सरई फीडर से जुड़े समस्त उपभोक्ताओं के यहां प्रातः 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक विद्युत आपूर्ति अवरुद्ध रहेगी। कार्य के अनुसार विद्युत आपूर्ति अवरुद्ध रहने की समयावधि को बढ़ाया या घटाया जा सकता है।।

खाद्य अधिकारी ने प्रतिष्ठानों में की जांच, बीकानेर स्वीट्स से रसगुल्ला, पेड़ा, लड्डू के लिए नमूने


अनूपपुर 

दीपावली त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर हर्षल पंचोली के निर्देश पर जैतहरी नगर के खाद्य प्रतिष्ठानों दम्मेलाल रामप्यारे किराना स्टोर, मदन लाल संतोष कुमार किराना स्टोर, शिवहरे किराना स्टोर, प्रदीप किराना स्टोर एवं बीकानेर स्वीट्स का खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री आर.के. सोनी ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने खाद्य प्रतिष्ठानों के संचालकों को अखाद्य कलर का उपयोग न करने, स्वच्छता का पालन करने तथा गुणवत्तायुक्त खाद्य सामग्री का उपयोग करने के संबंध में समझाईश दी। खाद्य प्रतिष्ठान बीकानेर स्वीट्स के निरीक्षण के दौरान रसगुल्ला, पेड़ा, लड्डू के नमूने जांच हेतु संग्रहित किए गए और जांच हेतु खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया। जाँच रिपोर्ट प्राप्त होने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। दीपावली त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए जिले में खाद्य प्रतिष्ठानों की निरीक्षण कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। अमानक स्तर का खाद्य सामग्री पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

दर्जनो बदमाश गोदाम में घुसकर की तोड़फोड़ व लूटपाट, मामला हुआ दर्ज


शहडोल

जिले के बूढ़ार थाना अंतर्गत वार्ड नंबर 11 में प्रतिष्ठित कारोबारी और अरिफ किराना के संचालक मोहम्मद इलियास के दशकों पुराने गोदाम में तोड़फोड़, दर्जन भर बदमाशों के द्वारा गोदाम के अंदर घुस कर सामान फेंकने,लूट कर अपने साथ ले जाने के मामले का वीडियो वायरल होने के बाद शहडोल पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक ने मामले को संज्ञान में लिया और इस मामले में थाना प्रभारी संजय जयसवाल को निर्देश देते हुए बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए।।

बुढार थाना प्रभारी संजय जयसवाल के द्वारा मोहम्मद जफर और उसके पुत्र अयान व हमजा के खिलाफ आपराधिक मामला कायम किया गया है, लेकिन सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में गोदाम का ताला तोड़ने वालों में दर्जनभर बदमाश हाथ में औजार लिए हुए नजर आ रहे है। जिनके नाम अभी पुलिस की एफआईआर में नहीं आए हैं।

पुलिस का कहना है कि मामला सभी विवेचना में है और धाराएं बढ़ाई जा सकती है और साथ में आरोपी भी बढ़ाए जाएंगे।फिलहाल पुलिस ने bns की धारा 296,115 (2), 351 (3), 324 (4) और 3/5 के तहत अपराध कायम किया है हालांकि यह सभी धाराएं मुचलके पर जमानत देने के अंतर्गत आती है । जिस कारण बदमाश अभी भी बेखौफ समान को नुकसान पहुंचा रहे है और लाखों का समान अभी भी खुले आसमान के नीचे सड़क पर बिखरा हुआ पड़ा है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget