पुलिस ने चोरी का किया खुलासा चार लाख से अधिक का  माल जप्त 

*शादी में गए परिवार के सूने घर मे चोरो ने बोला धावा*


अनूपपुर

सुधीर कुमार सक्सेना पिता स्वर्गीय शील बिहारी सक्सेना उम्र 61 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 7 ज्योति पेट्रोल पंप के पीछे कोतमा ने रिपोर्ट किया कि 01 मार्च 2024 को परिवार सहित रीवा शादी में चले चले गए, 02 मार्च 2024 की दरमियानी रात्रि को घर का ताला तोड़कर लाखों के सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी रुपए किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर थाना कोतमा में अपराध क्रमांक 107/24 धारा 457 380 आईपीसी कायम कर विवेचना में लिया गया।     

चोरी संबंधी आरोपियों से लगातार पूछतांछ की गई ,इसी कड़ी में संदेही चरचा थाना चरचा जिला कोरिया छत्तीसगढ़ को दस्तयाब कर, अभिरक्षा में लेकर संदेहियों से बारीकी से पूछतांछ की गई, तो मामले की घटना करना स्वीकार करने पर मामले में चोरी गए मशरुका तीनों विधि विरुद्ध बालको से सोने चांदी के जेवरात करीबन 2 लाख 30 हजार एवं चोरी के माल विधि विरुद्ध बालक द्वारा आरोपी राकेश ठाकुर पिता स्वर्गीय जगदीश प्रसाद ठाकुर उम्र 47 साल निवासी चरचा थाना चरचा जिला कोरिया छत्तीसगढ़ को देना बताने पर, आरोपी को दस्तयाब कर  पूछतांछ करने पर आरोपी द्वारा चोरी के सोने चांदी के जेवरात लेना स्वीकार करने पर मामले में आरोपी राकेश ठाकुर के विरुद्ध धारा 411,413 आई पी सी बढायी जाकर इसके पास से सोने चांदी के जेवरात करीबन 2 लाख 9 हजार का मशरूका जप्त कर, कुल 4 लाख 39 हजार का मशरूका जप्त किया गया है। विधि विरूद्ध बालकों द्वारा पूछतांछ पर बताया कि, नगद रूपये व चोरी के माल बेचने से मिला रुपए को खर्च कर देना तथा शेष माल विधि विरुद्ध बालक एक अन्य जो मामले में फरार है, के हिस्से में देना बताए हैं मामले में  एक अन्य विधि विरुद्ध बालक अभी भी फरार है, विधि विरुद्ध  बालकों के खिलाफ थाना चरचा जिला कोरिया एवं छत्तीसगढ़ के कई थानों में चोरी के कई अपराध पंजीबद्ध हैं, तथा चोरी के माल खरीदने वाला आरोपी राकेश के खिलाफ भी छत्तीसगढ़ के कई थानों में अपराध पंजीबद है।

अवैध कोयले का परिवहन करने पर पुलिस ने ट्रक किया जब्त, मामला हुआ दर्ज


अनूपपुर

मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक टाटा कंपनी का सफेद पीले रंग के ट्रीपर ट्रेलर रजिस्ट्रेशन नंबर सीजी 10 BS 5329 बिना किसी वैध परिवहन कागजात के कोयला परिवहन कर बिजुरी तरफ आ रहा है जिस पर तत्काल कार्यवाही कर अवैध कोयला पकडा जा सकता है सूचना तस्दीक पर बिजुरी पुलिस द्वारा बाबूलाल पेट्रोल पंप दलदल के पास उक्त वाहन क्र. सीजी 10 BS 5329 को रोक कर कोयले के परिवहन के संबंध मे वैध कागजात के बारे मे पूछे जाने पर ट्रीपर ट्रेलर ड्राइवर द्वारा कोई वैध कागजात का न होना बताया तथा न ही कोई कोयला परिवहन करने का वैध कागजात प्रस्तुत किया, कोयला परिवहन का कोई वैध कागजात न होने पर ट्रीपर ट्रेलर क्र.सीजी 10 BS 5329 को साक्षियों के समक्ष जप्त किया जाकर थाना सुरक्षार्थ रखा गया तथा ड्राइवर विजय सिंह निवासी पलामू झारखंड एवं वाहन स्वामी सक्ति ट्रेडर्स के खिलाफ अपराध क्र. 239/24 धारा 303(2), 317(5),3(5) बीएनएस 4/21 खनिज अधनियम 130/177 (3) एम. व्ही एक्ट का पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना मे लिया गया। उक्त कार्यवाही में कुल मशरूका 40,87,000 रुपये का जप्त किया गया है।

तेज रफ्तार शव वाहन अनियंत्रित होकर हुई दुर्घटनाग्रस्त


अनूपपुर

जिला मुख्यालय में शनिवार की देर रात अमरकंटक तिराहे के पास जिला अस्पताल का शव दुर्घटना का शिकार हो गया है जिस दौरान दुर्घटना घटित हुई और दौरान वाहन में वाहन चालक बस मौजूद था जिसे मामूली चोटे आई है। लेकिन वाहन को काफी नुकसान पहुंचा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अमरकंटक तिराहे के पास अनूपपुर जिला अस्पताल का शव वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया है। दुर्घटना के बाद वाहन अपनी साइड छोड़कर अनियंत्रित होकर सड़क के दूसरे छोर रेलवे ऑफिस के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया,  जिससे वाहन के सामने कांच और दरवाजे के अलावा निचले हिस्से में भी काफी नुकसान देखने को मिला है कयास लगाया जा रहा हैं जिस दौरान यह घटना घटित हुई उसे समय वाहन चालक क्षमता से अधिक रफ्तार पर था तभी तो वहां सड़क और नाली को पार करते हुए रेलवे ऑफिस के बाउंड्री से जा टकराया है। हालांकि कोई भी जनहानि नही हुई है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget