नायब तहसीलदार आम जनता के साथ कर रहे है दुर्व्यवहार व अभद्रता का मामला आया सामने

*बीपीएल कार्ड बनाने के लिए लेते हैं रुपए, शिकायत को लेकर भड़का अधिकारी*


शहडोल 

जिले के जैतपुर क्षेत्र अंतर्गत नायब तहसीलदार चंद्र सिंह मरावी के द्वारा आम जनता के साथ अभद्रता किए जाने का मामला सामने आया है । जानकारी के मुताबिक चंद्र सिंह मरावी के द्वारा तहसील के निकट नेमूहा ग्राम के एक व्यक्ति को अपमानित किया गया और रूम से बाहर का रास्ता दिखाया गया साथ में जेल भेजने की धमकी दी गई। जब वरिष्ठ अधिकारी ही आम जनता के साथ ऐसा व्यवहार करेंगे तो आम जनता किसके सामने अपनी समस्या रखेगी।

*यह है पूरा मामला*

जानकारी अनुसार चंद्र सिंह मरावी के द्वारा गांव के ही निकट बालेंद्र प्यासी के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने का मामला सामने आया है। मीडिया से बातचीत के दौरान बालेंद्र पयासी ने बताया कि ग्राम पंचायत नेमुहा के ग्राम सभा के दौरान सचिव नारायण यादव के द्वारा ग्राम सभा के बीच में उठ जाने एवं किसी भी विषय की जानकारी नहीं दिए जाने को लेकर ग्राम के लोगों ने एक शिकायत पत्र तैयार किया क्योंकि नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा था और उस दिन ग्राम के व्यक्तियों के द्वारा दुर्गा मूर्ति के उठाव के लिए जाना पड़ रहा था। ऐसे में ग्रामीणों ने मुझे शिकायत पत्र को तहसीलदार महोदय को सौंपने के लिए कहा मैं उस पत्र को लेकर नायब तहसीलदार के कक्ष में पहुंचकर ग्राम सभा में हुए घटना के बारे में बताया, इतने में नायब तहसीलदार चंद्र सिंह मरावी के द्वारा मेरे साथ अभद्र व्यवहार किया गया मुझे अपमानित किया गया और रूम से बाहर जाने को कहा साथ में मुझे जेल भेजने तक की धमकी दी।

पीड़ित समझ नहीं पा रहा था कि आखिरकार नायब तहसीलदार के द्वारा इस तरह का अभद्र व्यवहार क्यों किया गया इस पर तहसीलदार ने मुझे अपमानित करते हुए यह कहा कि तुम हमेशा बीपीएल और पंचायत से संबंधित शिकायत लेकर आते हो और तुम्हारा यही काम है तब मुझे एहसास हुआ कि नायब तहसीलदार के द्वारा पूर्व में हुई बीपीएल की जांच आवेदन को लेकर मुझसे भड़ास निकाला गया है ।

इस घटना से अपने आप को बड़ा छोटा महसूस कर रहा हूं। क्या राजस्व विभाग में चल रहे अनियमिता को बताना गलत है क्या अपात्र लोगों को शासन को सूचित करना गलत है ऐसे कई विषय हैं जो राजस्व में कुंडी मारकर बैठे हुए हैं इन पर कार्यवाही करना शासन का दायित्व है नहीं तो भ्रष्टाचार रोकना संभव नहीं है। अब देखना यह है कि क्या मीडिया के माध्यम से वरिष्ठ अधिकारी इस विषय पर संज्ञान लेते हैं या फिर राजस्व में चल रहे भ्रष्टाचार इसी तरह से कायम रहेगा।

वरिष्ठ समाजसेवीयो एवं आम जनता ने नायब तहसीलदार के इस व्यवहार की कड़ी निंदा की है और वरिष्ठ अधिकारियों को संज्ञान लेने की बात कही। आम जनता के साथ अधिकारियो का ऐसा बर्ताव अत्यंत ही दुखद है जब जिम्मेदार अधिकारी ही आम आम जनता के साथ ऐसा बर्ताव करेंगे तो जनता को आखिरकार न्याय कौन देगा। चंद्र सिंह मरावी जैसे लोग जब इस तरह की हरकत करेंगे तो राजस्व विभाग में सुधार कैसे संभव है।

*बीपीएल श्रेणी में नाम जुड़वाने लेते हैं रुपये*

सूत्र बताते हैं कि चन्नौडी उप तहसील केंद्र में बीपीएल श्रेणी में नाम जुड़वाने के लिए एजेंट को तैयार किया गया है चर्चा यह भी है कि चन्नौडी तहसील का कोटवार उप तहसील का प्रमुख एजेंट है और इसी एजेंट के माध्यम से साहब बीपीएल श्रेणी का गोरख धंधा बनाकर रखे हुए है। लगातार क्षेत्र में बीपीएल के नाम पर गोरख धंधा किया जा रहा है अपने साथ कोटवार को एजेंट बनाकर बीपीएल कार्ड बनाने के नाम पर 4 से 5 हजार की राशि ली जा रही है। क्षेत्र में अपात्रों को बीपीएल के श्रेणी में परिवर्तित कर शासन को धोखे में रखा जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों का कारनामा क्षमा योग्य नहीं है चंद्र सिंह मरावी के द्वारा जारी किए गए सभी बीपीएल श्रेणी के परिवारों की जांच आवश्यक है। और  विभिन्न न्यायालयीन फैसले की जांच आवश्यक है ।

जिला पंचायत सदस्य ने ग्रामीणों के साथ मिलकर जर्जर सड़क को लेकर किया धरना प्रदर्शन 


अनूपपुर

कोतमा से निगवानी मार्ग में मोजर बेयर पावर प्लांट के द्वारा गढ़ी गांव के समीप स्थित गड्ढे में फ्लाई ऐश का भराव किया जा रहा है जिसके कारण भारी वाहनों के आवागमन के कारण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्मित या सड़क पूरी तरह से जर्जर हो गई है। जिसकी मरम्मत की मांग को लेकर के शुक्रवार को जिला पंचायत सदस्य राम जी रिंकू मिश्रा के द्वारा ग्रामीणों के साथ कोतमा निगवानी तिराहे पर सुबह से धरना प्रदर्शन प्रारंभ किया गया। जहां इस मार्ग पर निवासरत ग्रामों के सैकड़ो ग्रामीण भी इस आंदोलन में सम्मिलित हुए। धरना प्रदर्शन स्थल पर तहसीलदार ईश्वर प्रधान के द्वारा पहुंच करके जिला पंचायत सदस्य को आश्वासन देते हुए बताया गया कि सड़क में स्थित गड्ढे के भराव का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है जहां मरम्मत का कार्य गड्ढों के भराव के पश्चात किया जाएगा। धरना प्रदर्शन स्थल पर ग्रामीणों ने यह भी बतलाया कि भारी वाहनों की आवागमन की वजह से आए दिन दुर्घटना की स्थिति बनी होती है जिसको देखते हुए इस मार्ग पर फ्लाई ऐश करने वाले वाहनों का प्रवेश वर्जित कियाजाए। कंपनी पावर प्लांट से निकलने वाले फ्लाई ऐश को कहीं अन्य स्थान पर भराव करें इससे ग्रामीणों को सिर्फ नुकसान ही हो रहा है स्थानीय ग्रामीणों को इससे कोई फायदा नहीं मिल रहा है। जिला पंचायत सदस्य ने कहा कि यदि आश्वासन के पश्चात मरम्मत कार्य नहीं किया गया तो आगे भी वह आंदोलन करेंगे।।

नपा के सफाई कर्मचारियो को 2 माह से नही मिला वेतन, अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू

*वेतन मिलने बाद लौटेंगे काम पर, कचरे का लगा ढेर, सफाई व्यवस्था हुई ठप्प*


अनूपपुर

नगर पालिका अनूपपुर के सफाई कर्मचारियों को 2 माह से वेतन नहीं मिलने पर मध्य प्रदेश श्रमजीवी सफाई कर्मचारी संघ संबंध भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में अनूपपुर नगर पालिका के समस्त कर्मचारी 8 सूत्री मांगों के साथ अनिश्चितकालीन हडताल पर चले गये हैं। जिससे नगर की सफाई व्येवास्थान पटरी से उतर गई हैं। एक दिन की सफाई नहीं होने से गली मुहल्लोंम में कचरों का ढेर लगना शुरू हो गया हैं। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, इंदिरा तिराहा सहित सार्वजनिक स्थलों पर साफ सफाई न होने के कारण कचरे का ढेर लगा हैं। दूसरी ओर सफाई कर्मचारी बकाया वेतन भुगतान होने के बाद ही काम पर लौटने की बात कह रहे हैं जिसके कारण यह समस्या अभी और कई दिन तक बनी रह सकती है। इसके पूर्व सफाई कर्मचारियों ने मुख्यस नपाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर 3 दिवस के अंदर समस्याओं का निराकरण नहीं करने पर समस्त कर्मचारी सामूहिक काम बंद कर हड़ताल पर चले जाने की चेतवनी दी थी।

जिला मुख्यालय में कार्यरत सफाई कर्मचारियों को बीते 2 माह से वेतन का भुगतान नहीं हुआ है। इसके साथ ही लगातार वह नपाधिकारी से वेतन भुगतान किए जाने की मांग कर रहे हैं इसके बावजूद उन्हें वेतन का भुगतान नहीं हो रहा है। नवरात्रि के साथ ही दीपावली का पर्व इस महीने है लेकिन अभी तक सफाई कर्मचारियों को वेतन का भुगतान न होने के कारण उनके घरों में खाने के लिए भी राशन नहीं बचा है जिसके कारण मजबूर होकर वह अब अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। मध्य प्रदेश श्रमजीवी सफाई कर्मचारी संघ के द्वारा 1 अक्टूबर को मुख्य नगर पालिका अधिकारी को 8 सूत्री ज्ञापन सौंपते हुए कार्यवाही की मांग की गई थी।

सफाई कर्मचारियों बताया कि अनूपपुर नपा के सफाई कर्मचारियों को 2 माह का वेतन भुगतान तथा अप्रैल 2024 से शासन के निर्देश के अनुसार बढ़ा हुआ वेतन एवं इसका एरियर दिए जाने, समस्त कर्मचारी का प्रतिमा 1 से 5 तारीख के भीतर वेतन भुगतान निश्चित करने, 5 तारीख तक वेतन भुगतान नहीं किया जाता तो 6 तारीख से वह काम बंद करने की चेतवनी दी। चतुर्थ श्रेणी के 9 रिक्त पद अभी तक नहीं भरे गए हैं जिस पर वरिष्ठता के आधार पर कर्मचारियों की नियुक्ति की जाए, समस्त कर्मचारियों को शासन स्तर से दी गई सुविधाओं के लाभ नहीं मिल पा रहा है उन्हें प्रदान किया जाए, सफाई कर्मचारियों को अकुशल से अर्थ कुशल श्रेणी में किया जाए, चार सफाई कर्मचारियों का पूर्व में कोरोना के समय का 2 माह का भुगतान नहीं मिला है वह दिलाया जाए, कर्मचारियों को चिकित्सा सुविधा का लाभ दिया जाए।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget