अनूपपुर व कटनी धोखाधड़ी में फरार आरोपियों की संपत्ति कुर्की के न्यायालय जारी किए आदेश

*पूर्व में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जारी किए गए थे वारंट व 5 हजार का इनाम*


अनूपपुर

थाना माधवनगर में दर्ज अपराध क्रमांक 627/2024, धारा 420, 467, 468, 471, 120बी भारतीय दंड संहिता के अंतर्गत यूरो प्रतीक इस्पात इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के फरार निदेशकों हिमांशु श्रीवास्तव, सन्मति जैन एवं सुनील अग्रवाल के विरुद्ध संपत्ति कुर्की की कार्यवाही हेतु न्यायालय कटनी द्वारा उद्घोषणा जारी की गई है। पूर्व में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी किए गए थे, लेकिन लगातार फरार रहने के कारण कुर्की की कार्यवाही की जा रही है।

 *मामले का विवरण* 

दिनांक 27 जुलाई 2024 को प्रार्थी हरनीत लांबा की शिकायत पर थाना माधवनगर में मामला पंजीबद्ध किया गया था। शिकायत में आरोपी निदेशकों पर धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेज तैयार करने और वित्तीय अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगाए गए थे। पुलिस द्वारा मामले की गहन विवेचना की जा रही है, और आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस अधीक्षक कटनी द्वारा इन आरोपियों की गिरफ्तारी में सहायता देने वालों के लिए ₹5000 का इनाम घोषित किया गया है। बावजूद इसके, आरोपी अपने निवास और कार्यस्थल से फरार हैं।

 *आरोपी निदेशकों का विवरण* 

1. हिमांशु श्रीवास्तव पिता रामनाथ श्रीवास्तव उम्र करीबन 54 वर्ष निवासी बिरगांव, कैलाश नगर, जिला रायपुर

2. सन्मति जैन पिता देवेंद्र जैन उम्र करीबन 46 वर्ष निवासी वार्ड नं. 02, दर लोहरिया वार्ड, कोतमा, जिला अनूपपुर

3. सुनील अग्रवाल पिता रामलखन अग्रवाल उम्र करीबन 48 वर्ष निवासी वार्ड नं. 04, निगवानी मार्ग, कोतमा, जिला अनूपपुर

सभी आरोपी वर्तमान में रायपुर स्थित जीई रोड, फरिस्ता कॉम्प्लेक्स, जे-1 में निवासरत बताए जाते हैं। उनकी अग्रिम जमानत याचिकाएं मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय जबलपुर एवं सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली द्वारा पूर्व में खारिज की जा चुकी हैं।

 *आगे की कार्यवाही* 

न्यायालय द्वारा दिनांक 09-11-2024 को प्रातः 11:00 बजे आरोपियों को न्यायालय में उपस्थित होने का आदेश दिया गया है। यदि वे न्यायालय में उपस्थित नहीं होते हैं, तो उनकी संपत्ति कुर्क करने की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास लगातार जारी हैं, ताकि उन्हें जल्द से जल्द न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा सके।

सांप काटने व मोटरसाइकिल ट्रैक्टर की टक्कर से दो की हुई मौत


अनूपपुर

जिला चिकित्सालय अनूपपुर में दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत की सूचना पर अस्पताल पुलिस जांच कर रही है जिस सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार शहडोल जिले के जैतपुर थाना अंतर्गत आमली दमक गांव के 42 वर्षीय पौलुष एक्का पिता मुगुल एक्का जो विगत दिनों अपने घर में जमीन पर सोया था, अचानक अत्यंत जहरीले डंडा करायल प्रजाति के सांप ने अंगुली में काट दिया जिसकी जानकारी मृतक ने स्वयं दूसरे कमरे में सो रही अपनी पत्नी को बताते हुए खोजबीन दौरान घर के दरवाजे के पास बैठे डंडाकरायल सांप को लाठी से मार कर मरीज को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय अनूपपुर लाकर भर्ती कराया गया जहां उपचार दौरान मृत्यु हो गई। वहीं दोपहर जैतहरी नगर अग्रसेन तिराहा के पास अपने ग्रह ग्राम गोरसी से क्योटार गाव एक कार्यक्रम में जा रहे 48 वर्षीय ललन राठौर पिता मिलन राठौर की मोटरसाइकिल पर ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए ठोकर मार दी जिससे गंभीर रूप से घायल ललन राठौर की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतहरी से गंभीर स्थिति में उपचार हेतु जिला चिकित्सालय अनूपपुर पहुचने के पूर्व ही मौत हो गई। दोनों घटनाओं की सूचना ड्यूटी डॉक्टर द्वारा किए जाने पर जिला अस्पताल पुलिस द्वारा दोनों मृतको के शवो का परिजनों की उपस्थिति में पंचनामा कर ड्यूटी डॉक्टर से पी,एम,कराने बाद अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को सौंपते हुए प्रारंभिक जांच कर घटना की एग्री जांच हेतु संबंधित थानो को सूचित किया है।

शराब पीकर वाहन चलाते दो शराबियों पर पुलिस ने की कार्यवाही


अनूपपुर

वर्तमान में नवरात्रि त्यौहार होने से रामनगर थाना क्षेत्र में नवदुर्गा प्रतिमा देखने हेतु काफी मात्रा में श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं, जिससे क्षेत्र में काफी भीड बनी रहती है। काली मंदिर तिराहा राजनगर में सुरक्षा व्यवस्था डियूटी के दौरान दो मोटर सायकल चालको के द्वारा मोटरसाइकिल को लहराते हुये चलाते पाए गए थे। किसी प्रकार की दुर्घटना की संभावना पर मोटर साइकिल चालकों को रोककर चेक किया शराब पिए हुए पाए गए, ब्रीथ एनालाइजर मशीन से शराब की मात्रा चेक करने पर काफी मात्रा में शराब का सेवन किए हुए पाए जाने पर दोनों व्यक्तियों राकेश कुमार बर्मन पिता वीरसाय बर्मन उम्र 25 वर्ष निवासी देवडांड थाना मरवाही जिला जीपीएम (छग) एवं। प्रदीप चौधरी पिता बलराम चौधरी उम्र 31 वर्ष, निवासी रगटा थाना मरवाही जिला जीपीएम (छग) की मोटर सायकल हीरो होण्डा वाहन क्र० CG 10 EP 9498 तथा टीव्हीएस स्टार वाहन क्र० CG 31 B 1965 को जप्त कर दोनों शराबियों के विरूद्ध धारा  185,129/194 (D), 130/177(3) एमव्ही एक्ट के तहत कार्यवाही कर दोनों मोटरसाइकिल को थाना परिसर में सुरक्षित खड़ा कराया गया है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget