नारी शक्ति संगम कार्यक्रम भव्यता के साथ हुआ संपन्न, समाज में महिलाओं की भूमिका पर मंथन

*मातृ शक्तियों ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा, कृषि उपज मंडी में हुआ कार्यक्रम संपन्न*


अनूपपुर

अनूपपुर जिले का नारी शक्ति संगम कार्यक्रम कोतमा के कृषि उपज मंडी  में भव्यता के साथ संपन्न हुआ कार्यक्रम में लगभग 5000 मातृ शक्तियां शामिल हुईं अनूपपुर सेवा भारती महाकौशल प्रांत एवं महिला समन्वय समिति के संयुक्त तत्वाधान में नारी शक्ति संगम कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिला प्रचार प्रमुख आदर्श दुबे ने जानकारी देते हुए बताया की  उक्त कार्यक्रम तीन सत्र में संपन्न हुआ,कार्यक्रम की शुरुआत मां भारती एवम वीरांगनाओं की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्ज्वलित किया गया स्वागत गीत , मध्यप्रदेश गायन हुआ मातृ शक्ति द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया गया साथ ही किशोरी बालिकाओं द्वारा आत्म रक्षा कार्यक्रम एवम  स्काउट गाइड की बालिकाओं द्वारा पिरामिड आर्ट बनाया गया।

कार्यक्रम के प्रमुख वक्ता के रूप में मेघा पवार (प्रांत संयोजिका महिला समन्वय) सदस्य बाल अधिकार संरक्षक आयोग (म.प्र.) पार्वती राठौर  (जिला पंचायत उपाध्यक्ष) गणेशिया सिंह  एनआरएलएम लेखापाल मंचासिन रही मुख्य वक्ता के रूप में डॉ अंजली प्रजापति प्राचार्य भाद रहीं। जिन्होंने उद्बोधन में कहा नारी परिवार तथा समाज की वास्तविक वास्तुकार है, नारी का अस्तित्व ही सुंदर जीवन का आधार है, उसका स्वयं से उसके विराट रूप का साक्षात्कार कराने की आवश्यकता है।

द्वितीय सत्र में प्रतिमा पटेल एसपी उमरिया (पीटीएस),अर्चना मालवीय(संजय गांधी थर्मल पावर प्लांट अध्यक्ष) अर्चना दुबे (संजय गांधी थर्मल पॉवर प्लांट सचिव) मंचासीन रही जिनका स्वागत किया गया। तृतीय सत्र में मोहनी वर्मा (सामाजिक कार्यकर्ता), प्रभा मिश्रा, डा अंजली सिंह (प्राचार्य भाद )श्रीमती उर्मिला गर्ग, अर्चना दिलीप जायसवाल रही आप सभी का स्वागत किया गया।

इस अवसर पर कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई जिसमे विभिन्न स्तर की महिलाएं उपस्थित रहीं। इस अवसर पर मुख्य वक्ता मेघा पवार (प्रांत संयोजिका महिला समन्वय) सदस्य बाल अधिकार संरक्षक आयोग ने कहा कि भारतीय नारियों में सावित्री, गार्गी, अदिति, झांसी की रानी, रानी दुर्गावती आदि ने न केवल स्त्री शिक्षा, समानता और महिला अधिकारों का पाठ विश्व की अन्य महिलाओं के समक्ष रखा, अपितु आधुनिक महिलाओं के लिए उदाहारण प्रस्तुत किया है। कार्यक्रम के  द्वितीय सत्र मे प्रतिमा पटेल एसपी उमरिया द्वारा महिलाओं की वर्तमान स्थिति की बात करते हुए सामाजिक जीवन में आ रही परेशानी एवम कठनाइयों विषय पर बढ़ चढ़ कर मातृ शक्तियों से चर्चा में हिस्सा लिया भारतीय स्त्री दर्शन, मातृशक्ति की स्थानीय समस्या, स्थिति एवं समाधान , देश के विकास में मातृशक्ति की भूमिका विषयों पर उद्बोधन दिया।

इस अवसर पर मनोरंजन हेतु सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ,सेल्फी प्वाइंट ,स्टाल तथा प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रहा, अंतिम सत्र में पार्वती राठौर जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने भारत के विकास में महिलाओं की भूमिका विषय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नारी समाज और परिवार में ऊर्जा के साथ काम करती है और अब राष्ट्र के लिए काम करना होगा, हम नैतिक मूल्यों को अपने बच्चो को सिखाना होगा। प्रथम सत्र की मुख्य वक्ता डॉ अंजली प्रजापति प्राचार्य भाद ने भारतीय दर्शन में नारी  का स्थान इतना सबसे बड़ा है उन्हे अधिक सम्मान इसलिए दिया गया है कि वह त्याग की मूर्ति है, वह स्नेह की खान है. वह समर्पण की पराकष्ठा कर सकती है। कार्यक्रम  में समाज के विभिन्न क्षेत्रों (समाज सेवा, शिक्षा, चिकित्सा, धार्मिक संस्था,विधि, प्रशासनिक सेवा,कला, साहित्य, क्रीड़ा, स्वयंसेवी संस्था, स्वसहायता समूह, राजनीति, जाति-बिरादरी प्रमुख, पत्रकारिता, जनप्रतिनिधि, व्यवसायी, विभिन्न क्लब,भजन मंडली) में कार्यरत सम्माननीय मातृ शक्तियों को "नारी शक्ति संगम" में सम्मिलित होने पहुंची लगभग 5000 विभिन्न विधाओं से जुड़ी मातृ शक्तियों ने भाग लिया कार्यक्रम में  दोपहर का भोजन आमंत्रित मातृ शक्तियों को प्राप्त हुआ । नारी शक्ति संगम कार्यक्रम में आए सभी कार्यकर्ताओं का आभार पुष्पा चतुर्वेदी शिक्षिका राजनगर द्वारा किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अनूपपुर सेवा भारती महाकौशल के मार्गदर्शन में किया गया।

माता शबरी राम रथयात्रा राम वन गमन स्थल होते हुए आज जिले में प्रवेश करेंगी, होगा भव्य स्वागत


अनूपपुर

24 फरवरी से 05 मार्च 2024 तक 11 दिवसीय 26/02/ 2024- दिन सोमवार मध्य प्रदेश में प्रवेशकर अमरकंटक:- सुबह- 10:00 बजे से 12:00 बजे तक राम वन गमन स्थल राजेंद्रग्राम:- समय- 01:00 बजे से 02:00 बजे तक अनूपपुर:- 4:00 बजे से 6:30 बजे तक, रात्रि विश्राम (ग्राम दुलहरा ग्रामीणों के बीच में)  27/02/ 2024 दिन- मंगलवार फुनगा:- समय- 10:00 से 11:00 बजे तक बदरा/सकोला:- समय- 12:30 बजे से 01:30 बजे तक बुरहानपुर:- समय- 02:00 बजे से 03:00 बजे तक कोतमा:- 04:30 बजे से 06:30 बजे तक  (रात्रि विश्राम गोंहद्रा ग्रामीणों के बीच में) 28/02/ 2024 दिन- बुधवार गोहंद्रा:- समय- 09:00 बजे से 10:00 बजे तक गढी:- 10:30 बजे से 11:30 बजे तक बसखला:- 12:00 बजे से 01:00 बजे तक निगवानी 01:30 से 02:30 तक पंचखुरा:- 02:30 बजे से 03:30 बजे तकसीतामढ़ी:- (खोडरी) राम वन गमन स्थल समय- 04:00 बजे से 07:00 बजे तक 29/02/ 2024 दिन- गुरुवार गुलीडांड:-समय 09:30 बजे से 10:30 बजे तक तरसीली:- 10:30 बजे से 11:00 बजे तक कोठी:- समय- 11:00 बजे से 11:30 बजे तक सीतामढ़ी:- समय- 12:30 बजे से 01:30 बजे तक पकरिहा:- 02:00 बजे से 02:30 बजे तक  बहेराबांध:- समय- 03:00 बजे से 03:30 बजे तक भक्ता:- समय- 03:30 बजे से 04:30 बजे तक  बिजुरी:- समय -05 बजे से 07:00 बजे तक (रात्रि विश्राम बिजुरी ग्रामीणों के बीच में)

01/03/ 2024 दिन- शुक्रवार देवगवां:- समय- 09:30 बजे से 10:30 बजे तक केशवाही:- समय- 11:00 बजे से 12:00 बजे तक बकहो:- समय- 1:00 बजे से 2:00 बजे तक धनपुरी:- समय- 03:00 बजे से 04:00 बजे तक बुढार:- समय- 04:30 बजे से 06:00 बजे तक सेमरा:- समय- 06:00 बजे से 07:00 बजे तक (रात्रि विश्राम सेमरा ग्रामीणों के बीच में) 02/03/ 2024 दिन- शनिवार लालपुर:- समय- 09:30 बजे से 10:30 बजे तक कंचनपुर:- समय- 10:30 बजे से 11:30 बजे तक उधिया:- समय- 12:00 बजे से 01:00 बजे तक सिंहपुर:- समय- 2:30 बजे से 3:30 बजे तक  पङमनिया:- समय- 3:00 बजे से 4:00 बजे तक शहडोल:- समय- 4:30 बजे से 7:00 तक (रात्रि विश्राम शहडोल में) 03/03/2024 दिन- रविवार गोहपारू:- समय- 9:30 बजे से 10:30 बजे तक खन्नौधी:- समय- 10:30 बजे से 12:00 बजे तक, बिजौरी:- समय- 1:00 बजे से 03:00 बजे तक राम वन गमन स्थल दशरथ घाट बिजौरी:- समय 03:00 बजे से 03:30 बजे तक कठार:- समय- 03:30 बजे से 04:00 बजे तक, मानपुर:- समय- 04:30 बजे से 06:00 बजे रात्रि तक(रात्रि विश्राम मानपुर ग्रामीणों के बीच में)


04/03/2024 दिन- सोमवार बरही-समय-10:00 बजे तक विजय राघव गढ- 11:00 बजे कैमोर समय- 01:00 बजे झुकेही समय- 02:00 बजे घुनवारा समय- 03:00 बजे वेरमा-समय-04 :00 बजे, मैहर-समय-06:00 बजे ,अमर पाटन -08:00 बजे, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भंडारा रात्रि विश्राम 05 मार्च- दिन मंगलवार सतना-10:00 बजे, कोठी-12:00 बजे, मझगवा- 01:00 बजे, सती अनुसुईया-03:00 बजे, राम वन गमन स्थल चित्रकूट-04:00 बजे, रामघाट ,आरती स्थल ,भव्य समापन एवं संस्कृतिक कार्यक्रम/ भंडारा (राम वन गमन स्थल) ग्राम नगर स्तर पर 101, 51, 21, 11, कलश के साथ स्वागत सैला-कर्मा सांस्कृतिक नृत्य, स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति, भजन संध्या, सम्मान कार्यक्रम, भंडारा इत्यादि निर्धारित रहेगा।

उक्त माता शबरी राम रथ यात्रा छत्तीसगढ़ से प्रारंभ होकर जिला जांजगीर चांपा, बिलासपुर, जिला पेंड्रा, होते हुए मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिला, शहडोल जिला, उमरिया ,कटनी ,जिला सतना होते हुए राम वन गमन स्थल होते हुए सैकड़ो ग्राम -नगर में स्वागत प्राप्त करते हुए चित्रकूट पहुंचेगी।

*उक्त सभी कार्यक्रमों में समस्त धर्मलंबी स्थानीय कार्यकर्ता सर्व समाज बंधु मातृशक्ति सादर आमंत्रित हैं। रथ यात्रा का जिला मुख्यालय में भव्य स्वागत करने की अपील की गई हैं।

वन रक्षक व डिप्टी रेंजर लापरवाह, जंगल से कट गए 10 सरई के पेड़, शिकायत के बाद जांच में देरी क्यू?


अनूपपुर

अनूपपुर जिले के वन परिक्षेत्र कोतमा सर्किल लतार के अंतर्गत कोटमी धुरवासिन में पदस्थ वन रक्षक सोमपाल सिंह एव डिप्टी रेंजर विनोद मिश्रा के विरुद्ध कोई कार्यवाही ना होने से उनका हौसला बुलंद हो चुका है जिस वजह से वन परिक्षेत्र में रेत को बेच जा रहा है इनके विरुद्ध अनेकों सराई पेड़ कटने के संबंध में एव लोगो से पैसा लेकर वन भूमि में अतिक्रमण कराने व मुनारा परिवर्तन करने जैसे ग्रामीणों ने लिखित शिकायत वन मण्डल अनूपपुर में कई बार किया हैं, और जिला स्तर में जांच की मांग किया गया हैं, मगर वन विभाग के उच्च अधिकारियो द्वारा जिनके ऊपर कई गंभीर आरोप लगे हैं उन्ही को जंगल की जांच में भेज दिया जाता है। छोटे अधिकारी को जांच में भेजा जाता है जिससे वन रक्षक एव डिप्टी रेंजर द्वारा झूठा प्रतिवेदन मौका पंचनामा बनाकर उच्च अधिकारियो को भेज कर गुमराह कर देते है जिससे उनके हौसले बुलंद है, ये लोग जंगल की भूमि को अवैध कब्जा वा मुनारा परिवर्तन एव जंगल की अवैध तरीके से लकड़ी काटवाकर जंगल को ही बंजर बना दिया है। उच्च अधिकारियो द्वारा लापरवाह कर्मचारियों के विरुद्ध  ग्रामीणों के द्वारा शिकायत देने के बाद भी इतने गंभीर विषय में कोई कार्यवाही नहीं करने से लगातार एक से बढ़ कर एक नए कारनामो को अंजाम दे रहे है आखिर किनके छत्र छाया से वन रक्षक व डिप्टी रेंजर बच रहे है। जंगल में 10 सरई के पेड़ कट गए है इसके पूर्व में भी अनेकों पेड़ काटे गए है जिला के उच्च अधिकारियो से स्थानी ग्रामीणों के द्वारा जंगल अवैध काटे गए पेड़ की जांच कराने की मांग की है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget