26 ट्रेनो के रद्द के बाद रेलवे ने फैसला बदला, 16 ट्रेनों को पुनः चलाने की घोषणा

*यात्रियों को मिलेगी राहत, नर्मदा सहित अन्य ट्रेने पटरी पर*


अनूपपुर

बिलासपुर-कटनी तीसरी रेललाइन परियोजना के अंतर्गत बिरसिंहपुर रेलवे स्टेशन को तीसरी लाइन से जोड़ने के लिए यार्ड रिमोडलिंग का काम करने के लिए रेलवे ने दो दिन पहले 26 एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द किया था। अब फिर से रेलवे ने इनमें से 16 ट्रेनों को रिस्टोर कर चलाने की घोषणा कर यात्रियों को बड़ी राहत दी है।

रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि बिरसिंहपुर रेलवे स्टेशन को तीसरी रेललाइन से जोड़ने का काम तीन अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक चलेगा। इस बीच गरीब रथ, नौतनवा समेत 26 एक्सप्रेस ट्रेनों को 13 दिनों के लिए रद करने के साथ ही बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस को दोनों तरफ से परिवर्तित मार्ग से चलाने का फैसला लिया गया है।

अब रद ट्रेनों में से 16 ट्रेनों के एक ट्रिप को रिस्टोर कर दिया गया है। पूर्व में रद की गई बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस 11 अक्टूबर को अपने निर्धारित समयानुसार चलेगी। इसी तरह से इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस 12 अक्टूबर, बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस 10 अक्टूबर, भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस 12 अक्टूबर, जबलपुर-अंबिकापुर एक्सप्रेस 11 अक्टूबर, अंबिकापुर-जबलपुर एक्सप्रेस 12 अक्टूबर, रीवा-चिरमिरी पैसेंजर स्पेशल 11 अक्टूबर, चिरमिरी-रीवा पैसेंजर स्पेशल 12 अक्टूबर, दुर्ग-निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस 11 अक्टूबर, निज़ामुद्दीन-दुर्ग एक्सप्रेस 12 अक्टूबर से चलेगी।

दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस 10 अक्टूबर, नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस 12 अक्टूबर, चिरमिरी-अनूपपुर पैसेंजर स्पेशल 12 अक्टूबर,अनूपपुर-चिरमिरी पैसेंजर 12 अक्टूबर, कटनी-चिरमिरी मेमू स्पेशल 11 अक्टूबर और चिरमिरी-कटनी मेमू स्पेशल 12 अक्टूबर को अपने निर्धारित समयानुसार चलेंगी।

*परिवर्तित मार्ग से दौड़ेगी बरौनी-गोंदिया*

दो से 10 अक्टूबर तक बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बरौनी-कटनी-जबलपुर-नैनपुर-बालघाट-गोंदिया होकर चलेगी। वहीं दो से 10 अक्टूबर तक गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोंदिया-बालघाट नैनपुर-जबलपुर-कटनी-बरौनी होकर चलेगी।

 2 वारेंटियो को पुलिस ने किया गिरफ्तार


अनूपपुर

न्यायालय अनूपपुर के प्रकरण क्रमांक 824/21 धारा 124 एन आई टी एक्ट के स्थाई वारंटी गोविंद पिता महेश प्रसाद पटेल 70 वर्ष निवासी पसला एवं न्यायालय कोतमा से जारी वारंटी नान बाबू कोल पिता रतनलाल 30 वर्ष निवासी मौहरी दमकी टोला को प्रकरण क्रमांक 698/17 धारा 498 ए 506 के तहत गिरफ्तार कर वारंटी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

चर्चित जुआ का सरगना, दुष्कर्म का आरोपी, आदतन अपराधी रजूस गिरफ्तार

*आरोपी को बचाने थाने में काफी देर तक लगी रही सफेदपोशों की भीड़*


शहडोल

जिले के सोहागपुर थाने में महिला की शिकायत पर पुलिस ने थाना में अपराध क्रमांक 425/24 बी.एन.एस की धारा 64/2M (दुष्कर्म), 351/3, 332 के तहत मामला दर्ज किया और आरोपी रजूस लोधी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी रजूस लोधी जुआ का सरगना है और उसके खिलाफ कई मामले पहले से ही दर्ज हैं। महिला ने आरोप लगाया है कि रजूस ने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की और उसे धमकी दी।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद बताया कि उसे अदालत में पेश किया जाएगा जहां से उसे अदालत के आदेश के बाद जेल भेज दिया जाएगा। पुलिस ने महिला को न्याय दिलाने के लिए कार्रवाई की है और आरोपी को सजा दिलाने के लिए मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई महिलाओं के खिलाफ अपराधों के खिलाफ पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति को दर्शाती है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपराध के खिलाफ आवाज उठाएं और पुलिस को सूचना दें।

सूत्रों के अनुसार रजूश की गिरफ्तारी के बाद स्थानीय सोहागपुर थाने में जिले के कई सफेदपोस नेताओं का जमावड़ा लग गया सूत्रों के माने तो थाना प्रभारी को भी कई नेताओं के फोन आए पर उन्होंने सारी सिफारिश को दरकिनार कर महिला को न्याय दिलाते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा कायम कर दिया।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget