रेत का अवैध उत्खनन व परिवहन करने पर ट्रेक्टर जब्त


अनूपपुर 

जोगी नाला में कुछ लोग ट्रेक्टर से अवैध रेत उत्खनन कर परिवहन कर रहे थे, सूचना पर पुलिस स्टाफ मौके पर जाकर रेड कार्यवाही की गई, जिसमे एक लाल रंग का महेंद्रा कम्पनी का बिना नंबर का ट्रेक्टर का चालक रेत लोड कर परिवहन कर रहा था चालक का नाम अमन यादव पिता शंकर दयाल यादव उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम सकोला थाना भालूमाडा का हैं। जोगी नाला से चोरी से रेत निकाल कर लोड़कर परिवहन कर बिक्री करने जा रहा था। ड्राइवर के कब्जे से एक लाल रंग का ट्रेक्टर बिना नंबर महेंद्रा कम्पनी  व ट्राली में अवैध रेत लोड कुल सामान 5 लाख रूपये का जप्त कर  आरोपी चालक अमन यादव पिता शंकर दयाल उम्र 20 वर्ष नि . ग्राम सकोला थाना भालूमाडा के खिलाफ धारा 303(2),317(5) बी एन एस एवं 4/21 खान एवं खनिज अधिनियम का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। 

अवैध उर्वरक व यूरिया भंडारण करने वाले  के विरूद्ध  कार्यवाही


अनूपपुर

जिले के संजीव गुप्ता निवासी चुकान का अपने बरतराई स्थित किराना दुकान में भारी मात्रा में उर्वरक एवं यूरिया बोरी अवैध रूप से भंडारण करके रखा  है। सूचना तस्दीक एवं कार्रवाई हेतु ग्राम बरतराई संजीव कुमार गुप्ता की  किराना दुकान में रेड कार्यवाही करने पर किराना दुकान के अंदर वाले कमरे में डीएपी उन्नत खाद एनपीके  के 10 बोरी उर्वरक (प्रत्येक में 50 किलो ) एवं यूरिया खाद की  11 बोरी (प्रत्येक में 45 किलो) कुल  21 बोरी उर्वरक एवं यूरिया कुल वजन 995 किलोग्राम ,कीमती करीब 13437 रुपए के मिले। उक्त उर्वरक एवं खाद की खरीद-बिक्री के संबंध में संजीव गुप्ता से वैध  दस्तावेज मांगने पर कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया। अतः उक्त उन्नत उर्वरक खाद एवं यूरिया खाद चोरी के संदेह पर संजीव कुमार गुप्ता पिता गेंदलाल गुप्ता, उम्र 34 साल, निवासी वार्ड क्रमांक 2 ग्राम  चुकान थाना भालूमाडा जिला अनूपपुर (म.प्र.) के कब्जे से अपराध धारा 106 बीएनएसएस के तहत जप्त कर कार्यवाही की गई है।

रेत का अवैध उत्खनन व परिवहन करने पर पुलिस ने ट्रैक्टर किया जप्त


अनूपपुर

जिले के केवई नदी पचखूरा घाट में कुछ लोग ट्रेक्टर से अवैध रेत उत्खनन कर परिवहन कर रहे हैं सूचना पर हमराह पुलिस स्टाफ के मौके से जाकर रेड कार्यवाही की गई तो  में एक लाल रंग का मैसी कम्पनी का बिना नंबर का ट्रेक्टर का चालक  रेत लोड कर परिवहन करते पाया गया चालक से नाम पता पूछने पर अपना नाम राजेंद्र प्रसाद कोल पिता केमला कोल उम्र 27 साल निवासी खमरौंध थाना कोतमा का होना एवं  ट्रेक्टर के स्वामी विनोद केवट के कहने पर केवई नदी पचखूरा घाट से चोरी से रेत निकाल कर लोड़कर परिवहन करना बताया जिनके कब्जे से एक लाल रंग का ट्रेक्टर बिना नंबर मैसी कम्पनी  व ट्राली में अवैध रेत लोड कुल मशरूका 5,53000/- रूपये का जप्त कर  आरोपी चालक राजेंद्र प्रसाद कोल पिता केमला कोल उम्र 27 साल निवासी खमरौंध थाना कोतमा एवं ट्रैक्टर मालिक विनोद केवट के खिलाफ धारा 303(2),317(5) बी एन एस एवं 4/21 खान एवं खनिज अधिनियम का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया । 

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget