जिला बदर आदतन अपराधी संतोष पटेल को पुलिस ने किया गिरफ्तार 


अनूपपुर

थाना कोतवाली पुलिस द्वारा नवरात्रि एवं दशहरा पर्व को शान्ति पूर्ण मनाये जाने हेतु लगातार असामाजिक तत्वो एवं आदतन अपराधियो की चेकिंग कर सख्त कार्यवाही की जा रही है।  बुधवार की रात्रि आदतन अपराधियो की चेकिंग के दौरान टी.आई. कोतवाली अरविन्द जैन, प्रधान आरक्षक शेख रसीद एवं महेन्द्र राठौर के द्वारा जिला बदर आदतन आरोपी संतोष पटेल पिता रामकुमार पटेल उम्र करीब 30 साल निवासी वार्ड न. 09 अनूपपुर को शंकर मंदिर तिराहा के पास जिला बदर आदेश का उल्लंघन कर बिना अनुमति नगर में घूमते पाये जाने पर पकड़ा जाकर थाना कोतवाली अनूपपुर में अपराध क्रमांक 446/24 धारा 223 बी.एन.एस. एवं धारा 14  म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम में अपराध पंजीबद्ध किया जाकर गिरफ्तार किया गया है।

उल्लेखनीय है कि जिला बदर आरोपी संतोष पटेल निवासी अनूपपुर के विरूद्ध बलात्कार, महिला से अश्लील छेड़खानी, मारपीट, अड़ीबाजी, वसूली एवं आर्म्स एक्ट के आधा दर्जन आपराधिक प्रकरण  थाना कोतवाली अनूपपुर में  दर्ज है एवं न्यायालय में विचाराधीन है जो न्यायालय कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, जिला अनूपपुर द्वारा प्रकरण क्र. 30/ जिला बदर /2022 में दिनांक 13 अक्टूबर 2023 को संतोष पटेल निवासी अनूपपुर को म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 3.1 धारा - 5 की कंडिका (क), (ख) तथा सहपठित धारा 7 के अंतर्गत जिला अनूपपुर की चतुर्दिक राजस्व सीमा तथा सीमा से लगे हुए म.प्र. राज्य के जिला शहडोल, उमरिया एवं डिण्डौरी चुतर्दिक राजस्व सीमाओ से एक वर्ष के कालावधि के लिए निष्कासित करने का आदेश जारी किया गया है। जो उक्त आदेश का उल्लंघन करते पाये जाने पर आरोपी संतोष पटेल को कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है।

6 मेडिकल स्टोर में मरीजो को रात में मिलेगी दवाई, स्वास्थ्य विभाग की बैठक में निर्णय


अनूपपुर

जिला मुख्यालय में रात्रि में मेडिकल स्टोर्स के बंद हो जाने की स्थिति में मरीज एवं उनके परिजनों को आपातकालीन स्थिति में होने वाली परेशानी के पर संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने दवा विक्रेताओं की बैठक कर रात्रि में आपातकालीन स्थिति में मरीज एवं उनके परिजनों को दवा उपलब्ध कराने के संबंध में निर्देश दिए गए।

*रात्रि में 6 मेडिकल स्टोर में मिलेगी दवा*

बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अशोक कुमार अवधिया ने दवा विक्रेताओं की बैठक में कहा कि आपातकालीन स्थिति में दवा उपलब्ध कराए जाने के लिए जिला मुख्यालय के दवा विक्रेताओं द्वारा आपसे विमर्श के बाद नगर के 6 दवा दुकानों में भारती मेडिकल स्टोर, महेंद्र मेडिकल स्टोर, शुभम मेडिकल स्टोर, संजीवनी हॉस्पिटल फार्मेसी, तिरुपति मेडिकल स्टोर, दीपक मेडिकल स्टोर रात्रि के समय एवं आपातकालीन स्थिति में मरीज एवं उनके परिजनों को सेवाएं देंगे। साथ ही जिला चिकित्सालय के सूचना पटल पर दवा उपलब्ध कराने वाले मेडिकल स्टोर एवं उनके संचालक के नंबर चस्पा किए जाएंगे जिससे कि यहां आने वाले मरीज को यह सुविधा प्राप्त हो सके। जिससे आवश्यकता पड़ने पर रात्रि में संबंधित मेडिकल स्टोर से दवा प्राप्त कर सके।

सीइओ व लेखापाल के खिलाफ खुला मोर्चा जनपद अध्यक्ष व सदस्य, कलेक्टर को सौपा ज्ञापन

*15 अक्टूबर से आमरण अनशन की दी चेतावनी*


अनूपपुर

जनपद पंचायत कोतमा में प्रभारी जपं सीइओ और प्रभारी लेखापाल के खिलाफ जपं अध्यक्ष और सदस्य लामबंद हो गए हैं, जहां सोमवार को कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक के साथ जिपं सीइओ के नाम ज्ञापन प्रेषित करते हुए आगामी 15 अक्टूबर से आमरण अनशन पर बैठने की चेतावनी दे डाली है। अधिकारियों को दिए गए ज्ञापन में जनप्रतिनिधियों ने उल्लेख किया है कि हम सभी जनपद अध्यक्ष और सदस्यगण वर्ष 2022-23 में निर्वाचित होकर आए हैं। लेकिन दो वर्ष से हम लोग अपने जनपद मद की राशियों विकास कार्य प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं प्रभारी लेखापाल दोनों के तानाशाही से नहीं कर सके हैं। विकास कार्य अवरूद्ध है। प्रभारी अधिकारी एवं प्रभारी लेखापाल स्वयं को लाभ अर्जित करने भ्रष्टचार करने में माहिर है। वहीं मुख्य मांगों में जनपद समिति द्वारा दी गई 15 वित्त की 10 प्रतिशत राशि की 2022-23 एवं 2023-24 दो वर्ष की कैशबुक बिल, व्हाउचर एवं सभी अभिलेख जब्त कर जांच कराया जाए। 5वां राज्य वित्त आयोग की राशि से जप के बिना प्रस्ताव के ही नियम विरूद्ध कुर्सी, टेबिल, पंखा, कूलर, क्रय कर भ्रष्टचार किया गया है, सभी रिकार्ड जब्त कर जांच कराई जाए। वर्ष 2022-23 एवं 2023-24 में राज्य शासन द्वारा दी गई मद 5वां राज्य वित्त में कार्यालय द्वारा किए गए भुगतान बिल, कैश बुक जब्त कर जांच कराया जाए। विष्णु गुप्ता प्रभारी लेखापाल विगत कई वर्षों से वित्त का प्रभार कार्य देख रहे हैं, वर्ष 2015- 16 से 2022-23 तक की सभी अभिलेख जब्त कर जांच कराई जाए। प्रभारी लेखापाल और प्रभारी सीइओ को पद से मुक्त कर जांच कराया जाए शामिल है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget