रेलवे पीडब्लूआई की रेलवे लाइन में दो टुकड़ों में कटी मिली लाश


शहड़ोल

शहडोल उमरिया रेल खंड के बीच मुदरिया के पास रेलवे ट्रैक मे एक व्यक्ति की लाश पड़ी हुईं मिली। जिसके शरीर के दो टुकड़े हो गए हैं। मृतक की पहचान मुदारिया मे पदस्थ रेल इंजीनियर (पी डब्ल्यू आई) रावेन्द्र सिंह मरावी के रूप मे होना बताई जा रही हैं। जानकारी के अनुसार शहडोल - उमरिया रेल खंड मे मुदरिया के पास रेल ट्रैक मे एक व्यक्ति की लाश पड़ी हुईं मिली। जिसके शरीर के दो टुकड़े हो चुके हैं। इनमे से कमर के ऊपर का हिस्सा रेल ट्रैक के बाहर अथवा नीचे का हिस्सा रेल पटरी के बीच मिला है। पता चला हैं कि उक्त शव की पहचान मुदारिया मे पदस्त रेलवे इंजीनियर (पी डब्ल्यू आई) रावेन्द्र सिंह मरावी के रूप मे की गई है। ऐसी संभावना जताई जा रही हैं कि कार्य के दौरान वह वहाँ से गुजरने वाली किसी ट्रेन कि चपेट में आ गए होंगे। बहरहाल मामले की जांच पड़ताल की जा रही हैं।

युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष हुई गिरफ्तारी, पुलिस नही रोक पाई कांग्रेस की मशाल जुलूस


अनूपपुर

मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के अहवान पर एवं मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष मितेन्द्र दर्शन सिंह के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश के समस्त जिला मुख्यालय में मशाल जुलूस निकाला जाना था, जिसकी सूचना पुलिस प्रशासन को मिली और मध्यप्रदेश की पुलिस द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में मशाल जुलूस के मुख्य आयोजनकर्ताओं को कुछ घंटे पूर्व गिरफ्तार कर लिया गया। इसी क्रम में अनूपपुर जिले में भी महिला सुरक्षा को लेकर मशाल जुलूस युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गुड्डू चौहान के नेतृत्व में निकाला जाना था, परन्तु मशाल जुलूस कार्यक्रम के 2 घंटे पूर्व जिला प्रशासन अनूपपुर के आदेश पर थाना प्रभारी कोतमा द्वारा युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। जिलाध्यक्ष गुड्डू चौहान के गिरफ्तार होने के बाद उनके संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता जिला कांग्रेस कार्यालय से अनूपपुर से मशाल जुलूस निकालने में सफल रहें। प्राप्त जानकारी अनुसार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के अहवान पर एवं युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मितेन्द्र दर्शन सिंह के निर्देश पर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष गुड्डू चौहान द्वारा प्रदेश में बढ़ रहे महिलाओं और बच्चियों के साथ हत्या, घटनाएं, व बलात्कार के विरोध में शांतिपूर्ण तरीके से शान 6 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय से मशाल जुलूस निकाला जाना था जिसकी सूचना प्रशासन को मिलते ही प्रशासन सक्रिय हो गया और मशाल जुलूस कार्यक्रम के 2 घंटे पूर्व मुख्य आयोजनकर्ता गुड्डू चौहान को उनके घर से थाना कोतमा द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। उनके गिरफ्तार होने के बाद भी उनके साथियों व उनके संगठन के पदाधिकारियों ने हार नहीं मानी, उनका मनोबल बना रहा और शाम 5 बजे युवा कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता जिला कांग्रेस कार्यालय अनूपपुर से मशाल जुलूस निकालने में सफल रहें। हालाकि पुलिस की मुस्तैदी के कारण पुलिस बल द्वारा उन्हें बीच रास्ते में ही रोक दिया गया।

वायरल वीडियो की जांच पर मामला दर्ज, मारपीट के प्रकरण में चार आरोपी गिरफ्तार


अनूपपुर

सोशल मीडिया पर ग्राम पसला में मोहम्मद अनवर एवं मो. इस्ताक उर्फ कतन्नी दोनो निवासी वार्ड न. 15 लहसुई थाना कोतमा जिला अनूपपुर के साथ मारपीट का वायरल वीडियो पुलिस को प्राप्त होने पर, कोतवाली पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लिया जाकर वायरल वीडियो की जांच की जाकर मोहम्मद अनवर पिता मोहम्मद आशिक उम्र 28 वर्ष निवासी वार्ड न. 15 लहसुई थाना कोतमा जिला अनूपपुर की शिकायत पर थाना कोतवाली में अजय यादव, रवि चौहान, अमित भदौरिया, रघुवर पटेल, अवधेश, गुडलक, मनीष भदौरिया एवं अन्य के विरूद्ध अपराध क्रमांक 442/24 धारा 296,115(2), 351(3), 3(5) बी.एन.एस. के तहत 7 लोगो के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना की गई। कोतवाली पुलिस द्वारा दबिश दी जाकर  चार आरोपी रघुवर प्रसाद पटेल पिता हरदास पटेल उम्र 40 साल निवासी ग्राम पसला, अजय यादव पिता नरेश चंद्र यादव उम्र 26 साल निवासी  साऊसपुर जिला एटा उत्तर प्रदेश, अभिषेक सिंह भदोरिया उर्फ गुड लक पिता किशोर सिंह उम्र 20 साल निवासी ग्राम भवनपुरा जिला भिंड एवं पार्थ सिंह चौहान पिता विमल सिंह चौहान उम्र 21 साल निवासी नादगांव इटावा, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया जाकर मारपीट में प्रयुक्त प्लास्टिक के पाइप जप्त किए गए हैं एवं शेष आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम लगाई गई है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget