अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनने के साथ साथ भव्य राम जानकी वन गमन पद यात्रा पहुंची अमरकंटक

*855 किलो मीटर की पैदल दूरी तय करके श्री राम जानकी वन गमन पद यात्रा पहुंची अमरकंटक*

*वाटर वूमेन शिप्रा पाठक ने उद्गम स्थल पहुंच मां नर्मदा का किया पूजन , उद्गम की आरती में हुई सम्मिलित*


अनूपपुर/अमरकंटक

मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली पवित्र नगरी अमरकंटक में 27 नवंबर को उत्तर प्रदेश के भगवान राम की नगरी अयोध्या से प्रारंभ हुई श्री राम जानकी वन गमन पद यात्रा आज अमरकंटक पहुंची।पद यात्रा करने वाली वाटर वूमेन शिप्रा पाठक ने यहां पहुंच कर माँ नर्मदा के उद्गम स्थल के दर्शन कर पूजन किया। 

अयोध्या से अमरकण्टक की दूरी वैसे 566 किलो मीटर है पर राम जानकी पद के दर्शन करने के कारण मार्ग अधिक हो गया।शिप्रा इससे पहले माँ नर्मदा जी की भी पैदल परिक्रमा कर चुकी है। शिप्रा पाठक आज संध्या माँ नर्मदा आरती में भाग लेकर जबलपुर, रामटेक होते हुए हम्पी होकर रामेश्वरम की ओर आगे बढ़ेंगी। एक दिन में शिप्रा पाठक 30 से 40 किमी की पद यात्रा आश्रय के अनुकूल देखते हुए करती है । रुकने खाने की पूछने पर उन्होंने बताया राम जानकी भक्त और भगवान राम जानकी सारे दुर्गम रास्तों को सुगम बना रहे हैं । नर्मदा भक्त शिप्रा ने आज की पूजा अर्चना कर अपनी सकुशल पद यात्रा की कामना की । आपको बताते चलें शिप्रा अपनी इस 4000 किमी की पद यात्रा के माध्यम से भगवान श्री राम जानकी के अध्यात्म के साथ साथ जल संरक्षण की भी अलख जगाती चल रहीं हैं । उन्होंने उद्गम स्थल पर उपस्थित राम भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमें भगवान राम के समयकाल जैसे वनों को हरा भरा करने की ज़रूरत है । पर्यावरण असंतुलित होने से आए दिन नई नई महामारी का हम लोग सामना नही कर पा रहे। उन्होंने जानकी माता का उदाहरण देते हुए कहा कि नारी शक्ति को जानकी माता के आचरण को आत्मसात करना चाहिए। आपको बताते चलें जहां एक ओर अयोध्या में देश विदेश से राम मंदिर के शुभारंभ को लोग देखने आ रहे हैं वहीं शिप्रा पाठक की राम जानकी वन गमन पद यात्रा को भी चर्चा सोशल मीडिया पर जोरों से चल रही है । भव्य राम मंदिर का निर्माण पूरा होने को है ऐसे में शिप्रा की पद यात्रा को भी लोग रामायण युग के आगमन की तरह से देख रहे हैं।

9वें अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म समारोह खजुराहो में जिले की फिल्म हुई सम्मानित


अनूपपुर

अनूपपुर के कलाकारों द्वारा अभिनीत तथा स्थानीय स्तर पर निर्मित फिल्म भयंकर भूल 9वें अंतर राष्ट्रीय फिल्म समारोह खजुराहो में प्रदर्शित व सम्मानित हुई। खजुराहो में आयोजित 9वें अंतर राष्ट्रीय फिल्म समारोह में देश भर से आई 50 से ज्यादा फिल्मों का प्रदर्शन किया गया था, इस लघु फिल्म कैटेगरी में सामाजिक संदेश देने के लिए निर्माता  बीजू थामस द्वारा निर्देशित फिल्म भयंकर भूल को सराहा गया और फिल्म के लेखक ललित दुबे है, जिन्होंने इस फिल्म में अभिनय भी किया है, जिनके अभिनय को सराहा गया है।  निर्देशक वा प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता राजा बुंदेला द्वारा सम्मानित किया गया है। उक्त फिल्म अनूपपुर में ही बनाई गई है और इस फिल्म में स्थानीय कलाकारों द्वारा ही अभिनय किया गया है, सभी कलाकार नवोदित हैं और पहली बार किसी फिल्म में अभिनय किया है।

ज्ञात हो कि खजुराहो में प्रति वर्ष अंतर राष्ट्रीय फिल्म समारोह का आयोजन किया जाता है जिसमे देश भर के प्रसिद्ध कलाकारों को सम्मानित किया जाता है।  यह आयोजन 17 से 22 दिसंबर तक आयोजित हुआ, जिसमे निर्माता बोनी कपूर और अभिनेत्री जया प्रदा मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे।

अनूपपुर जिले में आगामी समय में विभिन्न फिल्मों  की शूटिंग तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। कला जगत से जुड़े लोग अपनी कला दिखाने के लिए तैयार रहे।

कोयले से भरा ट्रक मोड़ में अनियंत्रित होकर पलटा, जानमाल की नही हुई हानि


समाचार

जिले के अनूपपुर चचाई मार्ग पर कोयले से लोड ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रक पलटने से कोयला रोड में बिखर गया। फिलहाल कोयले को मुख्य मार्ग से हटवाया गया हैं। जानकारी के अनुसार चचाई अनूपपुर मुख्य मार्ग में स्थित कोयले से लोड ट्रैक पलट गई। ट्रैक क्रमांक सीजी 10 बीपी 5179 शहडोल जिले के खैरहा खदान से कोयला लोड कर उड़ीसा जा रहा था। तभी अंडर ब्रिज के पास स्थित मोड में अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे ट्रैक में लोड कोयला मुख्य मार्ग पर बिखर गया। कोयले को जेसीबी की मदद से हटवाया गया। फिलहाल ट्रक अभी पलटा हुआ हैं। जिसके कारण मुख्य मार्ग पर वाहनों को निकालने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा हैं। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget