तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सड़क किनारे रेलिंग से टकराई, एक कि मौत, एक गंभीर 


शहडोल

जिले के जैतपुर के करिया धार नाले के पास तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे लगी रेलिंग से टकरा गई। इस घटना में बाइक चालक की मौके पर मौत हो गई, तो बाइक में पीछे बैठा युवक गंभीर घायल हुआ है। घटना बीती रात्रि की है। पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। वहीं बाइक चालक के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू की।

बताया गया कि बाइक में दो युवक सवार थे, जो जैतपुर अपने रिश्तेदारी में आए हुए थे। कार्यक्रम में शामिल होकर दोनों युवक बाइक में सवार होकर अपने घर छत्तीसगढ़ के जनकपुर बीती रात ही जा रहे थे। तभी रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया। बाइक चालक नीरज सिंह कवर (22) वर्ष की मौके पर मौत हो गई तो मनोज सिंह इस घटना में गंभीर घायल हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार बाइक काफी तेज गति में थी और सड़क किनारे लगी रेलिंग से बाइक टकरा गई। इसमें बाइक चालक को सर में गंभीर चोट पहुंचाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई, तो बाइक के पीछे बैठा युवक गंभीर घायल हुआ है। मामले की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। 

थाना प्रभारी रामकुमार गायकवाड के अनुसार तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे रेलिंग से टकरा गई, बाइक काफी तेज गति में थी और चालक ने बाइक से अपना नियंत्रण खो दिया। जिस वजह से यह हादसा हुआ है। एक युवक की मौत हुई है, दूसरा उपचारत है। परिजनों को मामले की जानकारी दे दी गई है। मृतक के शव का पीएम करवाने के बाद परिजनों को शव सौंप दिया जाएगा। पुलिस मामले पर जांच कर रही है।

प्रलेस के तत्वावधान में राज्यस्तरीय कविता शिविर का होगा आयोजन 


अनूपपुर

प्रगतिशील लेखक संघ अनूपपुर के तत्वावधान में, अमरकंटक में राज्यस्तरीय कविता शिविर, दिनांक 21-22-23 अक्टूबर को कल्याण आश्रम में आयोजित है । इस शिविर में कविता की कार्यशाला के अंतर्गत प्रशिक्षणार्थियों को कविता की संरचना,प्रकार,गुण,गाह्यता,संवेदना,प्रभाव, संदेश और कविता के उद्देश्य आदि तत्वों पर प्रकाश डालते हुए यह भी बताया जाएगा कि कविता का लेखन कैसे किया जाए, साथ ही प्रशिक्षणार्थियों के प्रश्नों के उत्तर भी दिए जाएँगे ।इस कार्यक्रम में मार्गदर्शन हेतु सुप्रसिद्ध साहित्यकार गण भोपाल कुमार अंबुज , हरिओम रजोरिया, वसंत त्रिपाठी एवं आरती उपस्थित रहेंगे ।इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश की विभिन्न इकाइयों से प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं इनके भोजन एवं आवास की व्यवस्था कल्याण आश्रम में निःशुल्क होगी । कल्याण आश्रम के संचालक परम श्रद्धेय संत हेमाद्रि मुनि के सहयोग से यह कार्यक्रम आयोजित है।

वन्यप्राणी का शिकार करने वाले 3 आरोपियों को वन विभाग की टीम ने किया गिरफ्तार


शहड़ोल

जिले से बड़ी खबर वन विभाग की बड़ी कार्यवाही वनमण्डलाधिकारी दक्षिण शहडोल श्रद्धा पन्द्रे एवं उप वनमण्डलाधिकारी जैतपुर  गौरव जैन के कुशल मार्गदर्शन मे मुखबिर से प्राप्त सूचना पर प्रकाश सिंह पिता टेमन सिंह के घर में स्थानीय वन अमले एवं डॉग स्कॉड दक्षिण वनमण्डल शहडोल के द्वारा सर्चिग की कार्यवाही के दौरान आरोपी प्रकाश सिंह के घर अन्दर वाले कमरे अटारी पर बांस की खूँटी जिसमें ऊपरी सिरे पर काले रंग की पाईप को पिघलाकर चिपकाई गई थी।  जी०आई० तार बड़ा बंडल, खूँटी पर टंगा हुआ नीला रंग के कपड़े से लपेटकर रखे हुये वन्यप्राणी जंगली सुअर के बाल, वन्यप्राणी जंगली सुअर के दांत/खीस छोटा एवं बड़ा सहित कुल 19 नग बरामद हुये। मौके पर प्राप्त सामग्रियों की जप्ती की कार्यवाही पूर्ण की गई। मौके से 3 आरोपी मान सिंह पिता पूरन सिंह उम्र 36 वर्ष ग्राम केशौरी जिला शहडोल, रामजी पिता मुन्ना सिंह उम्र 24 वर्ष ग्राम केशौरी जिला शहडोल एवं प्रकाश सिंह पिता टेमन सिंह उम्र 21 वर्ष ग्राम केशौरी जिला शहडोल को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। उक्त कार्यवाही में जैतपुर वन परिक्षेत्र अधिकारी राहुल सिंह सिकरवार (RFO) जैतपुर परिक्षेत्र सहायक नेमुहा  पराग सिंह धुर्वे, अश्वनी द्विवेदी वनरक्षक बीटगार्ड बहगढ़, बीटगार्ड बदौडी, बीटगार्ड नेमुहा की एवं अन्य की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget