पीकप से अवैध जानवर कर रहे थे परिवहन, पुलिस ने किया जब्त


 अनूपपुर

जिले के चौकी प्रभारी सरई थाना करनपठार को सूचना प्राप्त हुई कि पीकप क्रमांक एमपी 52 GA 0954 का चालक अपने पीकप में पडवा क्रूरता पूर्वक लोड कर वध करवाने हेतु बूचड खाना उत्तर प्रदेश लेकर बेनीबारी तरफ से सरई तरफ आ रहा हैं। सूचना की तस्दीक व कार्यवाही हेतु अहिरगंवा चौराहा सरई के पास पहुंचा तो कुछ देर बाद बेनीबारी तरफ से एक पीकप काफी तेजी से आते दिखाई दी जिसे रोककर चैक किया तो पीअप का वही नम्बर था जिसकी सूचना मिली थी।  पीकप के ड्रायवर सीट पर बैठे व्यक्ति का नाम लक्ष्मण प्रसाद प्रजापति दो अन्य दुर्योधन महरा व शिववंदन तीनो निवासी ग्राम पडरिया जिला ड़िण्डौरी के हैं। पीकप में 03 नग पड़वा लोड क्रूरता पूर्वक गले में रस्सी पिक अप की बाडी से बंधे पाये गये, मौका पंचनामा गवाहो राम नायक, संजू विश्वकर्मा के समक्ष तैयार किया जाकर लोड पडवा के संबंध में उक्त आरोपियो से विधिवत पूछतांछ किया गया जो पडरिया से लोड करके बूचडखाना उत्तर प्रदेश वध करवाने हेतु मंहगा कीमत पर बेचने हेतु लेकर जाना ड्राइवर ने बताया। परिवहन करने के वैध दस्तावेज नही मिले। उक्त गवाहो के समक्ष मुताबिक जप्ती पत्रक के धारा 6, 6(क),(ख),9-10 म. प्र. पशु परिरक्षण अधि. -1959 एवं 11ध पशु क्रूरता अधि. 1960 तथा 66/192, 130(1)/177, 3/181, 46/196 मो. व्ही. एक्ट के अंतर्गत मोके पर कार्यवाही की गई।


बिना अनुमति के घर के अंदर बनाए जा रहे थे पटाखे, पुलिस ने मारा छापा 3 गिरफ्तार 

*दो लाख पचास हज़ार के निर्मित व पटाखे का सामान जब्त*


शहड़ोल

ब्यौहारी थाना क्षेत्र के न्यू बरौंधा में तीन घरों में अवैध रूप से पटाखा बनाया जा रहा था, जिसकी जानकारी लगाते ही पुलिस ने छापा मार कार्रवाई कर पटाखा बनाने में उपयोग की जाने वाली सामग्री जब्त की है। पकड़े गई सामग्री की कीमत ढाई लाख रुपये से अधिक बताई गई है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

ब्यौहारी के वार्ड नंबर 9 न्यू बरौंधा में घर में पटाखा बनाने की फैक्ट्री संचालित कर ली गई थी और कई दिनों से यह कार्य जारी था। बताया गया कि दीपावली त्योहार के पहले बिना अनुमति के ही तीन घरों में बड़े पैमाने में पटाखे बनाए जा रहे थे। सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। जानकारी लगने के बाद थाना प्रभारी ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर उन घरों में छापा मार कार्रवाई करते हुए, तलाशी के दौरान पटाखा निर्माण हेतु उपयोग किया जा रहा विस्फोटक, सुतली, रैपर, गोंद, बत्ती, छोटे एवं बडे़ सुतली बम, व्हाइट टाप टाईगर पटाखा, पब्जी पटाखा, जोकर पटाखा सहित करीबन दो लाख पचास हज़ार के निर्मित एवं निर्माणाधीन पटाखे जब्त किए हैं।

इस मामले में तीन आरोपियों पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। इनमें फैयाज उर्फ बब्बू खान, फरीद अहमद उर्फ पंजू, जहीर अहमद उर्फ संजू सभी निवासी वार्ड क्र. 09 न्यू बरौंधा शामिल हैं। थाना प्रभारी अरूण पांडे ने बताया कि ये तीनों आरोपी अपने मकान में अवैध रूप से पटाखे का निर्माण कर रहे थे। तभी मुखबिर से प्राप्त इस सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।

सीइओ व लेखापाल के खिलाफ मोर्चा खोले जनपद अध्यक्ष व सदस्य, कलेक्टर के सौपा ज्ञापन

*15 अक्टूबर से आमरण अनशन की दी चेतावनी*


अनूपपुर

जनपद पंचायत कोतमा में प्रभारी जपं सीइओ और प्रभारी लेखापाल के खिलाफ जपं अध्यक्ष और सदस्य लामबंद हो गए हैं, जहां सोमवार को कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक के साथ जिपं सीइओ के नाम ज्ञापन प्रेषित करते हुए आगामी 15 अक्टूबर से आमरण अनशन पर बैठने की चेतावनी दे डाली है। अधिकारियों को दिए गए ज्ञापन में जनप्रतिनिधियों ने उल्लेख किया है कि हम सभी जनपद अध्यक्ष और सदस्यगण वर्ष 2022-23 में निर्वाचित होकर आए हैं। ेलेकिन दो वर्ष से हम लोग अपने जनपद मद की राशियों विकास कार्य प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं प्रभारी लेखापाल दोनों के तानाशाही से नहीं कर सके हैं। विकास कार्य अवरूद्ध है। प्रभारी अधिकारी एवं प्रभारी लेखापाल स्वयं को लाभ अर्जित करने भ्रष्टचार करने में माहिर है। वहीं मुख्य मांगों में जनपद समिति द्वारा दी गई 15 वित्त की 10 प्रतिशत राशि की 2022-23 एवं 2023-24 दो वर्ष की कैशबुक बिल, व्हाउचर एवं सभी अभिलेख जब्त कर जांच कराया जाए। 5वां राज्य वित्त आयोग की राशि से जप के बिना प्रस्ताव के ही नियम विरूद्ध कुर्सी,टेबिल, पंखा, कूलर, क्रय कर भ्रष्टचार किया गया है, सभी रिकार्ड जब्त कर जांच कराई जाए। वर्ष 2022-23 एवं 2023-24 में राज्य शासन द्वारा दी गई मद 5वां राज्य वित्त में कार्यालय द्वारा किए गए भुगतान बिल, कैश बुक जब्त कर जांच कराया जाए। विष्णु गुप्ता प्रभारी लेखापाल विगत कई वर्षो से वित्त का प्रभार कार्य देख रहे हैं, वर्ष 2015-16 से 2022-23 तक की सभी अभिलेख जब्त कर जांच कराई जाए। प्रभारी लेखापाल और प्रभारी सीइओ को पद से मुक्त कर जांच कराया जाए शामिल है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget