अधेड़ की खून से लथपथ मिली लाश, मृतक के सर पर चोट के गंभीर निशान


अनूपपुर/भालूमाड़ा

अनूपपुर जिले के भालूमाडा थाना क्षेत्र अंतर्गत 55 वर्षीय अधेड़ की खून से लथपथ लाश मिली हैं। घटना के संबंध में बताया कि कुशला बहरा लतार रोड पर अज्ञात व्यक्ति का शव गुरुवार की सुबह स्थानीय राहगीर नमन वर्मन ने देखा। इसके बाद हंड्रेड डायल वाहन को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त करने का प्रयास करने के साथ ही शव पंचनामा एवं पोस्टमार्टम के लिए शव को चिकित्सालय भिजवाया। मृतक की पहचान जय लाल सिंह 55 वर्ष के रूप में की गई है। बताया कि जय लाल सिंह बीते लगभग 20 वर्षों से क्षेत्र में मजदूरी का कार्य किया करता था तथा अकेले ही रहता था। आशंका जताई जा रही है कि सड़क दुर्घटना में अज्ञात वाहन की टक्कर से उसकी मौत हुई है। जय लाल सिंह के सिर में चोट के गंभीर निशान है। साथ ही नाक से खून निकल रहा था। पुलिस मामले की जांच में मर्ग कायम करते हुए जुट गई है।

भाजपा कार्यकर्ता उतरे सड़को पर की नारेबाजी, टीएमसी सांसद का फूका पुतला

*उपराष्ट्रपति का अपमान, भाजपा प्रजातंत्र की हत्या नहीं होने देगी*


अनूपपुर

संसद भवन में उपराष्ट्रपति का मजाक बनाने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने को तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण बनर्जी का पुतला जलाया। भाजपा जिलाध्यक्ष रामदास पुरी ने कहा कि प्रजातंत्र की रक्षा और संविधानिक पदों पर बैठे लोगों के स्वाभिमान की रक्षा के लिए भाजपा सड़क हैं।

राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की करने को लेकर तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी के खिलाफ अनूपपुर भाजपा जिलाध्यक्ष रामदास पुरी के नेतृव में भाजपा कार्यालय के सामने तृणमूल कांग्रेस के सांसद नेता के खिलाफ नारेबाजी और पुतला दहन कर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर भाजपा नेता उपस्थित रहें। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी देश से उपराष्ट्रपति के अपमान के लिए माफी मांगे। जिलाध्यक्ष रामदास पुरी ने कहा कि राजनीति में विचारधारा अलग हो सकती है, लेकिन आचरण मर्यादित होना चाहिए। टीएमसी के सांसद ने संविधानिक पद पर बैठे उपराष्ट्रपति की मिमिक्री की। उसकी निंदा करने की जगह राहुल गांधी ने वीडियो बनाया। यह कांग्रेस का गंदा चरित्र है कि वह संविधानिक पद पर बैठे लोगों का अपमान करती है। संविधान की धज्जियां उड़ाती है। इसके खिलाफ आज भारतीय जनता पार्टी ने पूरे देश में प्रजातंत्र की रक्षा के लिए और संविधानिक पद पर बैठे लोगों के स्वाभिमान की रक्षा के लिए पुतला दहन किया है। भाजपा प्रजातंत्र की हत्या नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि आज प्रजातंत्र की रक्षा के लिए लिए भाजपा आज सड़क पर है। बता दें प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ता ने कल्याण बनर्जी के मुर्दाबाद के नारे भी लगा रहे थे।

दरअसल शीतकालीन सत्र में सस्पेंड किए विपक्षी दल के सांसद संसद में धरना दे रहे थे। तभी तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी ने राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री करनी शुरू कर दी। इस पर पास बैठे सांसदों ने ठहाके लगाने शुरू कर दिए। इसका वीडियो भी बनाया गया। एक वीडियो में कांग्रेस नेता कल्याण बनर्जी का मिमिक्री करते वीडियो रिकॉर्ड करते देखे जा रहे हैं। इस घटना को उपराष्ट्रपति ने शर्मनाक बताया। साथ ही कहा कि गिरावट की हद होती है। वहीं, इस मामले में दिल्ली में अभिषेक गौतम नाम के व्यक्ति ने संसद में भारत के उपराष्ट्रपति की मानहानि का आरोप लगाते हुए शिकायत की है।

पूर्व मुख्यमंत्री सपत्नीक पहुंचे अमरकंटक, सुबह करेंगे नर्मदा पूजन व भ्रमण


अनूपपुर/अमरकंटक 

मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली पवित्र नगरी अमरकंटक में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व साथ उनकी पत्नी श्रीमती साधना सिंह चौहान रात्रि आठ बजे पहुंचे।

अमरकंटक के पंडित दीनदयाल चौक पर भाजपा के कार्यकर्ता गुदुम की धुन के साथ पुष्प वर्षा , माला पहनाकर , लाडली बहनों ने गले मिल उनका स्वागत बंदन किया । कुछ कार्यकर्ता इसके पूर्व कबीर चबूतरा तिराहे पर उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया । सभी भाजपा कार्यकर्ता , नगर के नागरिकगणों से मिलने के बाद पंडित दीनदयाल चौक से सीधे जैन मंदिर होते हुए हाली डे होम गेस्ट हाऊस पहुंचे आज की रात्रि विश्राम करेंगे । वन्हा पर भी पुनः कार्यकर्ताओ की टोली से भेंट मुलाकात की। सुबह नर्मदा मंदिर पहुंच विधि विधान से उद्गम स्थल पर पूजन अर्चन करेंगे । मंदिर दर्शन , प्रांगण परिक्रमा के बाद वृक्षारोपण स्थलों का भ्रमण के अलावा अन्य जगहों का भी भ्रमण करेंगे । इसके बाद पुष्पराजगढ़ मार्ग से आगे जाने की ईक्षा जताई गई ।

अमरकंटक चौराहे पर जब पूर्व मुख्यमंत्री का काफिला पहुंचा तब कार्यकर्ताओ की भारी भीड़ और  लाडली बहनों की संख्या खूब रही । कार्यकर्ताओ ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया तथा बहनों ने पुष्प भेंट कर दुख भी प्रगट कर आंखों में आसूं भर आए । भांजिओ के मामा , बहनों के भाई पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गले लगाकर सभी को ढाढस बंधाया और वो स्वतः भावुक भी हो गए । कहा की प्यार का रिश्ता कभी टूटने नही दूंगा । भांजे भांजियो ने मामा जी को आई लव यू मामा जी कह आवाज लगाती भी रही , वी वांट मामा जी भी कन्ही । हम हमेशा आपके साथ हूं कह सभी का अभिवादन स्वाकार किया और यह प्यार का रिश्ता कभी टूटने नही दूंगा ।

दो दिवसीय प्रवास पर अमरकंटक पहुंचे है और रात्रि विश्राम हाली डे होम में किया। सुबह नर्मदा मंदिर दर्शन , भ्रमण पश्चात आगे रवाना हो जाएंगे । आज मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष रामदास पुरी , अध्यक्ष रामलाल रौतेल , सुदामा सिंह , हीरा सिंह श्याम , रवि राठौर , नंदकुमार राठौर, राजेंद्र प्रसाद चतुर्वेदी , चंद्रिका द्विवेदी , अर्जुन सिंह परस्ते , नरेश मिश्रा , रोशन पनारिया , अभिषेक द्विवेदी , दिनेश द्विवेदी , सूरज साहू , छोटू सिंह , सोनू जैन , श्रीमति बविता सिंह , ओम प्रकाश अग्रवाल , कन्ना नायक , गजानंद मरावी , विश्वनाथ सिंह , राजा सरौगी आदि भारी संख्या में कार्यकर्ता पहुंच पुष्प गुच्छ से स्वागत किए।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget