अलग-अलग दो मामलों 26 पेटी अवैध शराब, एक ऑटो, एक फ्रीजर, 4.5 लाख का सामान जब्त


अनूपपुर

जिले के अमरकंटक थाना अंतर्गत पोंड़की में एक व्यक्ति ऑटो में शराब लेकर विक्रय करने के लिए अपने घर तरफ जाने वाला है, सूचना पर थाना अमरकंटक पुलिस स्टाफ द्वारा सूझ बूझ से घेराबंदी कर एक ऑटो रोका गया जो ऑटो चालक सुपेत सिंह पिता बलदेव सिहं उम्र 32 वर्ष तथा परमेश्वर सिंह पिता मान सिंह उम्र 26 वर्ष दोनो निवासी बिजौरी थाना अमरकंटक के निवासी हैं, ऑटो चेक करने पर अवैध रूप से देशी मदिरा तथा अंग्रेजी शराब रखकर ले जाना पाया गया। शराब के संबंध में कोई वैध नही मिला। जिसमे गोवा विस्की, प्लेन मदिरा, सिग्नेचर, ओल्ड मंक आदि इस प्रकार कुल 218 नग कुल 63 ली. कुल कीमती 33890/- रू. व ऑटो कीमती 300000/- रू. को जप्त किया गया। जिस पर अपराध क्रमांक 170/24 धारा 34(2) आब.अधि. 1915 का पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।

वही दूसरे मामले में रवि बंजारा पिता मुन्ना बंजारा निवासी पोंड़की के द्वारा अपने घर में अवैध शराब विक्रय करने के लिए रखा था सूचना पर छापामार कार्यवाही की गई जो उपरोक्त आरोपी के घर के कमरे में देशी मसाला, गोवा विस्की व कार्टून में अनेक प्रकार के अंग्रेजी शराब कुल 147 लीटर कुल शराब कीमत 102175 /- रू. एवं फ्रीज 10000/- रू. को जप्त किया गया जिस पर अपराध क्रमांक 171/24 धारा 34(2) आब.अधि. 1915 का पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।

शराब के नशे में चला रहा था एम्बुलेंस, मामला हुआ 


अनूपपुर

कोतवाली पुलिस द्वारा कोतमा सड़क पर चेकिंग के दौरान आर.डी.एस. हास्पिटल कोतमा की एम्बुलेंस एमपी 18 CA 4589 मारूती ईको गाड़ी के चालक धर्मेन्द्र प्रजापति पिता आर. के. प्रजापति उम्र 32 साल निवासी ग्राम कटकोना थाना बिजुरी जिला अनूपपुर को शराब के नशे में वाहन चलाते पाये जाने पर ब्रीथ एनालाईजर मशीन से जांच की जाकर धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट में वाहन को जप्त किया जाकर उक्त चालक के विरूद्ध प्रकरण न्यायालय पेश किया गया। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर रहमान द्वारा एम्बुलेंस के चालक का ड्रायविंग लायसेंस आर.टी.ओ. अनूपपुर से निरस्त कराये जाने एवं एम्बुलेंस से संबंधित आर.डी. एस. हास्पिटल के प्रबंधन को भी इस संबंध में नोटिस देकर कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

कार ने मोटरसाइकिल को मारी ठोकर, युवक हुआ घायल


अनूपपुर

अनूपपुर अमरकंटक मुख्य मार्ग के मध्य बैरीबांध में वेयर हाउस के पास अमरकंटक की ओर से अनूपपुर की ओर रही कार एमपी 52 डीसी 2365 के चालक ने अनूपपुर से सब्जी लेकर अपने गांव सकरा जा रहे 45 वर्षीय संतोष चौधरी पिता सुग्रीव चौधरी जो मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 18 एमडी 8222 को विपरीत दिशा से आकर ठोकर मार दी, जिससे संतोष बुरी तरह घायल हो गया जिसे जिला चिकित्सालय अनूपपुर ला कर प्रारंभिक उपचार करने बाद बेहतर उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज शहडोल रेफर किया गया है, वही कार चालक कार स्थल पर छोड़कर मौके से फरार हो गया है। घटना की सूचना पर कोतवाली थाना अनूपपुर द्वारा कार चालक के विरुद्ध अपराध दर्ज करते हुए  फरार कार चालक की तलाश करने में जुटी हुई है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget