कलेक्टर ने छात्रावास प्रभारी अधीक्षिका व अस्पताल सहायक ग्रेड 3 को किया निलंबित


अनूपपुर

कलेक्टर हर्षल पंचोली ने शासकीय माध्यमिक विद्यालय सिवनी की माध्यमिक शिक्षक एवं प्रभारी अधीक्षिका कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास जैतहरी सुनीता यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गौरतलब है कि प्रभारी अधीक्षिका कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास तथा शासकीय माध्यमिक विद्यालय सिवनी की माध्यमिक शिक्षक सुनीता यादव के विरुद्ध विद्यालय से अनुपस्थित रहने, छात्रों को छात्रवृत्ति राशि भुगतान न किए जाने, खाद्यान्न एवं स्टॉक पंजी संधारित नहीं किए जाने के संबंध में शिकायत प्राप्त हुई थी। उक्त शिकायत की जांच जिला शिक्षा अधिकारी अनूपपुर से कराई गई। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन के अनुसार सुनीता यादव माध्यमिक शिक्षक शासकीय माध्यमिक विद्यालय सिवनी 16 जुलाई से 24 अगस्त 2024 तक चिकित्सा अवकाश में रही है, जबकि छात्रावास की उपस्थिति पंजी में माह जुलाई, अगस्त एवं सितंबर दिनांक 25 सितंबर 2024 तक उपस्थिति पाई गई, जो अनियमितता की श्रेणी में आता है। सुनीता यादव माध्यमिक शिक्षक शासकीय माध्यमिक विद्यालय सिवनी एवं प्रभारी अधीक्षिका कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास जैतहरी के विरुद्ध विद्यालय में अनुपस्थित रहने, छात्रों को छात्रवृत्ति राशि भुगतान न किए जाने, खाद्यान्न एवं स्टॉक पंजी संधारित नहीं किए जाने की शिकायत प्रमाणित पाई गई। कलेक्टर ने सुनीता यादव माध्यमिक शिक्षक शासकीय माध्यमिक विद्यालय सिवनी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है तथा उनका मुख्यालय कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी अनूपपुर नियत किया है। निलंबन अवधि में इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय के सहायक ग्रेड-3 किया निलंबित

जिला चिकित्सालय अनूपपुर में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 रामदुलारे संत को कलेक्टर ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गौरतलब है कि कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में जनसुनवाई के दौरान श्यामप्यारी रोहिदास पिता स्वर्गीय परसराम म.स्वा.कार्य. उप स्वास्थ्य केंद्र धुरवासिन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परासी ने कलेक्टर के समक्ष आवेदन प्रस्तुत कर निवेदन किया गया कि रामदुलारे संत सहायक ग्रेड 3 जिला चिकित्सालय अनूपपुर के द्वारा उनका जीपीएफ पासबुक नहीं बनाया गया है तथा जीपीएफ का निराकरण नहीं किया जा रहा है। उक्त संबंध में कलेक्टर द्वारा संबंधित को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर तीन दिवस के अंदर जवाब चाहा गया था। श्री संत द्वारा कारण बताओ सूचना पत्र का जवाब एवं प्रति उत्तर प्रस्तुत कर लेख किया गया है कि श्यामप्यारी रोहिदास महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता को स्वैच्छिक सेवानिवृत्त 10 मई 2024 से स्वीकृत किया गया है, इस विभाग अंतर्गत सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों की जीपीएफ पासबुक संधारण एवं भुगतान स्थानीय कार्यालय में लेखा शाखा द्वारा किया जाता है, जो लेखा शाखा का प्रभार मेरे पास नहीं है। संबंधित के पत्र एवं निर्देश प्राप्त होते ही मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा लेखापाल को आदेशित किया गया है कि संबंधित के जीपीएफ पासबुक को तत्काल तैयार कर भुगतान करने की कार्यवाही करे श्यामप्यारी रोहिदास पिता स्वर्गीय परसराम, म.स्वा.कार्य., उप स्वास्थ्य केन्द्र धुरवासिन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परासी के जीपीएफ राशि का भुगतान अभी भी लंबित होने से रामदुलारे संत सहायक ग्रेड-3 जिला चिकित्सालय अनूपपुर द्वारा प्रस्तुत जवाब एवं प्रति उत्तर समाधान कारक नहीं है। जिसके फलस्वरूप कलेक्टर हर्षल पंचोली ने  रामदुलारे संत सहायक ग्रेड 3 जिला चिकित्सालय अनूपपुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है तथा निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय जिला चिकित्सालय अनूपपुर नियत किया गया है। श्री संत को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

अनिरुद्धाचार्य की कूटरचित तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल विहिप ने सौंपा ज्ञापन, युवक गिरफ्तार


अनूपपुर

समाज विशेष के युवक ने सनातन कथा वाचक स्वामी अनिरुद्धाचार्य जी की कूटरचित एक तस्वीर सोशल मीडिया में शेयर करते हुए उनके मान मर्दन की कोशिश की। छद्म तस्वीर के वायरल होने से लोगों में नाराजगी फैल गई। जिस पर विश्व हिन्दू परिषद सहित विविध संगठनों के युवाओं ने पुलिस अधीक्षक के नाम एक शिकायती पत्र अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को सौंप कर कार्यवाही की मांग की। जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया गया हैं।

कट्टरपंथी ताकतों द्वारा समाज में विद्वेष फैलाने के उद्देश्य से देवी, देवताओं, साधू संतों, धार्मिक संरचनाओं या विभिन्न धर्मों को नीचा दिखलाने के उद्देश्य से चंद लोग ऐसी गतिविधियों में संलिप्त हैं, जिसके कारण समाज में विद्वेष फैलने की आशंका बढ़ जाती है। ऐसे में पुलिस और प्रशासन का भी दायित्व बढ़ जाता है कि वह समाज का माहौल खराब ना होने दें। गुरूवार को सोशल मीडिया में मोहम्मद आसिफ अली पुत्र रियाजुद्दीन निवासी ग्राम चिल्हारी थाना चचाई ने सनातन कथा वाचक स्वामी अनिरुद्धाचार्य जी की कूटरचित एक तस्वीर पोस्टर के बाद लोगों में नाराजगी फैल गई। जिस पर विश्व हिन्दू परिषद सहित विविध संगठनों के युवाओं ने मोहम्मद आसिफ अली के विरुद्ध युवाओं ने पुलिस अधीक्षक मोती उर्र रहमान के नाम शिकायती पत्र अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इसरार मंसूरी को सौंप कर कार्यवाही की मांग की। शिकायत पत्र में कहा गया कि युवक द्वारा समाज का माहौल दूषित करने और विद्वेष पैदा करने के उद्देश्य से ऐसा कृत्य किया गया है। उसके विरुद्ध प्रकरण दर्ज करके सख्त कार्यवाही की जाए। जिस पर चचाई पुलिस ने त्व रित कार्यवाई करते हुए आसिफ अली को गिरफ्तार कर 151 की कार्यवाई की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इसरार मंसूरी ने बताया कि आरोपित युवक को गिरफ्तार कर 151 की कार्यवाई की गई हैं।

भक्ति का अनोखा तरीका, नवरात्रि में भक्त ने अन्न-जल त्यागा, शरीर पर उगाए जवारे


उमरिया

जिले में नवरात्रि पर आस्था का ऐसा मामला सामने आया है जिसे देख हर कोई दंग है। एक देवी भक्त शारदेय नवरात्र पर अपने शरीर पर जवारे उगाकर साधना में लगे हैं। जिसे देखने के लिए काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भक्त द्वारा अन्न जल भी त्याग दिया गया है और नवरात्रि तक बिना कुछ खाए-पिये माता का नाम जपते हुए भक्ति में लीन हैं।

हिंदू धर्म में मान्यता है कि देवी-देवाताओं की भक्ति के पीछे अपार शक्ति छिपी होती है जिसका नतीजा है कि भक्त भगवान की भक्ति में कठिन से कठिन तपस्या को भी बड़ी आसानी से पूरा कर लेते है। कुछ ऐसी ही कठिन तपस्या ग्राम रोहनिया में देखने को मिली है जहां नवरात्रि के अवसर पर देवी मां को खुश करने के लिये एक भक्त ने अपने ही शरीर पर जवारे उगा दिए हैं। इस कठिन तपस्या के पीछे भक्त की इच्छा है कि माता की अपार कृपा अपने भक्तों पर बनी रहे और देश में सुख-समृद्धि व अमन-चौन कायम रहे।

नवरात्रि के दिनों में माता की भक्ति का यह अनोखा दृश्य उमरिया जिला के मानपुर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत देवगमा पंचायत के ग्राम रोहनिया निवासी 40 वर्षीय भईयालाल कोल देवी मां के भक्त हैं। माता को खुश करने के लिये उन्होंने नवरात्रि के पहले दिन मंदिर के अंदर बैठकर अपने शरीर पर जवारा बोया, जिसके उगने के बाद पंचमी के दिन देर शाम देवाल घर का पट खोला गया। जिसके बाद से उन्हे देखने के लिए लोगों तांता लगा हुआ है।

माता के भक्त ने अपनी शारीरिक आवश्यकताओं को त्यागकर शरीर पर जवारे बोए हैं और अन्न जल का त्याग किया है और गला सूखने पर सिर्फ दो से तीन चम्मच माता के चरणों में चढ़ाए हुए जल का ही सेवन करते हैं। पंचमी को देवाल घर जवारे का पट खुलने के बाद शरीर पर जवारे उगाने वाले भक्त को देखने के लिये अब चिल्हारी अमरपुर महरोई बडछड़ कई ग्रामों के लोगों की भीड़ उमड़ रही है और देवाल घर परिसर में भजन कीर्तन व आरती का दौर जारी है। नवरात्रि के नौ दिनों तक चलने वाली इस कठिन तपस्या को पूरी करने के बाद नौंवी के दिन मैहर मंदिर में देवी मां को भक्त द्वारा अपने शरीर पर बोए हुये जवारे को चढ़ाया जाएगा। फिलहाल भक्त की इस भक्ती की चर्चा इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है और दर्शन करने वालों की भीड़ भी उमड़ रही है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget