विरोध में कांग्रेसी मशाल लेकर उतरे सड़को पर, पुलिस ने पानी डालकर बुझा दी मशाल


शहड़ोल

महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अत्याचार एवं अपराधों के खिलाफ युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुपम गौतम के नेतृत्व में मशाल जुलूस जिला कांग्रेस भवन से शहर में निकाला जा रहा था। जैसे ही पुलिस को इसकी भनक लगी तो पुलिस वहां पहुंच गई और एक एक करके कांग्रेसियों के हाथ में मौजूद जलती हुईं मशाल को बल पूर्वक छुड़ाकर बुझानी शुरू कर दी। 

पुलिस ने पानी की बौछार से भी मशालों को बुझाने का प्रयास किया। जिसका युवक कांग्रेस ने विरोध भी किया। उनका कहना था कि प्रदेश में महिला और बच्चियों के साथ आए दिन दुराचार व ह्त्या की घटनाएं सामने आ रही हैँ, लेकिन प्रदेश की भाजपा सरकार इस पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है। सरकार की इस नाकामी के खिलाफ ज़ब हम लोग लोकतात्रिक तरीके से शान्ति पूर्वक विरोध प्रदर्शन करने जा रहें हैं, तो सरकार के इशारे पर पुलिस हमारे संवैधानिक अधिकारों का हनन कर रही है, जो कि अति निंदनीय है। हर किसी को लोकतंत्र मे शान्ति पूर्वक विरोध प्रदर्शन करने का हक़ है, लेकिन प्रदेश की भाजपा सरकार पुलिस का सहारा लेकर हमारी आवाज को दबाना चाह रही है। उक्त कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नरेंद्र मरावी, राजेश सोंधिया, सुफियान खान, अभिषेक शुक्ला सहित भारी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अवैध शराब जब्त, 2 तस्करों को ग्रामीणों ने दबोचा, मामला हुआ दर्ज


समाचार

अवैध तरीके से शराब की तस्करी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, इसी कड़ी में शहडोल जिले में जनप्रतिनिधि व ग्रामीणों ने 2 शराब तस्करों को पकड़ा है, जिनके कब्जे में भारी मात्रा में शराब जब्त किया गया है, फिलहाल इस मामले में पुलिस तस्करों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, यह मामला देवलोंद थाना क्षेत्र के ग्राम बैरिहाई कैंपस की है, जहां बाइक से शराब परिवहन करते 2 तस्करों को जनप्रतिनिधि और ग्रामीणों ने दबोच लिया, जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई, मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों को हिरासत में लेकर शराब जब्त किया।

पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम अशोक सिंह और धर्मेंद्र शुक्ला बताया और वह बुढ़वा शराब दुकान से शराब लेकर बैरिहा गांव जा रहे थे, इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

मारपीट करने वाले 7 आरोपियो पर मामला दर्ज, आरोपी फरार


अनूपपुर

सोशल मीडिया पर ग्राम पसला में मोहम्मद अनवर एवं मो. इस्ताक उर्फ कतन्नी दोनो निवासी वार्ड न. 15 लहसुई थाना कोतमा जिला अनूपपुर के साथ मारपीट का वायरल वीडियो पुलिस को प्राप्त होने पर कोतवाली पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लिया जाकर वायरल वीडियो की जांच की जाकर मोहम्मद अनवर पिता मोहम्मद आशिक उम्र 28 वर्ष निवासी वार्ड न. 15 लहसुई थाना कोतमा जिला अनूपपुर की शिकायत पर थाना कोतवाली में अजय यादव, रवि चौहान, अमित भदौरिया, रघुवर पटेल, अवधेश, गुडलक, मनीष भदौरिया एवं अन्य के विरूद्ध अपराध क्रमांक 442/24 धारा 296,115(2),351(3), 3(5) बी.एन.एस. पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया है। आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम बनाई जाकर कार्रवाई की जा रही है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget