बेटे के बाद जोहिला नदी से निकली मां की लाश


उमरिया

जिले के नौरोजाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवगवां निवासी द्रोपदी बैगा का शव भी जोहिला नदी में पाया गया है। गौरतलब है कि दो दिन पहले मृत महिला अपने 5 साल के बेटे अंकुश बैगा को लेकर घर से निकली थी। तभी से लापता महिला और उसके बेटे की तलाश की जा रही थी। बुधवार को अंकुश का शव जोहिला नदी से बरामद किया गया था। गुरुवार को पाली थाना क्षेत्र के छिंदहा सलैया गांव के पास द्रोपदी भी मृत अवस्था मे पाई गई। घटना की सूचना मिलते एसडीओपी पाली एससी बोहित, नौरोजाबाद थाना प्रभारी राजेश चंद्र मिश्रा सहित दोनों थाना क्षेत्रों की पुलिस ने पहुंच कर हालात का जायजा लिया। पोस्टमार्टम के उपरांत महिला का शव परिजनों को सौंप दिया गया है। इस मामले में प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई है।

नापतौल विभाग ने श्री कृष्णा ज्वेलर्स में मारा छापा, कांटा नही पाया गया सत्यापित


शहड़ोल

शहडोल जिले के प्रतिष्ठित श्री कृष्णा ज्वेलर्स में नापतौल विभाग ने दी दबिश, श्री कृष्णा ज्वेलर्स शहडोल में एक तौल कांटा सत्यापित नहीं होना पाए जाने पर प्रकरण बनाया गया। सवाल यह उठता है कितने बड़े ज्वेलर्स की दुकान में अगर नापतोल के कांटे में गड़बड़ी है तो इसका मतलब अब तक कितने लोगों के साथ धोखाधड़ी की गई है और अगर यह इतना बड़ा मामला है तो पुलिस ने इस पर क्या एक्शन लेगी। क्या उन लोगों के साथ जिनके साथ यह धोखाधड़ी और ठगी हुई होगी, उन्हें न्याय मिलेगा और इसके साथ ही अन्य सर्राफा व्यवसायियो के यहां भी क्या इसी तरह नापतोल की धोखाधड़ी की जाती होगी इसके लिए भी कोई जांच कमेटी बनाई गई है या बनाई जाएगी यह एक बड़ा प्रश्न है। बड़े बड़े नाम वाले परदे के पीछे से बड़ा खेल खेलकर लाखो का व्यवसाय इसी तरह करके करते हैं। इस खेल का पूरी तरह पर्दाफाश होना चाहिए।

युवक ने अज्ञात कारणों से घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या


अनूपपुर

करनपठार थाना अंतर्गत इटौर निवासी 35 वर्षीय फूल सिंह पिता कन्धी सिंह गोडं में विगत रात अज्ञात कारणों से घर के अंदर फांसी लगा ली जिससे उसकी मौत हो गई घटना की जानकारी थाना करनपठार में दिए जाने पर थानाप्रभारी संजय खलखो पुलिस दल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा कर शव के पी,एम,हेतु अस्पताल भेजते हुए जांच प्रारंभ की प्रारंभिक जांच दौरान युवक के आत्महत्या करने का कारण ज्ञात नहीं हो सका है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget