अंडर 17 फुटबॉल प्रतियोगिता में निखिल ने बढ़ाया जिले का मान


अनूपपुर

जिला मुख्यालय में स्थित शास. माडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अनूपपुर के कक्षा 10 में अध्ययनरत छात्र निखिल आर्य ने दिनांक 24.सितंबर 2024 सुजालपुर में आयोजित राज्य स्तरीय शालेय अंडर 17 फुटबॉल प्रतियोगिता में शहडोल संभाग की तरफ से प्रतिभाग करते हुए अपने अद्भुत प्रदर्शन से संभाग तथा जिले का गौरव बढ़ाया है,अब निखिल अगले माह जम्मू काश्मीर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय अंडर 17 फुटबॉल प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने विद्यालय तथा जिले का मान बढ़ाएंगे ।विद्यालय के प्राचार्य संतोष कुमार परस्ते तथा विद्यालय के सम्पूर्ण कर्मचारी इस अवसर पर छात्र को सम्मान तथा आशीर्वाद प्रदान किया।

सब एरिया मैनेजर को युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सौंपा गया ज्ञापन


अनूपपुर

कोतमा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत अमाडांड खुली खदान व नीलकंठ कंपनी से प्रभावित भूस्वामी, किसान, कार्यरत मजदूर एवं बेरोजगार युवाओं की समस्या को लेकर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गुड्डू चौहान के नेतृत्व में युवा कांग्रेस ने सब एरिया मैनेजर आमाडांड को सौंपा ज्ञापन। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक 27 सितंबर 2024 शुक्रवार को युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गुड्डू चौहान के नेतृत्व अमाडांड खुली खदान परियोजना एवं नीलकंठ कंपनी से प्रभावित क्षेत्र के किसान, भूस्वामी, कार्यरत कर्मचारी तथा बेरोजगार युवा एक जगह एकत्रित हुए और फिर "अधिकार न्याय यात्रा" पैदल मार्च निकालकर आमाडांड सब एरिया ऑफिस पहुंचे तत्पश्चात् किसानों, भू स्वामियों, कार्यरत कर्मचारियों, बेरोजगार युवाओं की मांग से संबंधित एक ज्ञापन सब एरिया मैनेजर को सौंपा गया। ज्ञापन सौंपने में जिलाध्यक्ष गुड्डू चौहान के साथ क्षेत्र के किसान, भूस्वामी, कार्यरत कर्मचारी, बेरोजगार युवा एवं युवा कांग्रेस नेता मौजूद रहें।

काम्बिंग गश्त के दौरान लम्बे समय से फरार 07 वारण्टी पुलिस ने किया गिरफ्तार


अनूपपुर

थाना कोतवाली क्षेत्र में कॉम्बिग गश्त के दौरान थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अरविन्द जैन के साथ पुलिस टीम के द्वारा लम्बे समय से फरार 07 वारण्टी को रात्रि में दबिश दी जाकर गिरफ्तार किया गया है। कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार  वारण्टी भूषण सिहं पिता लाला सिहं गोड़ उम्र 35 साल निवासी ग्राम खांड़ा अनूपपुर, लाला कोल पिता शंकर कोल उम्र 23 साल निवासी ग्राम सकरिया अनूपपुर, मूलचन्द केवट पिता भीमसेन केवट उम्र 48 साल निवासी ग्राम छुलकारी अनूपपुर, राजू उर्फ डब्बू केवट पिता राजेश केवट उम्र 23 साल निवासी ग्राम छुलकारी अनूपपुर, राजेश केवट पिता रामभुवन केवट उम्र 45 साल निवासी ग्राम छुलकारी, श्याम उर्फ सेम प्रसाद चौधरी पिता गोरेलाल चौधरी उम्र 23 साल निवासी जल्दाटोला बिजौड़ी अनूपपुर, छेदीलाल कोल पिता छत्रपति कोल उम्र 32 साल निवासी ग्राम बरबसपुर अनूपपुर के विरूद्ध विभिन्न आपराधिक प्रकरणो में माननीय न्यायालय चैनवती ताराम, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अनूपपुर के द्वारा आरोपियो के माननीय न्यायालय में साक्ष्य पेशी पर लम्बे समय से उपस्थित न होने के कारण गिरफ्तारी वारण्ट जारी किये गये हैं।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget