नमो कबड्डी प्रतियोगिता अंतर्गत किसान मोर्चा मंडल में आयोजित की गई कबड्डी प्रतियोगिता

*विजेता व उपविजेता टीम को किए गए पुरस्कार वितरण*


शहड़ोल/गोहपारू

जहां एक ओर पूरे जिले में विकसित भारत,संकल्प यात्रा का सफल क्रियान्वन हो रहा है, वहीं किसान मोर्चा जिला शहडोल की टीम द्वारा नमो,कबड्डी प्रतियोगिता भी जगह-जगह पर संचालित कराई जा रही है। इसी कड़ी में आज किसान मोर्चा मण्डल गोहपारू मे किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष रविकांत त्रिपाठी के निर्देशन व उनकी स्वयं की गरिमामई उपस्थित में नमो कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ग्राम खन्नौधी में किया गया। जिसमें मुख्य  रूप से किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रविकांत त्रिपाठी, प्रदेश कार्य समिति के सदस्य पुष्पराज सिंह, सुरेश चतुर्बेदी, उपाध्यक्ष नर्मदा साहू, अजय मिश्रा, किसान मोर्चा के जिला महामंत्री व किसान मोर्चा मंडल गोहपारू के प्रभारी रामनारायण मिश्रा, जिला कोषाध्यक्ष संजय जैन, सोशल मीडिया प्रभारी नीरज शुक्ला, आईटी सेल प्रभारी उदयभान शर्मा, गोहपारू मंडल अध्यक्ष बृजेश कुमार पांडेय, मंडल महामंत्री शंकर लाल चतुर्वेदी, महेश शर्मा, देवीदीन साहू, सोहागपुर मंडल अध्यक्ष उमाशंकर सिंह एवं महामंत्री, उपसरपंच संघ के जिला शहडोल के जिला अध्यक्ष प्रभाकर तिवारी, वरिष्ठ समाजसेवी अनंतकांत गौतम, स्थानीय सरपंच राधाबाई, जनपद सदस्य राजेश सिंह, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य विष्णु मिश्रा, खेलकूद के प्रभारी गणेश सिंह एवं विद्यालय परिसर में पदस्थ समस्त वरिष्ठ, कनिष्ठ अतिथि शिक्षकों सहित सभी की गरिमामई  उपस्थिति में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें क्रमशः बालक व बालिका टीम ने कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लिया जिसमें कक्षा नवमी के बालक विजेताटीम सुभाषचंद्रबोस कबड्डी टीम को एवं कक्षा ग्यारहवीं की बालिका विजेता महारानीलक्ष्मीबाई, कबड्डी,टीम को विजय श्री प्राप्त हुआ। उक्त दोनों विजेता एवं उपविजेता, टीमों को किसान मोर्चा के मुख्य अतिथियों द्वारा मेडल देकर पुरष्कृत किया गया। किसान मोर्चा के इस नमो कबड्डी प्रतियोगिता कार्यक्रम  की  क्षेत्रीय जनों ने सराहना की है, तथा स्कूली छात्र, छात्राओं में भी काफी हर्ष व्याप्त रहा, कबड्डी प्रतियोगिता का कुशल कंमेंट्री किसान मोर्चा के सोशल मीडिया प्रभारी नीरज शुक्ला द्वारा व कुशल मंच का संचालन स्थानीय अतिथि शिक्षक अमरीश पांडेय द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन मंडल अध्यक्ष बृजेश पांडे द्वारा किया गया।

 संकल्प पैरामेडिकल कॉलेज के BMLT विषय के छात्र -छात्राओं का 93%  प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम

*महाविद्यालय संचालक एवं शिक्षकों ने मेधावियों का किया सम्मान एवं मिठाई खिलाई*


अनूपपुर

जिला मुख्यालय स्थित संकल्प पैरामेडिकल कॉलेज के बीते शाम BMLT के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ जिसमे अनूपपुर जिले के संकल्प पैरामेडिकल कॉलेज के BMLT विषय के विद्यार्थियों का 93% परीक्षा परिणाम रहा। मध्यप्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय से सम्बद्धता प्राप्त महाविद्यालय  संकल्प पैरामेडिकल कॉलेज का शत प्रतिशत रिजल्ट रहा। जिले मे संचलित संकल्प पैरामेडिकल कॉलेज लगातार विद्यार्थियों के अच्छे भविष्य हेतु सदैव तत्पर रहा हैं। अच्छे परिणाम हासिल कर विद्यार्थियों द्वारा महाविद्यालय को गौरान्वित किया गया। महाविद्यालय  के होनहार विद्यार्थियों ने इस परीक्षा में उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए अच्छे अंक प्राप्त किये है, जिसमे प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए छत्तीसगढ़ के चांपा जिले के अध्ययरत छात्र त्रियोगी द्वारा प्रथम स्थान हासिल किया गया द्वितीय स्थान पर पेंड्रा जिले के लालपुर गांव की अध्ययरत छात्रा हेमंत राठौर द्वारा द्वितीय एवं चापा जिले की अध्यन्नरत छात्रा काजल बंजारा द्वारा तीसरा स्थान प्राप्त किया। अच्छे प्रतिशत अंक प्राप्त कर अध्यनरत समस्त विद्यार्थियों शानदार प्रदर्शन किया है।  महाविद्यालय संचालक अंकित शुक्ला सहित महाविद्यालय के समस्त स्टाफ ने  विद्यार्थियों को मिठाई खिला कर सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

सरपंच, सचिव, उपयंत्री मिलकर रहा रहे हैं लाखों का गोलमाल, जिम्मेदार मौन, कलेक्टर से हुई शिकायत

*महेंद्र त्रिपाठी के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, नियम विरुद्ध निर्माण कार्य के अनियमिता की हो जांच*


अनूपपुर/जैतहरी

अनूपपुर जिले के ग्राम पंचायत सोन मौहरी के सरपंच, सचिव व उपयंत्री के खिलाफ समस्त ग्रामीणों ने मोर्चा खोलते हुए जिले के कलेक्टर से सोन मौहरी के सचिव महेंद्र त्रिपाठी द्वारा मनमानी तरीके से कराया जा रहे कार्य एवं वित्तीय अनियमितता के  जांच कराने के लिए लिखित शिकायत पत्र सौपा हैं। 

ग्राम पंचायत सोन मौहरी में पीसीसी सड़क कपसू  चौधरी के घर से चिंटू चौधरी के घर तक स्वीकृत है स्वीकृत है किंतु आज दिनांक तक कार्य अधूरा पड़ा है जिसमें आम जनता को आने जाने में असुविधा होती है इस कार्य में नाली का निर्माण कार्य नहीं कराया गया है। आरसीसी पुलिया निर्माण बाबादीन के खेत के पास कराया जा रहा है, जबकि प्राथमिकता गांव के अन्दर सीसी सडक बनाया जाना चाहिए था, किंतु अपने मनमाने तरीके से कार्य कराया जा रहा है जिसे तत्काल बन्द कराया जाए, और गांव के अन्दर सीसी रोड का निर्माण कराया जाए ताकि बरसात के दिनो मे आम जानता को आने जानें में सुविधा हो। ग्राम पंचायत मौहरी में स्थाई सचिव की व्यवस्था किया  जाए ताकि सभी ग्राम वासियों को शासन के द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न प्रकार के हितग्राही मूलक योजनाओ की समय सीमा में सुविधा उपलब्ध हो सके। सचिव सप्ताह में एक बार पंचायत आते हैं और कभी भी पंचायत मुख्यालय में नहीं बैठते हैं जिससे हम सभी को ग्राम पंचायत में कार्य कराने में असुविधा होती है।

जिले मे वैसे तो सभी ग्राम पंचायतों में मनमानी का आलम बना हुआ है। ग्राम पंचायतों में जो काम चल रहे हैं उन कामों को अवैध तरीके से संचालित किया जा रहा है। जिन कामों को पंचायतों को करना चाहिए उन कामों को स्वयं कर रहे हैं। जनपद पंचायत व जिला पंचायत की सांठ गांठ से अधिकांश ठेकेदार ग्राम पंचायतों में नियम विरूद्ध काम कर रहे हैं और बेहद घटिया स्तर का कार्य शासन प्रशासन की सांठ-गांठ से करा रहे है। सरपंच, सचिव,  उपयंत्री, एसडीओ, सीईओ, संबंधित बाबू से सांठगांठ कर ठेकेदार इन्हें कमीशन देकर सरेआम गुणवत्ता को ताक में रखकर काम कर रहे हैं।

ग्राम पंचायत में नियम विरूद्ध कराए जा रहे हैं। इनके द्वारा पांचवा राज्य वित्त आयोग निधि से 7 लाख  59 हजार रुपए की लागत से पुलिया के निर्माण कराया जा रहा है। पंचायत में जितने भी कार्य हो रहे हैं सभी कार्य चोरी के रेत से कराया जा रहा है। इसके अलावा पतला छड़ का उपयोग किया जा रहा है जो निर्माण कार्य में उपयोग के लायक नहीं है जानकारों के अनुसार यहां मनमाने तरीके से सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक, उपयंत्री, गुणवत्ता को ताक में रखकर कार्य कर रहे हैं कई लाख रूपयों का काम कराया गया है व कराया जा रहा है इस संबंध में सीएम हेल्पलाइन में शिकायत हुई हैं लेकिन सही तरह से जांच न होने की दशा में सरपंच, सचिव, उपयंत्री के हौसले बुलंद हो गए हैं। निर्माण एजेंसी ग्राम पंचायत सोन मौहरी होने के बाद भी यहां पर सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक, उपयंत्री प्रथा हावी है ग्रामीणों ने मांग की है कि इस प्रकार के ठेकेदार को यहां कार्य करना प्रतिबंधित किया जाए और इस ग्राम पंचायत में कराए गए सभी कार्यों के गुणवत्ता की जांच विशेष रूप से की जावे।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget