महिला की अस्मत लूटने का प्रयास, आरोपी पर कर दिया शांति भंग का मामला कायम

*थाना गोहपारू की अजब गजब कार्यवाही, पीड़िता ने की एसपी से शिकायत*


शहड़ोल

जिले का गोहपारू थाना हमेशा सुर्खियों में बना रहता है लेकिन इस बार कुछ अजब-गजब कहानी सामने आ रही हैं। अस्मत लूटने के प्रयासरत आरोपी के खिलाफ थाना गोहपारू में शांति भंग का मामला कायम कर एक नया कीर्तिमान रचने का काम कर दिया है।

 *यह हैं मामला*

गोहपारु थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धोनहा निवासी पीड़िता ने अपनी लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए पुलिस अधीक्षक शहडोल को यह बताया है कि 1 अक्टूबर 2024 को मैं अपने घर में अपने चार साल के बेटे के साथ थी और मेरे पति मजदूरी का कार्य करने बगल के गांव गोहपारू गए हुए थे, उसी समय मोहल्ले का ही रहने वाला कमलेश पनिका मेरे घर पहुंचा और मेरी इज्जत लूटने का प्रयास करने लगा, जिसका मैंने जोरदार विरोध किया और अपने पति को फोन लगाने का प्रयास किया, जिस पर आरोपी कमलेश पनिका ने पीड़िता का मोबाइल  तोड़ते हुए उसके साथ तब तक मारपीट की जब तक महिला गंभीर रूप से जख्मी नहीं हो गई। वारदात को अंजाम देकर आरोपी वहां से फरार हो गया जख्मी महिला जब उसका पति मजदूरी कर वापस अपने घर आया तब महिला ने अपने ऊपर हुई, वारदात को अपने पति को बताया तब उसने स्थानीय सरपंच और ग्रामीणों की मदद से रात्रि को थाना गोहपारू पहुंचे, जहां उसका एमएलसी भी कराया गया और यह कहकर वापस रात को भेज दिया गया की कल सुबह आना और आरोपी के विरुद्ध शांति भंग करने का मामला पंजीबद्ध कायम कर मामला को रफ़ा दफा करने का प्रयास किया गया। पीड़िता व उसका पति इस बात से अनजान थे कि उसके साथ हुए वारदात में कौन सी धारा के साथ अपराध पंजीबद्ध किया गया है, वह दूसरे दिन थाना गोहपारु पहुंचती है तो विवेचक ए एस आई द्वारा उसे गाली गलौज कर थाने से भगा दिया जाता है और यह कहा जाता है हम तुम्हारे नौकर लगे हैं कि तुम्हारा इंतजार करें, हमने आरोपी को उसके घर वापस भेज दिया गया है तुम भी यहां से चले जाओ जब पीड़िता को कहीं से न्याय मिलता दिखाई नहीं दिया तब वह पुलिस अधीक्षक कार्यालय व महिला थाना शहडोल में जाकर अपनी शिकायत दर्ज कराई। सोचने वाली बात यह है कि इतने बड़े वारदात को पुलिस ने आखिरकार शांति भंग करने जैसे मामले में परिवर्तित कर मामला कायम क्यों किया। महिलाएं अपने को सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रही और अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। अब देखने वाली बात यह होगी कि पुलिस अधीक्षक इस विषय को संज्ञान में लेकर कब पीड़िता को न्याय दिला पाते हैं। और जिम्मेदारों पर क्या कार्यवाही करते हैं।

शारदा माता मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों को बांटी ईसाई धर्म की पुस्तकें श्रद्धालुओं ने जताई आपत्ति


शहड़ोल

धर्मांतरण का मामले थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला शहडोल संभाग के शहडोल-उमरिया के मध्य मानपुर से सामने आया है. जहां जयसिंहनगर से शारदा माता मंदिर मैहर पैदल यात्रा पर निकले भक्तों को रोककर उमरिया जिले के मानपुर में भक्तों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए निशुल्क पुस्तक बांट गई. पैदल यात्रा में निकले भक्तों ने वीडियो जारी कर आपत्ति जताई हैं. भक्तों को दी गई पुस्तक का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है, इस वायरल वीडियो की हम पुष्टि नहीं करते है।

बता दें कि शहडोल जिले जयसिंहनगर से देवी दर्शन के लिए पैदल यात्रा पर निकले भक्तों के जत्थे को रोककर ईसाई धर्म अपनाने के लिए निशुल्क पुस्तक बांटने का आरोप लगा है, भक्तों ने वीडियो जारी कर आपत्ति जताई हैं.ल, उनका कहना है कि यह हिंदू आस्था को ठेस पहुंचाने का प्रयास है, जयसिंहनगर थाना प्रभारी एसपी चतुर्वेदी का कहना है कि ये मानपुर थाना क्षेत्र का मामला है, जहां हमारे जयसिंहनगर क्षेत्र से जा रही पब्लिक को वहां पुस्तक दिया गया है।

मानपुर थाना प्रभारी मुकेश मर्शकोले का कहना है कि सोशल मीडिया के माध्यम से मामला को पता चला है, लेकिन ऐसी कोई शिकायत अभी तक नहीं आई है, अगर कोई शिकायत मिलती है तो उचित कार्रवाई की जाएगी।

भाकपा का प्रदर्शन, रानी कमलापति स्टेशन का निजीकरण रद्द करने की मांग


अनूपपुर

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने 3 अक्टूबर 2024 को अनूपपुर रेलवे स्टेशन पर राज्य व्यापी प्रदर्शन आयोजित किया, जिसमें पार्टी ने रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के निजीकरण को रद्द करने और रेल यात्रियों के हितों की रक्षा करने की मांग की। प्रदर्शन का उद्देश्य मुख्य रूप से रेलवे में बढ़ते निजीकरण के खिलाफ आवाज उठाना और सरकार का ध्यान रेल सेवाओं की गुणवत्ता और यात्री सुविधाओं की ओर आकर्षित करना था। भाकपा द्वारा इस प्रदर्शन में वरिष्ठ नागरिकों को रेल किराए में रियायत देने, पैसेंजर ट्रेनों का किराया कम करने, सामान्य और स्लीपर कोच की संख्या बढ़ाने जैसी विभिन्न मांगों को लेकर भी जोर दिया गया।

प्रदर्शन के बाद पार्टी के प्रमुख नेताओं ने रेल मंत्री को संबोधित एक ज्ञापन अनूपपुर स्टेशन मास्टर दीपक कुमार शर्मा को सौंपा। इस ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि केंद्र सरकार को रेल बजट को पुनः संसद में वर्ष 2024 से पहले की भांति पृथक रूप से प्रस्तुत करना चाहिए ताकि रेल यात्रियों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए बजट का उपयोग किया जा सके। ज्ञापन में वरिष्ठ नागरिकों के लिए रेल किराए में पूर्व की तरह रियायतें बहाल करने की भी मांग की गई, जिसे वर्तमान में समाप्त कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त, भाकपा ने सरकार से मांग की कि सभी ट्रेनों में सामान्य और स्लीपर कोच पर्याप्त संख्या में लगाए जाएं ताकि आम जनता, विशेषकर निम्न एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए यात्रा की सुविधा सुनिश्चित हो सके।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget