मोटर साईकिल से गिरकर घायल हुआ युवक


अनूपपुर

जिले के थाना भालूमाड़ा क्षेत्र में मंगलम आईटीआई के पास मोटर साईकिल से गिरकर एक 40 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया हैं, घायल को सहायता की आवश्यकता पर सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल को प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल भालूमाड़ा थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112/100 स्टाफ आरक्षक देवेन्द्र सिंह एवं पायलट अमर दास पनिका ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि मोटर साईकिल से गिरकर घायल हुए संतोष चौधरी पिता सहदेव चौधरी उम्र 40 वर्ष निवासी छौहरी को डायल-112/100 जवानों ने एफ़ आर व्ही वाहन से ले जाकर परासी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहाँ घायल व्यक्ति का उपचार किया जा रहा है।

नगर परिषद के सब इंजीनियर की पार्षद ने की शिकायत, ठेकेदार से सांठगांठ के आरोप


अनूपपुर

नगर परिषद बरगवां अमलाई में पदस्थ सब इंजीनियर अंजनी प्रजापति पर वार्ड क्रमांक 2 के पार्षद सौरभ कोरी द्वारा आरोप लगाया गया है कि वह समय पर कार्यालय नही पहुंचने एवं परिषद में कार्यरत ठेकेदार से सांठगांठ कर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया गया है। पार्षद ने संयुक्त संचालक को शिकायत भेजकर कार्यवाही की मांग की है शिकायत में बताया कि सब इंजीनियर अंजनी शासन के नियमो की अवहेलना कर रहे है एवं समय पर कार्यालय नही पहुंचते जबकि नियमानुसार सुबह 10 बजे से 6 बजे तक कार्यालय में उपस्थित रहने को शासन ने सर्कुलर जारी किया है समय पर कार्यालय में उपस्थित न होने के कारण हितग्राहियों के कार्य प्रभावित हो रहे है। क्षेत्र की जनता के कार्य नही होने से परेशान हो रहे है। 

यह भी आरोप लगाया गया है कि नगर परिषद क्षेत्र में एलटी लाइट नवीनीकरण का कार्य चल रहा है जिसमे गुणवत्ता की अनदेखी की जा रही है। वार्ड क्रमांक 2 में एलटी लाइट के कार्य मे ठेकेदार द्वारा टेढ़ा पोल लगाया गया है जो कभी भी सामने स्थित घर पर धराशायी हो सकता है जिससे बड़ी दुर्घटना हो सकती है। जिसे पार्षद सौरभ कोरी द्वारा इंजीनियर अंजनी प्रजापति को बताने और दिखाने के बाद भी उसमें सुधार नही कराया गया है। पार्षद ने आरोप लगाया है कि इंजीनियर और ठेकेदार के बीच सांठगांठ से गुणवत्ताहीन कार्य कराया जा रहा है जिसका भुगतान भी करा दिया गया है। बता दे कि नगर परिषद के गठन के बाद से क्षेत्र में विकास का कोई पता नही चल रहा है। शासकीय योजनाओं का क्रियान्वयन जैसे कायाकल्प -1, कायाकल्प-2 एवं मुख्यमंत्री अधोसंरचना 2,3,4 का आज तक क्रियान्वयन नही हुआ है। बताया गया कि क्षेत्र की समस्याओं के विषय मे बताए जाने के बाद भी अधिकारी द्वारा उस पर अमल नही किया जाता है।

500 किलो 41 लाख का गांजा कार सहित पुलिस ने किया जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार

*तस्कर ओडिशा से राजेंद्रग्राम सप्लाई करने ले जा रहे थे गांजा, सीजी पुलिस की कार्यवाही*


अनूपपुर

छत्तीसगढ़ की पेंड्रा पुलिस ने अनूपपुर जिले के 2 गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि दोनों तस्कर 41 लाख का 5 क्विंटल गांजा राजेंद्रग्राम लेकर जा रहे थे, जिन्हें पुलिस ने घेराबंदी कर धर दबोचा है। पूरा मामला जीपीएम थाना क्षेत्र का है। दरअसल, अनूपपुर के 2 गांजा तस्कर ओडिशा के बलंगीर से गांजा लेकर आ रहे थे। पुलिस को इसकी खबर मिली। पुलिस ने नाकेबंदी कर चेकिंग तेज की। इस दौरान कार से 2 लोग आते नजर आए। गाड़ी रोककर तलाशी ली गई।

इस दौरान पुलिस ने दोनों को गांजा के बारे में पूछताछ की। पायलटिंग वाहन और सहयोगियों सप्लायर्स की जानकारी भी मिली है। इस बार भी गांजा ओडिशा के बलांगीर क्षेत्र से मध्यप्रदेश के राजेंद्रग्राम की ओर ले जाया जा रहा था। गांजा तस्करों से गांजा 2.2 क्विंटल मूल्य लगभग 41 लाख, XL 6 कार अनुमानित मूल्य 10 लाख, मोबाइल 3 नग, नगदी रकम 1500 रुपए जब्त हुआ है। गिरफ्तार आरोपियों में रामप्रसाद यादव पिता दसुवा यादव उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम ताराडांड थाना अनूपपुर जिला अनूपपुर, सोनू पांडे पिता स्व विशेष पांडे उम्र 30 वर्ष थाना अनूपपुर जिला अनूपपुर को गिरफ्तार किया गया है।

वर्तमान कार्रवाई को मिलाकर लगभग एक माह में जीपीएम पुलिस ने तीन मामलों में लगभग 485 किलो गांजा जिसका बाजार मूल्य लगभग एक करोड़ है। वहीं पांच चारपहिया वाहन जिनकी बाजार कीमत लगभग 60 लाख बरामद किया है। वहीं फाइनेंशियल ट्रेल को ट्रेस करते हुए 2 दर्जन खाते होल्ड करवाएं हैं। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में मध्यप्रदेश के 7 और छत्तीसगढ़ के 4 कुल 11 व्यक्तियों पर कार्रवाई की गई है। सभी मामलों में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20बी और 29 के तहत कार्यवाही की गई है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget