मोटरसाइकिल लेकर जाना पड़ा महंगा, लेट वापस आने पर पत्थर मारकर की हत्या

*पहले साथियों के साथ मिलकर पी शराब, आरोपी हुआ फरार*


शहडोल 

जिले के ब्यौहारी क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया जहा एक ग्रामीण को पड़ोसी की बाइक लेकर जाना इतना महंगा पड़ा की उसको अपनी जान गंवानी पड़ी, दरअसल रमेश कोल व  बिज्जु  पंडित के बीच  बाइक लेनदेन को लेकर हुए मामूली विवाद में बिज्जु ने रमेश को पत्थर मारकर हत्या कर दिया, मामले की जानकारी लगने मौके पर पहुंची ब्यौहारी पुलिस मर्ग कायम कर मामलें की जांच में जुट गई है । इस बात का पता लगा रही की बिज्जु ने रमेश पीआर पत्थर से हमला क्यों किया,यह पूरी घटना ब्यौहारी थाना क्षेत्र के सीधी रोड बंधा टोला ग्राम साखी की बताई जा रही हैं।

ब्यौहारी थाना क्षेत्र के ग्राम साखी बंधा टोला के रहने वाले रमेश कोल के घर पड़ोस में रहने वाला बिज्जू पंडित अपने दो अन्य साथियों के साथ आया सभी आपस में मिलकर जाम छलकाए इस दौरान रमेश बिज्जू की बाइक लेकर मार्केट की ओर चला गया, जब बड़ी देर तक बिज्जू रमेश की बाइक लेकर वापस नहीं आया तो नाराज बिज्जू उसे ढूढने निकल पड़ा तभी सीधी रोड बंधा के पास रमेश बाइक में घूमता मिला ,जिस पर बाइक लेकर जाने में लेट लतीफ को लेकर दोनो में विवाद हो गया ,जिस पर बिज्जू ने रमेश पत्थर से हमला कर दिया , पत्थर से गंभीर चोट लगने और रमेश की मौत हो गई , ऐसा रमेश के परिजनों का आरोप है, इस दौरान घटना स्थल पर ही मृत अवस्था में रमेश को छोड़कर बिज्जू मौके से फरार हो गया ,इस दौरान जब बड़ी देर तक रमेश घर नहीं लौटा तो परिजन उसका पता लगने बंधा टोला साखी की ओर आए तो देखा की खून से लथपथ मृत रमेश पड़ा है।  मामले की जानकारी लगने मौके पर पहुंची ब्यौहारी पुलिस मर्ग कायम कर मामलें की जांच में जुट गई है । इस बात का पता लगा रही की बिज्जु ने रमेश पीआर पत्थर से हमला क्यों किया।

वही इस पूरे मामले में ब्यौहारी एसडीओपी का कहना है की एक व्यक्ति की पत्थर मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है।  मर्ग कायम कर मामले की बारीकी से जांच की जा रही है, जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

विद्यालय से घर आते समय, तालाब में नहाने गए दो चचेरे भाइयों की हुई मौत


अनूपपुर

जिले के भालूमाड़ा थाना अंतर्गत तालाब में डूबने से एक ही परिवार के दो बच्चों की मृत्युि हो गई। स्कूल से आने के बाद दोनों चचेरे भाई छुहई तालाब में नहाने गए थे जहां डूब गयें।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जो भालूमाड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम भाद निवासी 8 वर्षीय प्रिंस केवट पुत्र कुमर लाल केवट और 8 वर्षीय अनिल केवट पुत्र हीरालाल केवट दोनों चचेरे भाई हैं। दोनों ही बच्चे स्कूल से आने के बाद तालाब में नहाने गए थे। साथ में एक 5 वर्षीय बालक था। जो तालाब में नहाने गया था। दोनों भाई जब डूबने लगे तो 5 वर्षीय बालक ने इसकी सूचना एक ग्रामीण को दी। ग्रामीण दोनों ही बच्चों को तालाब से निकाल कर भालूमाडा अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टर ने दोनों को ही मृत्यु घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। भालूमाड़ा थाना प्रभारी राकेश उईके ने बताया कि शाम को तालाब में डूबने से दो बालकों की मौत की सूचना मिली हैं। सूचना पर मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही हैं।

डेंगू से संजीवनी प्राईवेट अस्पताल में एक की मौत, पांच नए मरीज जिला अस्पताल में भर्ती

*पुणे व हैदराबाद से 6 लोग काम कर लौटे थे वापस*


अनूपपुर

जिला अस्पताल में डेंगू के 5 केस सामने आ चुके हैं। जिला मुख्यालय में संचालित प्राइवेट अस्पताल में डेंगू से एक मरीज की मौत हो गई। डेंगू से पीडि़त मरीज सुमित केवट पिता रामप्रसाद केवट उम्र 19 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 1 अमगवां की उपचार के दौरान संजीवनी अस्पताल अनूपपुर में मौत हो गई। जहां गुस्साएं परिजनों ने अस्पताल में ही हंगामा मचाते हुए अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाये तथा पीएम कराने से मना कर दिया गया। जिसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। जहां मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को शांत कराते हुए समझाईश दी गई। जिसके बाद जिला अस्पताल में दो सदस्यीय डॉक्टरों की टीम के द्वारा मृतक का पीएम किया गया। डेंगू के मरीज मिलने के बाद से ही मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक अवधिया की सबसे बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां लोगो के स्वास्थ्य के प्रति उदासीनता और अपने कर्तव्यों से इतिश्री करते हुए अब तक डेंगू के मरीजों के घरों वा आसपास के क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजकर सर्वे तक नही कराया गया और ना ही डेंगू से बचाव हेतु लोगो को जागरूक किया जा रहा है। सिर्फ मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराते हुए उनका उपचार किया जा रहा है। 

*हैदराबाद से आया था मरीज*

मृतक के परिजनों ने बताया कि सुमित केवट काम करने हैदराबाद के साद नगर में किसी फैक्ट्री में काम करने अपने चार दोस्तो के साथ गया हुआ, जिसके बाद अचानक सभी की तबियत बिगडऩे पर वह एक दिन पहले हैदराबाद से वापस आये थे। जहां सुमित केवट डेंगू पॉजटिव आ गया, जिसे उपचार हेतु प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जिसके बाद तत्काल ही मृतक के साथ गए अन्य चार लोगो का डेंगू की जांच की गई, जिनमें तीन लोग डेंगू पॉजटिव मिले। 

*निकले दो पॉजिटिव, उपचार हेतु भर्ती*

25 सितम्बर को पुणे से काम कर वापस पहुंच दो लोगो की अचानक तबियत खराब होने के कारण उन्हे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां दोनो ही डेंगू पॉजिटिव मिले। बताया जा रहा है की साखी जैतपुर एवं पसला-बिजौड़ी के दो युवा जो कि पुणे काम करने गए थे, जहां से वापस आने पर डेंगू से पीडि़त हो गए जिसके बाद उनका उपचार जिला अस्पताल में किया जा रहा है।

इनका कहना है

डेंगू से पीडि़त पांच मरीज सामने आए है, जिनका उपचार किया जा रहा है, मलेरिया विभाग को इसकी जानकारी दे दी गई है, सोमवार से स्वास्थ्य टीम मरीजो के घरों वा उनके आसपास के क्षेत्रों में सर्वे किया जाएगा। 

*डॉ. अशोक अवधिया, सीएमएचओं अनूपपुर*

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget