अवैध रेत के विरुद्ध कार्यवाही, 5 फरार अपराधी गिरफ्तार, पुलिस की कार्यवाही


जेएमएफसी कोतमा से जारी गिरफ़्तारी वारंट प्रकरण क्रमांक 304/2019 धारा 420 भादवि में संतलाल पनिका पिता सेवकलाल तथा प्रकरण क्रमांक 18/2023 में जयप्रकाश केवट पिता जियालाल दोनों निवासी ग्राम दैखल को गिरफ़्तार कर न्यायालय पेश किया गया है ।

*अवैध रेत परिवहन पर कार्यवाही*

मोबाइल से मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की ग्राम सारंगगढ़ में एक स्वराज कम्पनी का बिना नम्बर ट्रेक्टर नीला सफेद कलर का अपनी लाल रंग की ट्राली में अवैध रूप से चोरी की रेत लेकर जा रहा है । सूचना की तस्दीक एवं कार्यवाही हेतु हमराही स्टाफ को लेकर ग्राम सारंगगढ़ पहुंचकर रेड कार्यवाही किया तो ट्रेक्टर का चालक सारंगगढ़ स्कूल तिराहे के पास पुलिस को देखकर ट्रेक्टर को छोड़कर भाग गया जिससे ट्रेक्टर मय ट्राली में लोड रेता कुल कीमती करीब 705000/ रूपये के जप्त किया जाकर अज्ञात ट्रेक्टर चालक के विरूद्ध अपराध धारा 303(2) बीए 4/21 खान एवं खनिज अधिनियम के तहत पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है । 

*3 फरार आरोपी गिरफ्तार*

थाना करनपठार के अप. क्र. 125/2024 धारा 302, 34 भा.द.वि. के मामले में आरोपीगण - पुष्पराज सिंह उर्फ मुक्कू पिता लखन सिंह धुर्वे उम्र 24 वर्ष, राघवेन्द्र उर्फ छोटू पिता बाबू लाल सिंह मार्को उम्र 26 वर्ष दोनो निवासी करपा कोनहाटोला थाना करनपठार, गंगेश्वर सिंह उर्फ गोलू पिता भंवर सिंह मार्को उम्र - 26 वर्ष निवासी मेडियारास (तुलरा) थाना करनपठार को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया गया है । उक्त मामले की एक आरोपी- बाबू लाल पिता स्व. पंचम सिंह निवासी कोन्हा टोला करपा को उसके गृह ग्राम करपा में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

40 किलोमीटर पीछा करने के बाद पकड़ा गया पिकअप चोर, 1 पकड़ा गया, 4 फरार

*पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुटी*


शहड़ोल

Facebookजिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में घर के बाहर खड़ी पिकअप को चोरों ने पार कर दिया। चालीस किलोमीटर तक वाहन मालिक ने अपने साथियों के साथ चोरों का पीछा किया और आखिरकार एक चोर को पड़ोसी जिले सीधी के एक गांव में दबोच लिया। जबकि उसके पांच अन्य साथी वाहन छोड़ भागने मे कामयाब रहे।

यह घटना ब्योहारी थाना क्षेत्र के ग्राम साखी मे घटित हुईं। चोर को पकड़ने के बाद वाहन मालिक ब्योहारी थाना पहुंचा और सारा घटनाक्रम बताते हुए शिकायत दर्ज कराई। पकड़े गए आरोपी समेत उसके पांच अन्य साथियों के खिलाफ ब्योहारी थाना में मामला दर्ज कर लिया गया हैं।

जानकारी के अनुसार ब्योहारी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम साखी निवासी ज्ञानेन्द्र कुमार बैस 27 वर्ष पिता चन्द्रमणि बैस की पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 52 जी 0145 सभापति बैस के घर के सामने खड़ी थी। बीती रात 10 बजे स्टार्ट होने की आवाज आने पर वे घर से बाहर निकले तो देखा कि कोई अज्ञात व्यक्ति उनका वाहन लेकर जा रहा है। इसके बाद वाहन मालिक ने अपनी मोटरसाइकल से चोरों का पीछा करना शुरू कर दिया। साथ हीं अपने साथियों को फोन कर घटनाक्रम बताया। इसके बाद पिकअप मालिक के कुछ साथी भी एक बोलेरो वाहन से चोरों के पीछे उन्हें पकड़ने निकल पड़े।

आखिरकार 40 किलोमीटर तक चोरों का पीछा करने के बाद चोर भी घबरा गए कि अब वे पकड़े जाएंगे। इसके बाद सीधी जिले के चमराडोल बैरियर के आगे रास्ते में चोरी किया गया पिकअप वाहन छोड़कर भाग गए। जबकि भागते समय एक चोर को वाहन मालिक व उसके साथियों ने दबोच लिया। जिसके बाद उक्त आरोपी को पकड़कर अपने साथ ब्योहारी थाना लेकर आए और मामला दर्ज कराया। जिस पर पुलिस ने उक्त पकड़े गए आरोपी संकर्षण कोरी निवासी ब्यौहारी समेत उसके पांच अन्य साथियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर शेष आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

युवक को 100 डायल ने के कर्मचारी ने गाली गलौच कर की मारपीट


शहड़ोल

ब्यौहारी में 100 डायल के कर्मचारीयों अभद्रता खुलकर सामने आई है, फरियादी चाँद मंसूरी द्वारा बताया गया की वह अपनी दुकान बंद कर रहा था तब एक अज्ञात मोटर साइकिल मेरी दुकान के पास खड़ी दिखी आसपास खड़े कुछ व्यक्तियों से मैंने उस मोटर साइकिल के बारे में पूछा जिसमें सभी ने इंकार किया, मोटर साइकिल के मालिक ना मिलने पर इसकी सूचना मैंने 100 डायल में दी जिसमें 10 मिनट में हंड्रेड डायल पहुंची जिसमें शैलेंश मिश्रा द्वारा मेरा नाम पूछा गया मेरे द्वारा नाम बताने पर उन्होंने मुझे गन्दी-गन्दी गालिया दी व थप्पड़ मारा, उस अज्ञात मोटरसाइकिल के साथ मुझे भी ब्यौहारी थाना ले जाया गया और थाने मे भी मेरे साथ अभद्रता की गई जबकि मैंने किसी व्यक्ति की मोटरसाइकल छुट जाने कि सुचना पुलिस को देनी चाही जो कि नेक का कार्य था, पर उल्टा पुलिस द्वारा मुझे ही प्रताड़ित किया गया। क्या 100 डायल पुलिस का यह रवैया देखकर कोई व्यक्ति एक दूसरे कि मदत के लिए सोच पाएगा? चाँद मंसूरी द्वारा किसी व्यक्ति की अज्ञात मोटरसाइकिल को गलत हाथों में लगने से बचाया गया है जो कि सराहनीय कार्य है, मगर सूचनाकर्ता को प्रताड़ित करके गाली देकर मारपीट की गई। 100 डायल की सेवा जनता को हर मदद पहुचाने के लिए सरकार ने यह योजना शुरू की थी,  मतलब है जनता को हर समय मदत पहुंच सके, मगर सरकार का प्रयास कुछ लोगों कर कारण असफल हो जा रहा है। ब्यौहारी में 100 डायल के कर्मचारियों को यह कार्य गलत व निंदनीय है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget