नाबालिग किशोरी को बहला फुसला कर भगा ले जाने, दुष्कर्म करने के आरोप में तीन आरोपी गिरफ्तार


अनूपपुर

17 सितंबर 2024 को करीब 16 वर्षीय नाबालिग बालिका के परिजनो द्वारा थाना कोतवाली अनूपपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि रात्रि में अचानक बालिका घर से बिना बताये चली गई है,  जिसकी रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 419/24 धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना की गई।

कोतवाली पुलिस एवं सायबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा घटना दिनांक को अनूपपुर नगर के सी.सी.टी.वी. फुटेज एवं मोबाईल काल डिटेल से प्राप्त जानकारी के आधार पर उक्त बालिका को दमन एवं दीप केन्द्र शासित प्रदेश के सिलवासा से दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त की गई। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि नाबालिग बालिका की मोबाईल पर खेले जाने वाले आनलाईन फ्री फायर गेम एवं सोशल मीडिया इन्स्टांग्राम में नैनेश्वर हीरे (21 वर्ष) निवासी गोरेगांव मुम्बई (महाराष्ट्र) से परिचय होने के बाद दोस्ती हो गई, जिसने नाबालिग बालिका को शादी करने का बहकावा देकर ट्रेन से कल्याण स्टेशन बुलवा लिया, एवं गोरेगांव मुम्बई में अपने घर में रुकवाकर शादी का झांसा देकर नाबालिग बालिका से दुष्कर्म किया। नाबालिग बालिका को अपने घर में ठहराने में आरोपी नैनेश्वर हीरे के पिता महेन्द्र हीरे ने भी सहयोग किया, और पुलिस के पकड़े जाने के डर से नैनेश्वर हीरे ने उक्त नाबालिग बालिका को गोरेगांव मुम्बई, महाराष्ट्र से दमन एवं दीव केन्द्र शासित प्रदेश में सिलवासा में अपने परिचित राजू पवार के घर पर रुकवा दिया, जो पुलिस द्वारा प्रकरण में धारा 64 (1), 64 (2) (एम),65(1) ,142,87,96,3(5) भारतीय न्याय संहिता 3,4,5 (एल),  6 पाक्सो एक्ट जोड़ा जाकर उक्त तीनों आरोपियों नैनेश्वर हीरे पिता महेन्द्र हीरे उम्र 21 सात निवासी रोहिदास नगर, गोरेगांव मुम्बई महाराष्ट्र, महेन्द्र हीरे पिता देवीदास हीरे उम्र 52 साल निवासी रोहिदास नगर, गोरेगांव मुम्बई महाराष्ट्र, राजू पंवार पिता गोकुल पंवार उम्र करीब 40 साल निवासी सिलवासा दमन एवं दीप केन्द्र शासित प्रदेश को गिरफ्तार कर थाना कोतवाली अनूपपुर लाकर न्यायालय पेश किया। 

चलती ट्रेन में अज्ञात महिला ने दिया धक्का, युवक की ट्रेन की चपेट आने से कटा पैर


अनूपपुर

अनूपपुर रेलवे स्टेशन से लगभग 800 मीटर की दूरी में शहडोल की ओर से आ रही गाड़ी संख्या 08748 कटनी बिलासपुर मेमो ट्रेन में सफर के दौरान अनूपपुर रेलवे स्टेशन के पहले शहडोल की ओर से आ रही मालगाड़ी के ड्राइवर ने स्टेशन मास्टर को सूचना दी की लगभग 800 मीटर की दूरी पर ट्रैक के किनारे एक युवक घायल अवस्था में पड़ा हुआ है, जिसे लेकर तत्काल स्टेशन मास्टर ने आरपीएफ थाना अनूपपुर में सूचना दिया, सूचना मिलते ही तत्काल ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ एएसआई अमृतलाल साहू व मनोज सिंह के द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से घायल को जिला चिकित्सालय अनूपपुर लाया गया, जहां पर ड्यूटी डॉक्टर कुलदीप सिंह परस्ते के द्वारा सीएमएचओ अशोक अवधिया को सूचना देने पर तत्काल मौके पर पहुंचते हुए, डॉक्टर साकेत कौशिक, डॉक्टर संजय सिंह, डॉक्टर उन्नति सिंह, डॉक्टर अंजली राठौर के द्वारा घायल का तत्काल ऑपरेशन करते हुए जान बचाई, तत्पश्चा घायल को कैजुअल्टी वार्ड में भर्ती कर ड्यूटी पर स्टाप नर्स एवं डॉक्टर की निगरानी में रखकर उपचार किया जा रहा है। घायल की जान बचाने में स्टाफ नर्स, ड्रेसिंग स्टाफ, सुरक्षा कर्मचारी एवं सफाई कर्मचारी ने अहम भूमिका निभाई। घायल युवक ने बताया कि मेरा नाम संतोष बैगा पिता सम्मू बैगा उम्र 38 वर्ष निवासी वार्ड 13 ज्योतिपुर पेंड्रा गौरेला मरवाही छत्तीसगढ़ का रहने वाला हैं, वह पल्लेदारी का कार्य करता हूँ, पेंड्रा से मैदा लोड कर गाड़ी खाली कर ट्रेन से वापस अपने घर जाते समय ट्रेन स्टेशन में पहुंचने से पहले ही उतरने की हड़बड़ी में अज्ञात महिला के द्वारा संतोष बैगा को चलती ट्रेन में धक्का देने से ट्रेन की चपेट में आ जाने से एक पैर कट गया।

बालिकाओं ने वॉलीबॉल प्रतियोगिता का प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान का जीता खिताब

*राष्ट्रीय स्तर पर अंडर 19 बालिकाओं में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी*


अनूपपुर 

जिले के रामकृष्ण विवेकानंद विद्यापीठ के अंडर 19 बालिकाओं ने वॉलीबॉल प्रतियोगिता का प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान का खिताब जीतकर जिले व विद्यालय का नाम रौशन किया है। अब हरियाणा के करनाल में राष्ट्रीय स्तर पर अंडर 19 बालिकाओं में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी।

रामकृष्ण विवेकानंद विद्यापीठ सी बी एस ई विद्यालय ने भोपाल में अंडर 19 बालिकाओं के मध्य वॉलीबॉल प्रतियोगिता का खिताब जीता यह खिताब भोपाल के ओरिएंटल विद्यालय में आयोजित सी बी एस ई स्तर के विद्यालयों के बीच हुई इस प्रतिस्पर्धा में अंडर 19 बालिकाओं में प्रदेश भर के सी बी एस ई विद्यालय की 19 टीमों ने भाग लिया जिसमें रामकृष्ण विवेकानंद विद्यापीठ कपिलधारा बिजुरी की टीम ने जीत हासिल की 25 वर्षों के बाद रामकृष्ण विवेकानंद विद्यापीठ ने यह मुकाम हासिल किया।

रामकृष्ण विवेकानंद विद्यापीठ कपिलधारा बिजुरी की अंडर 19 बालिकाओं की टीम ने अपने ग्रुप की सभी टीमों को परास्त कर इस खिताब को जीता है और अब सी बी एस ई विद्यालयों की अंडर 19 बालिकाओं की टीम का प्रतिनिधित्व मध्यप्रदेश के लिए करेंगी और अब 22 अक्टूबर को राष्ट्रिय स्तर पर अंडर 19 बालिकाओं में प्रथम आने की दौड़ में शामिल होंगी आपको बता दे रामकृष्ण विवेकानंद विद्यापीठ कपिलधारा बिजुरी के विद्यालय को दक्षिण पूर्व कोयला क्षेत्र (कोयला उत्पादन करने वाली कम्पनी)के द्वारा संचालित किया जा रहा है अब एस ई सी एल के साथ साथ रामकृष्ण विवेकानंद विद्यापीठ परिवार और क्षेत्र के सभी लोगों में खुशनुमा माहौल है और सभी ने इन बच्चों को राष्ट्रीय स्तर पर जीत की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget