सायकिल से बारह ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने निकले दो भाई, मॉ नर्मदा का किया पूजन

*एक वर्ष के अंदर में बारह ज्योतिर्लिंग के दर्शन पूर्ण करने की करेंगे कोशिश*

अनूपपुर


मां नर्मदा की उद्गम स्थली एवं पवित्र नगरी अमरकंटक में पहुंचे छत्तीसगढ़ के सरगुजा निवासी प्रवीण यादव और विश्रामपुर निवासी नंदनेश्वर यादव दोनो भाई आपस में मामा बुआ के परिवारिक भाई है। अमरकंटक पहुंच कर मां नर्मदा के दर्शन और पूजन किया और कुछ स्थलो का भ्रमण करने के बाद रात्रि विश्राम बाद ओमकारेश्वर ज्योतिर्लिंग दर्शन हेतु प्रस्थान किया।

प्राप्त जानकारी अनुसार छत्तीसगढ़ के सरगुजा निवासी प्रवीण यादव और विश्रामपुर निवासी नंदनेश्वर यादव दोनो भाई आपस में मामा बुआ के परिवारिक भाई है। पिछले दो सायकिल से बारह ज्योतिर्लिंग दर्शन की सोच रहें थे जिसे पूरा करने के लिए अपने घर से 7 दिवस पूर्व निकले और मां नर्मदा की उद्गम स्थली एवं पवित्र नगरी अमरकंटक में पहुंचे जहां दोनो भाईयों ने मां नर्मदा के दर्शन और पूजन कर कुछ स्थलो का भ्रमण करने के बाद रात्रि विश्राम बाद ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग दर्शन के लिए यात्रा पर निकल गए।

बातचीत के दौरान दोनो भाईयों ने बताया कि सोशल मीडिया में देखा था कि काफी युवा साइकिल से भारत भ्रमण करते हैं और विभिन्न स्थलों में घूमते हैं। इन्हीं सब की प्रेरणा लेते हुए हमने भी सोचा कि साइकिल यात्रा करते हुए बारह ज्योतिर्लिंग के दर्शन का मन में संकल्प लिया और दोनो भाईयो एक साथ चलते हुए अपनी यात्रा सात दिवस पूर्व अपने क्षेत्र से प्रारंभ की है। इनमे से एक ने बताया कि वह पहले नौकरी करते थे बाद में उन्होंने नौकरी छोड़ दी और भाई के साथ बारह ज्योतिर्लिंग के दर्शन हेतु निकल आए। एक वर्ष के अंदर में यह बारह ज्योतिर्लिंग के दर्शन पूर्ण करने की कोशिश करेंगे। दोनो अपने यात्रा के छठवें दिन अमरकंटक पहुंचे। उन्होंने बताया कि इनका पहला ज्योतिर्लिंग दर्शन ओंकारेश्वर है। जहां यह पहले दर्शन करेंगे इसके अन्य जगह पहुंचकर दर्शन करते हुए आगे बढ़ते जाएंगे।

बेटियों-महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध, प्रदर्शन कर रहे कई कांग्रेसी गिरफ्तार

*मशाल जुलूस निकालने से पहले पहुंच गई पुलिस*


उमरिया

बेटी बचाओ कार्यक्रम के तहत प्रदर्शन कर रहे सैकडों कांग्रेसी कल गिरफ्तार कर लिये गये। जानकारी के मुताबिक प्रदेश मे महिलाओं और बच्चियों पर हो रहे अन्याय के खिलाफ यूथ विंग द्वारा नगर के जय स्तंभ चौक से एक मशाल जुलूस निकाला जा रहा था। शाम करीब 6 बजे से पार्टी के नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का वहां पहुंचना शुरू हो गया था। सब कुछ शांतिपूर्वक तरीके से चल ही रहा था, तभी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिपाल सिंह, एसडीओपी नागेन्द्र प्रताप सिंह, थाना प्रभारी कोतवाली बालेन्द्र शर्मा, महिला डेस्क प्रभारी श्रीमती अरूणा द्विवेदी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी भारी संख्या मे बल के सांथ मौके पर पहुंच गये और मोर्चा संभाल लिया। यह देख कर कांग्रेस कार्यकर्ता भी रोड पर बैठ गये और नारेबाजी करने लगे। थोडी देर मे जैसे ही मशालें जला कर उन्होने आगे बढने का प्रयास किया तो पुलिस के जवानो ने पानी की बौछार शुरू कर दी। जिस पर कार्यकर्ता फिर से रोड पर बैठ गये।

*स्टेडियम में बनाया अस्थायी जेल*

इस बीच अधिकारियों उन्हे काफी समझाने का प्रयास किया, पर वे उठने को राजी नहीं थे। जिस पर पुलिस के जवान नेताओं और कार्यकर्ताओं बल पूर्वक उठा कर वैन मे भरने लगे। धीरे-धीरे सभी को वाहनो द्वारा खेल स्टेडियम ले जाया गया। इस दौरान स्टेडियम को अस्थाई जेल बनाया गया था। 

*नहीं थी कोई अनुमति*

थाना कोतवाली के टीआई बालेन्द्र शर्मा ने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ता शहर के जय स्तंभ चौक पर प्रदर्शन कर रहे थे। जिसके लिये उनके पास कोई अनुमति नहीं थी। यह जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कांग्रेसियों को जयस्तंभ से हटने को कहा, परंतु उन्होने इससे इंकार कर दिया। जबरन प्रदर्शन की कोशिश करने पर उन्हे स्टेडियम लाया गया। हिरासत मे लिये गये कार्यकर्ता के विरूद्ध धारा 151 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध करने के उपरांत सभी को मुचलके पर रिहा कर दिया गया है।

लोकतंत्र के लिये खतराः अजय सिंह

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अजय सिंह ने कांग्रेसजनो पर हुई कार्यवाही की निंदा करते हुए इसे लोकतंत्र के लिये खतरनाक बताया है। श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेसी प्रदेश मे महिलाओं और बच्चियों पर हो रहे अत्याचार के विरूद्ध शांतिपूर्ण मशाल जुलूस निकाल रहे थे। नगर मे कोई प्रतिबंधात्मक आदेश लागू नहीं है। इसके बाद भी सरकार के इशारे पर प्रशासन ने उन्हे जबरदस्ती हिरासत मे लेकर अभिव्यक्ति की आजादी और संविधान का गला घोंटने का काम किया है। श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस का कार्यकर्ता इन कार्यवाहियों से डरने वाला नहीं है। जनता के सम्मान और अघिकार की लडाई आगे भी जारी रहेगी।

पुलिस ने 2 जुआं फड़ में मारा छापा, दस जुआड़ी गिरफ्तार, 6 हजार रुपए जब्त 


अनूपपुर

जिले के ग्राम आमाडांड कोयला खदान के सामने जंगल में कुछ व्यक्ति जुआ खेल रहे हैं। सूचना तस्दीक एवं कार्रवाही हेतु मुखबिर के बताएं स्थान में जाने पर जंगल में कुछ व्यक्ति ताश के पत्तों में रूपए - पैसे से हार जीत का दांव लगाकर जुआ खेलते मिले जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा। जिनमे रामचंद्र पिता जयपाल केवट निवासी गुल्लीडांड थाना बिजुरी, बाबूलाल पिता रुधन चौधरी निवासी सकोला थाना भालूमाडा, शिवजनम  पिता गौतम यादव निवासी पाराडोल थाना झगराखाँड,  ओमनरेश पिता भैयालाल चेरवा निवासी बेलिया थाना सोनहत छत्तीसगढ़ के मिले जिनके कब्जे एवं जुआ फड़ से ताश के 52 पत्ते और नगदी  2370 /- रुपए मिले।

दूसरे मामले में सत्यनारायण यादव के घर के पास, सीएचपी रोड राजनगर में कुछ व्यक्ति जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस पहुँचकर जुआ खेलने पर छापामार कार्यवाही की गई। सत्यनारायण यादव के घर के आगे झाड़ियों में कुछ व्यक्ति ताश के पत्तो पर रुपये पैसे से हार जीत का दाँव लगाकर जुआ खेलते मिले, जिन्हे घेराबंदी कर पकड़ा। जिनमे राजाराम पिता मटरू सोनकर, राजू गुप्ता पिता श्याम नारायण गुप्ता, नौशाद अली पिता नैमुद्दीन ख़ान, पुरुषोत्तम पिता धनराज जोगी  सभी निवासी सीएचपी रोड राजनगर थाना रामनगर जिला अनूपपुर, संतोष उर्फ दारा शाह पिता भगवान शाह निवासी सीआरओ दफाई राजनगर थाना रामनगर, सुरेंद्र पिता रामकिशन गुप्ता निवासी चर्च के पास राजनगर थाना रामनगर अनूपपुर जिनके कब्जे एवं जुआ फड़ से ताश के 52 पत्ते तथा नगदी 3660 रुपए रुपए जुआ एक्ट के तहत विधिवत जप्त कर जुआरियों के विरुद्ध दोनों मामलों में जुआं एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget