खाद्य विभाग ने चाट सेन्टरो में दी दबिश, श्याम डेयरी से पनीर व दही के लिए नमूने 


अनूपपुर

मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत कलेक्टर हर्षल पंचोली के निर्देश पर जिला मुख्यालय अनूपपुर के रवि चाट सेन्टर, शैलेन्द्र साहू चाट सेन्टर, राहुल चाट सेन्टर, राकेश चाट सेन्टर, विष्णु चाट सेन्टर का औचक निरीक्षण खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के खाद्य सुरक्षा अधिकारी आर.के. सोनी तथा नगरपालिका अनूपपुर के स्वच्छता निरीक्षक डी.एन. मिश्रा द्वारा किया गया। चाट सेन्टर के संचालकों को अधिकारियों ने अमानक खाद्य पदार्थों का उपयोग नही करने, अखाद्य कलर का उपयोग न करने, स्वच्छता का पालन करने तथा खाद्य सामग्रियों में गुणवत्तायुक्त खाद्य सामग्री का उपयोग करने के संबंध में समझाईश दी गई। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने चाट दुकान संचालकों को निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा है। भ्रमण के दौरान अनूपपुर नगर में स्थित श्याम डेयरी का भी निरीक्षण खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा किया गया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ए.के. अवधिया भी उपस्थित थे। श्याम डेयरी के निरीक्षण के दौरान पनीर एवं दही के नमूने संग्रहित किए गए। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने खाद्य पदार्थों के गुणवत्ता के संबंध में संचालक को आवश्यक निर्देश दिए।

जोहिला नदी मे मिला बालक का शव


उमरिया

जिले के नौरोजाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत जोहिला नदी मे सुबह एक बालक का शव पाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर हालात का जायजा लिया और कार्यवाही प्रारंभ की। मृत बच्चे की शिनाख्त अंकुश बैगा पिता सियाराम 5 वर्ष निवासी देवगवां के रूप मे हुई है। बताया जाता है कि दो दिनों पूर्व बालक की मां उसे लेकर घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। जिसके बाद से मां-बेटे की तलाश की जा रही थी। पुलिस महिला की खोजबीन में जुटी हुई है।

स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा के साथ सुनसान जगह पर हुआ सामूहिक दुष्कर्म


उमरिया

जिले के मानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली कक्षा 9 की छात्र 27 जुलाई को अपने घर से स्कूल जाने को निकली तभी 4 लोग बीच रास्ते से बाइक में उठाकर सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किये और उसका वीडियो भी बना लिए।

इस मामले में एडिशनल एसपी प्रतिपाल सिंह महोबिया ने बताया कि मानपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की ने शिकायत की है कि 27 जुलाई को वो स्कूल जा रही थी उस समय दो व्यक्ति उसको जबरदस्ती उसको मोटरसाइकिल में बैठा कर सुनसान खेत मे बने माकान में ले गए और वहां पर एक व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया और दूसरे ने फोटो वगैरह लिये, इस टाइप की शिकायत की है, जिस पर हमने एफआईआर दर्ज कर सामूहिक दुष्कर्म की धारा 70 (2), 137(2), 87 बीएनएस और पास्को एक्ट की धारा लगाई है और 4 व्यक्तियों पर एफआईआर की है, जिसमें अभिषेक कुशवाहा, टिंकू सोनी, भोला सोनी और एक व्यक्ति और है जिसको वो लड़की पहचानती नही है, अभी आरोपियों की तलाश की जा रही है।

जुलाई की घटना अक्टूबर में जाकर खुली और पुलिस को पास्को एक्ट के तहत चार आरोपियों पर मामला दर्ज करना पड़ा। अब इस पुलिसिया कार्रवाई पर सवाल खड़े हो रहे है कि आखिर ऐसा क्या था कि पुलिस को इसमें एफआईआर दर्ज करने में इतना समय गुजर गया आखिर पुलिस किसके दबाव में थी अब इस कार्रवाई पर कई सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं।गौरतलब है कि जिले में लगातार बढ़ रहे महिला संबंधित अपराधों पर लगाम लगने का नाम नही ले रहा है, जबकि प्रदेश सरकार महिला सुरक्षा के बड़े बड़े दावे कर रही है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget