खबर का असर महिला की अस्मत लूटने के प्रयास करने पर आरोपी पर मामला दर्ज


शहड़ोल

जिले के गोहपारु थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धोनहा निवासी पीड़िता ने अपनी लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए पुलिस अधीक्षक शहडोल को यह बताया था कि 1 अक्टूबर 2024 को मैं अपने घर में अपने चार साल के बेटे के साथ थी और मेरे पति मजदूरी का कार्य करने बगल के गांव गोहपारू गए हुए थे, उसी समय मोहल्ले का ही रहने वाला कमलेश पनिका मेरे घर पहुंचा और मेरी इज्जत लूटने का प्रयास करने लगा, जिसका मैंने जोरदार विरोध किया और अपने पति को फोन लगाने का प्रयास किया, जिस पर आरोपी कमलेश पनिका ने पीड़िता का मोबाइल  तोड़ते हुए उसके साथ तब तक मारपीट की जब तक महिला गंभीर रूप से जख्मी नहीं हो गई। वारदात को अंजाम देकर आरोपी वहां से फरार हो गया। उसके बाद अपने पति के साथ पीड़ित महिला ने गोहपारू थाना पहुँचकर शिकायत दर्ज कराने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शांति भंग करने का मामला दर्ज कर महिला के साथ गाली गलौच कर थाना से भगा दिया था। उसके बाद पीड़ित महिला ने एसपी से शिकायत करके न्याय की गुहार लगाई थी, जिस पर एसपी ने मामले पर संज्ञान लेते हुए आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय सहिता (बी एन एस) 74, 296, 333, 115(2) 351 (3) की धारा के तहत मामला दर्ज करवाकर पीड़ित महिला को न्याय दिलवाया हैं।

युवक ने खुद के अपहरण की रची साजिश, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार


शहड़ोल

मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जब अयान नामक एक 20 वर्षीय युवक ने खुद के अपहरण की साजिश रची थी। पुलिस की पूछताछ में अयान ने बताया कि कर्ज चुकाने के दबाव में यह योजना बनाई थी।

जिले से अजीब घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने खुद के अपहरण की साजिश रची। जिसका पुलिस ने कुछ ही घंटों में खुलासा कर दिया है। फिलहाल, पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। साथ ही आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

*खुद रची साजिश*

दरअसल, मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जब अयान नामक एक 20 वर्षीय युवक ने खुद के अपहरण की साजिश रची थी। पुलिस की पूछताछ में अयान ने बताया कि कर्ज चुकाने के दबाव में यह योजना बनाई थी। जिसके तहत खून से लथपथ एक तस्वीर उसने अपने परिजनों को गर्लफ्रेंड के मोबाइल से भेजी, जिससे वह घबरा गए थे और फौरन पुलिस के पास पहुंचे।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए टीम का गठन किया और उस नंबर का पता साइबर सेल की मदद से ढूंढ निकाला। जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए गर्लफ्रेंड से मिलने आए अयान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक दीवान का मामले को लेकर कहना है कि पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

नाबालिग लड़की का अपहरण कर किया दुष्कर्म, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार


अनूपपुर

जिले के ग्राम अमगवां निवासी हीरालाल कोल (47) ने थाना जैतहरी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी 15 वर्षीय नाबालिग बेटी, जो कक्षा 9वीं की छात्रा है, 01 अक्टूबर 2024 को सुबह 10 बजे स्कूल के लिए घर से निकली थी लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने आसपास के गांवों और रिश्तेदारों में उसकी तलाश की, लेकिन जब वह नहीं मिली, तो उन्होंने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई।

थाना जैतहरी में अप.क्र. 370/24 धारा 137 (2) बीएनएस के तहत अज्ञात आरोपी के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। तत्परता से कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने नाबालिग लड़की को ग्राम बैरीबांध बर टोला से बरामद किया।

पूछताछ में पता चला कि 17 वर्षीय किशोर ने लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था और उसके साथ दुष्कर्म किया था। इस पर पुलिस ने प्रकरण में धारा 64(2) एम बीएनएस और 5,6 पाक्सो एक्ट का इजाफा किया। आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget