आदिवासी किशोरी के साथ ट्रक ड्राइवर ने 6 महीने तक किया दुष्कर्म, मामला हुआ दर्ज

*दोस्ती प्यार के बाद शादी का दिया झांसा, गर्भवती होने पर शादी से किया इंकार*


शहडोल 

आदिवासी किशोरी से दुराचार का मामला सामने आया है. जहां एक ड्राइवर शादी का झांसा देकर वारदात को अंजाम दिया है. जब वह गर्भवती हुई तो ड्राइवर ने शादी से इनकार दिया. जिसके बाद पीड़िता थाने पहुंची. किशोरी के शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

जिले के धनपुरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत नाबालिग किशोरी से 6 माह पहले अनूपपुर के खम्हरिया ग्राम का रहने वाले ड्राइवर मनोज यादव की लखबारिया के मेले में जान पहचान हुई, जान पहचान दोस्ती में बदली, जिसके बाद यह दोस्ती प्यार में बदली गई, मनोज शादी का झांसा देकर किशोरी को जंगल में ले गया और वारदात को अंजाम दिया।

इतना ही नहीं ड्राइवर किशोरी को ट्रक में लेकर घुमाया और वारदात को अंजाम देता रहा, जब वह 6 महीने की गर्भवती हुई तो उसने शादी के लिए कहा, लेकिन ड्राइवर मनोज से साफ मना कर दिया, जिससे आहत होकर किशोरी थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई, पीड़िता के शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 367, 376,(2)(n) 5L/ पास्को एक्ट, 3(2)(v), ST-SC के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

इस मामले में एडिशनल एसपी अभिषेक दिवान का कहना है कि शादी का झांसा देकर दुराचार की एक शिकायत पर धनपुरी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, ट्रक को जब्त कर लिया गया है, फिलहाल, पुलिस आरोपी पुलिस की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

चोरों ने घर मे घुसकर लाखों के सामान किया पार, घर पर सोते रह गए लोग


शहडोल 

जिले में चोरों में पुलिस का खौफ नहीं है। चोरों के हौसले इतने बुलंद है कि सेंधमारी कर घर में चोरी को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के जमौडी ग्राम से समाने आया है, जहां अज्ञात चोरों ने रात में सेंधमारी कर घर में रखे जेवरात और नकदी की चोरी कर रफूचक्कर हो गए। घर वालों को इसकी भनक तक नहीं लगी। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों कें खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश में जुट गई है।

जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के ग्राम जमौडी कला निवासी अंकित सिंह के घर पर बीते रात अज्ञात चोरों ने रात में सेंधमारी कर दरवाजे की कुंडी खोलकर घर के अंदर घुस कर घर में रखे जेवरात और नगदी मिलाकर लाखों की चोरी कर ली। वारदात के दौरान घर पर सो रहे परिवार के लोगों की इसकी भनक तक नहीं लगी। सुबह जब परिवार के लोग उठे तो देखा की उनके जेरवात वाली पेटी, जेवरात और नकदी गायब है।

घर के बाहर आकर देखा तो उनके होश उड़ गए, चोरों ने चोरी कर पेटी घटना स्थल से तीन सौ मीटर दूर पर स्थित अज्जू सिंह के खेत में पेटी व अन्य सामग्री फेंक के फरार हो गए। पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत ब्यौहारी पुलिस से की। शिकायत के आधार पर पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज के उनकी पड़ताल में जुट गई है।


दुर्गा विसर्जन करने गया युवक गहरे में पानी मे डूबा, हुई मौत


अनूपपुर

जिले में सुकेश यादव पिता नानसु यादव उम्र 22 वर्ष नि बेलडोंगरी का अपने गाँव वालो के साथ नर्मदा शिवालय घाट नव दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए गया था, मूर्ति विसर्जन के बाद विसर्जन स्थान से 300 मीटर नीचे नहाने गया वहां पर उपस्थित लोग उनको मना किये की यहाँ गहरा पानी है, परन्तु गहराई का अंदाज नहीं होने से नहाने के लिए पानी मे चला गया और डूबने लगा तब उसका दोस्त गोपाल परसते कूद कर बचाने का प्रयास किया परन्तु उसे तैरते नहीं आता था वह बाहर आ गया और सुकेश यादव पानी मे डूब गया तैराक गाँव वालों की मदत से लगभग 2-3 घंटे बाद शव निकाला जा सका घटना लगभग 3.00 बजे आसपास की है!

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget